क्या आपको पता है कि Smoking से भी अधिक खतरनाक होता है मोटापा

540
Do you know that obesity is more dangerous than smoking

स्मोकिंग हर व्यक्ति के लिए बेहद खतरनाक और जानलेवा होता है। यह स्मोकिंग करने वाले के लिए होता ही साथ में आस-पास के लोगों के लिए जानलेवा साबित होता है। सिगेरट या बीड़ी से निकलने वाला धुआँ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। क्योंकि सिगेरट से निकलने वाले धुंए में कई प्रकार के हानिकारक रसायन शामिल होते है। जिनसे आपको कई प्रकार की बीमारी होना का खतरा होता है जैसे की – साँस की बीमारी, दिल की बीमारी आदि। परन्तु धूम्रपान से भी अधिक कोई चीज है जो काफी खतरनाक होती है वह है किसी भी व्यक्ति का मोटापा।

तेज गति से फ़ैल रहा है मोटापा

आज के समय में मोटापा किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी समस्या बन गया है। क्योंकि अधिकतर नागरिक अपने खान पान का ध्यान नहीं रखते है। वह बाजार के खाने को खाना अधिक पसंद करते है। जोकि उनकी स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। अधिक जंक फ़ूड के सेवन से आगे चलकर उन्हें गंभीर बीमारी होना का खतरा सबसे अधिक होता है। यदि कोई व्यक्ति अधिक मोटा होता है। तो उसे दिल से जुडी बीमारी, स्ट्रोक तथा डाइबिटीज होने के आसार बढ़ जाते है।

इतना ही नहीं अधिक मोटापे से कैंसर होने का भी खतरा बना रहता है। अगर लोग ऐसे ही जंक फ़ूड का सेवन करके अपना मोटापा बढ़ाते रहे तो आने वाले समय में रोगकारक और मृत्युकारक के मामले में धूम्रपान को भी पीछे छोड़ देगा।

निम्नलिखित कुछ बातों का ध्यान रखकर आप भी अपने मोटापे से छुटकारा पा सकते है तथा इससे होने वाली बिमारियों से बच सकते है –

  • यदि आप आने वजन को घटना चाहते है तो आपको अधिक से अधिक फलों और सलाद का सेवन करना चाहिए।
  • नियमित रूप से वर्कआउट करनी चाहिए।
  • सबसे जरुरी बात यह है की आपको जंक फ़ूड का कम से कम सेवन करना चाहिए। क्योंकि अधिक जंक फ़ूड के कारण ही आपका मोटापा बढ़ता है।

जागरूकता अभियान चलाने के बाद धूम्रपान तो घट रहा है। परन्तु इसके विपरीत मोटापा दिनप्रतिदिन बढ़ता  जा रहा है। जो किसी भी व्यक्ति के लिए हानिकारक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here