दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन

595
neelam sharma

दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का आज निधन हो गया | इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये दी | जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है वह कैंसर से पीड़ित थी |

नीलम शर्मा का पत्रकारिता जगत में काफी नाम था | साल १९९५ में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी | २० साल पहले वह दूरदर्शन के साथ जुडी थी |

वैसे तो उन्हें काफी सारे अवार्ड्स से सम्मानित किया गया लेकिन इसी साल मार्च में उन्हें ‘नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया |  लम्बे समय तक वह दूरदर्शन का चेहरा रही | ‘तेजस्विनी’ और ‘बड़ी चर्चा’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रम उन्होंने किये | इसके साथ साथ वह काफी कार्यक्रम का हिस्सा रही |

पत्रकारिता के क्षेत्र में नीलम शर्मा ने अहम योगदान दिया और उनके इस योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here