हैदराबाद मे एक 18 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया। इसके लिए एक ऑटोचालक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही हैं । यह घटना 8 दिसंबर की हैं।
❍ क्या हुआ उस लड़की के साथ 8 दिसंबर को।
पुलिस के हिसाब से लड़की और उसकी छोटी 10 साल की बहन को लेकर अपने घर से अपनी दादी के घर जा रही थी और वह रास्ता भटक गए। तभी किसी शख्स ने इन दोनों बहनो को देखा और मदद की पेशकश की। वह आदमी इने अपने घर ले गया।
आदमी की माँ ने उसे दोनों बहनो को वापिस भेजने को कहा। उस आदमी का छोटा भाई जो ऑटो ड्राइवर था उसकी माँ ने उसे इन दोनों बहनो को उनकी दादी के घर छोड़ने को कहा। ऑटो ड्राइवर उन दोनों बहनो को लेकर चल दिया। ऑटोचालक उन दोनों बहनो को नामपल्ली इलाके मे ले गया। पीड़िता के साथ रेप किया।
9 दिसंबर को सुबह फलकुनमा रेलवे स्टेशन के पास इन दोनों बहनो को छोड़ वह वहां से भाग गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं.
उसके बाद पीड़ित लड़की ने अपने किसी रिश्तेदार को बुलाया और सारी घटना की जानकारी घरवालों और पुलिस को दी।
घरवालों ने जब लड़किया अपने घर नहीं पहुंची तो पुलिस मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई बाद यह घटना होने के बाद आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया हैं।
पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश मे हर जगह छापेमारी कर रही हैं।
❍ कुछ दिन पहले ही हुई थी ऐसी वारदात।
कुछ दिन पहले ही रेप की घटना हुई थी जिसमे एक जानवरो की डॉक्टर के साथ गैंग रेप हुआ था और उसके
साथ दुष्कर्म करने के बाद उस की हत्या कर दी गयी और उसके शव को जला दिया गया था।
❍ आरोपिया का एनकाउंटर हुआ।
पुलिस गैंग रेप के चारो आरोपियों को पकड़ लिया था। उनको पुलिस अपने साथ क्राइम वाली जगह पर ले गयी थी। जहा पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी तभी आरोपियों ने वह से भागने को कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों को रुकने को और सरेंडर करने को कहा लेकिन वो रुके नहीं और पुलिस को एनकाउंटर करना पड़ा।
पुलिस की इस कदम की हर जगह तारीफ हुई थी। लोगो ने उस घटनस्थल पर पहुंच कर पुलिस का स्वागत फूलों से किया था। बड़ी हस्तियों जैसे राजनीतिज्ञों ,फिल्मस्टार ,स्पोर्ट्सस्टार और कही टीवी कलाकारों ने ने भी इस कदम की तारीफ की थी।
कही सारे मानवाधिकारों संगठन ने इसकी जांच कराने की मांग की जिसे सरकार ने मान लिया और अब इसकी जांच चल रही हैं।