इस जगह मिला 2200 वर्ष प्राचीन मंदिर जिसमें मिले भारी मात्रा में सिक्के

58
2200 Year Old Temple

2200 Year Old Temple – आपने कई फिल्मों में देखा होगा की समुद्र के नीचे खजाना मिलता है। लेकिन अब हम आपसे कहे की यदि किसी जगह पर हकीकत में समुद्र के नीचे खजाने की प्राप्ति हुई है। तो क्या आप इस बात पर यकीन करोगे। लेकिन या सच है इजिप्ट के एक शहर में समुद्र के अंदर करीबन 2200 साल पुराना मंदिर (2200 Year Old Temple) मिला है। इतने पुराने मंदिर के मिलने के बाद सभी पुरातत्वविदों को हैरान कर दिया है। इस मंदिर के अंदर भारी मात्रा में ताँबे के सिक्के और ज्वैलरी पाई गई है। हम आपको बताना चाहते है की यूरोप के पुरातत्वविदों द्वारा इस मंदिर की खोज की गई है। जिसमें उन्हें इस खजाने (2200 Year Old Temple) के बारें में पता चला है। यूरोप के पुरातत्वविदों द्वारा इस खजाने का पता लगाने के लिए स्कैनिंग डिवाइस की मदद ली गई है।

2200 Year Old Temple

इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है की इस मंदिर (2200 Year Old Temple) को समुद्र के जिस भाग में पाया गया है। उस हिस्से को इजिप्ट का अटलांटिस क्षेत्र के नाम भी जाना जाता है। इसके अलावा, मंदिर के जिस प्रकार की अवशेष पाए गए है। उसको ग्रीक मंदिर कहा जा रहा है। यह मंदिर (2200 Year Old Temple) पूरी तरह से नष्ट हो गया है। लेकिन इस मंदिर की खोज के दौरान कई प्रकार की मूर्तियों के साथ मिट्टी के बर्तनों की प्राप्ति भी हुई है। कहा जा रहा है की यह मूर्तियां और मिट्टी के बर्तन तीसरी या चौथी शताब्दी की है।

बर्तनों के अलावा, भी पुरातत्वविदों को विभिन्न प्रकार की चीजों की प्राप्ति हुई है जिसमें अधिक मात्रा में राजा क्लाडियस के शासनकाल में चलने वाले सिक्के भी शामिल है। इसके साथ ही कई पुरानी इमारतों के हिस्से भी मिले है। इस इमारत के अवशेष काफी दूर तक फैले हुए है। जिसपर पुरातत्वविदों का कहना है की यह मंदिर हेराक्लिऑन शहर का है। इस शहर में सुनामी के कारण सबकुछ तबाह हो गया था। इतना ही नहीं यह शहर इजिप्ट का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है।

इस जगह पर खोज के दौरान करीबन 12 वर्ष पहले फ्रेंच के युद्धपोत को भी ढूँढा गया था। जिनको खोजकर्ताओं द्वारा 18वी शताब्दी का बताया जा रहा था। डॉ गोडियो ने करीबन 4 वर्ष अधिक मेहनत की जिसके बाद उन्होंने इस 1200 वर्ष पुराने मंदिर की खोज कर ली। यूरोप के समुद्र में पाए गए इस खजाने में कई प्राचीन सीप, बर्तन, गहनों के साथ ही साथ कई वर्ष पुराने सिक्के भी पाएं गए है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here