क्यों अर्जुन कपूर ने कैटरीना कैफ की फोटो का उड़ाया मज़ाक

530
Katrina Kaif

Katrina Kaif – हाल ही में बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री कैटरिना कैफ ने अपनी एक फोटो को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। Katrina Kaif हमेशा अपने फैंस का ध्यान रखती है तथा उसे जोड़े रहने के लिए आएदिन अपनी फोटो को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Katrina Kaif ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह एक बिच के पास खड़ी हुई नजर आ रही है। इस फोटो में कैटरीना कैफ बिकनी पहने दिखाई दे रही है। इनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो गई है। जिसपर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कैटरीना कैफ की इस फोटो पर मज़ाकिया कमेंट किया है।

क्या लिखा अर्जुन कपूर ने Katrina Kaif की फोटो को लेकर

Katrina Kaif की इस फोटो पर अर्जुन कपूर ने लिखा है की ‘देखो तुम कहां जा रही हो! उम्मीद है कि पोज देते वक्त तुम खम्भे से नहीं टकराई होगी।’ अर्जुन कपूर के इस कमेंट का जवाब देते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा है की ‘मैं ध्यान रखूंगी’ ऐसा यह पहली बार नहीं हुआ है की अर्जुन कपूर ने किसी अभिनेत्री की फोटो पर ऐसा कमेंट किया है। इससे पहले उन्होंने मलाइका अरोड़ा के लिए भी ऐसा ही कुछ लिखा था।

View this post on Instagram

💙💚💛

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

इससे पहले मलाइका अरोड़ा की फोटो पर भी कर चुके है अर्जुन कमेंट

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी एक फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिस फोटो में मलाइका अरोड़ा पोनीटेल बांधती दिखाई दे रही थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इस फोटो के साथ यह लिखा था की 5 स्टेप में सीखें पोनीटेल बांधना’। मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 5 फोटो को शेयर किया था। जिसको उनके फैंस द्वारा काफी अधिक पसंद भी किया गया था। लेकिन अर्जुन कपूर ने मलाइका की इस फोटो पर लिखा था की 5 स्टेप बाद भी बाल खुले रह गए ।’

Katrina Kaif इस समय मैक्सिको में छुट्टियाँ मना रही है। इतना ही नहीं कल यानी की 16 जुलाई 2019 को कैटरीना कैफ का जन्मदिन भी है। कहा जा रहा है की इस बार Katrina Kaif अपना बर्थडे मैक्सिको में ही सेलिब्रेट कर सकती है। सलमान खान की फिल्म भारत में कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कैटरीना कैफ द्वारा निभाए गए इस फिल्म के किरदार को जनता द्वारा खूब पसंद किया गया था। सलमान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने वीकेंड पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।

बहुत जल्द Katrina Kaif रोहित शेट्टी के फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी

Katrina Kaif बहुत जल्द रोहित शेट्टी के फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह दोनों इससे पहले भी कई फ़िल्में साथ में कर चुके है। जैसेकि Welcome, दे दना दन, नमस्ते लंदन आदि है। कैटरीना कैफ ने अपनी एक फोटो को भी शेयर किया था जिसमें वह अपने सिर पर तौलिया बांधे हुए नजर आ रही है। इस फोटो में Katrina Kaif के साथ अक्षय कुमार, फराह खान और रोहित शेट्टी भी दिखाई दे रहें है। Bollywood News के अनुसार, अक्षय कुमार की यह फिल्म ‘मोहरा’ फिल्म के ‘टिप टिप बरसा पानी’ रीक्रिएट हो सकता है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here