जाने सलमान खान ने किस के लिए कहा ‘कम से कम फिल्म प्रमोट करने में मदद कर सकती है’

152
सलमान खान

कुछ ही दिन बाकी रहे गए है सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘भारत’ को रिलीज होने में। ऐसे में सलमान खान द्वारा फिल्म की प्रमोशन का काम तेज गति से शुरू कर दिया गया है। आपको सलमान खान की इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी एक्टिंग करते हुए दिखाई देंगी। इसके अलावा, फिल्म का ऑफिसियल ट्रलेर पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। जिसको पब्लिक द्वारा काफी पसंद भी किया गया है। इतना ही नहीं फिल्म के कई गाने भी रिलीज कर दिए गए है। जिन्हें आजकल हर फ़ोन में बजते हुए देखा जा रहा है।

वैसे  हम आपको बता दें की पहले इस फिल्म के लिए सलमान के साथ प्रियंका चोपड़ा को साइन करनेकी बात की गई थी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा द्वारा इस फिल्म में काम करने के लिए मना कर दिया गया था।

प्रियंका चोपड़ा के इस फैसले के बाद उनकी काफी आलोचना भी की गई थी। इसके अलावा, हाल ही में सलमान खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है की प्रियंका कम से काम ‘भारत’ फिल्म को प्रमोट कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा है की जब प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म की कहानी सुनी थी तो उन्हें काफी पसंद आई थी।

इन किरदारों ने निभाई अपनी अहम भूमिका

इस फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर द्वारा किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस फिल्म (भारत) में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, तब्बू के साथ ही साथ सुनील ग्रोवर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हम आपको बताना चाहते है की सलमान खान की यह फिल्म 5 जून 2019 यानी ईद के दिन पर्दे पर रिलीज की जाएगी। उम्मीद की जा रही है की सलमान खान की सभी फिल्मो के तरह से इन फिल्म को भी जनता द्वारा काफी पसंद किया जाएगा।

सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ 300 Cr. से ज्यादा का बिजनेस कर पाने में हुई थी कामियाब

सलमान खान ने अपनी पिछली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में काम किया था। जिसे उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। सलमान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में कामियाब रहती थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ ही कैटरीना कैफ को भी देखा गया था। उन्होंने ने इस फिल्म में काफी कमाल का किरदार निभाया था। वैसे सलमान खान और कैटरीना कैफ की जुडी को हमेशा ही लोगो द्वारा अधिक से अधिक पसंद किया जाता रहा है।

ऐसा ही नहीं की सलमान खान की इस ही फिल्म ने 300 करोड़ रूपये का आकड़ा छू पाने में कामियाब रही है। इससे पहले भी सलमान की कई फिल्म ऐसा कारनामा कर चुकी है जैसे की भजरंगी भाईजान और सुल्तान आदि।

परन्तु सलमान खान की Race-3 बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस में अपना जादू बिखरने में कामियाब नहीं रह पाई थी। सलमान खान के साथ ही इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नांडीस, डेज़ी शाह भी दिखी थी। इस फिल्म को भी ईद पर ही वर्ष 2018 में सिनेमा घर के पर्दो पर रिलीज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here