Flypped Hindi

High Blood Pressure in Hindi: लक्षण, कारण और इसे कंट्रोल करने के उपाय

By |
High Blood Pressure in Hindi: लक्षण, कारण और इसे कंट्रोल करने के उपाय

आजकल हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन गई है। यह न केवल बड़े लोगों में, बल्कि युवाओं में भी देखने को मिल रही है। यह एक ऐसी स्थिति है, जब रक्त वाहिकाओं (Blood Vessels) में रक्त का दबाव सामान्य से अधिक होता है। High blood pressure की वजह से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती है, जैसे- दिल की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी समस्याएं। इसलिए इसका सही समय पर पता चलना बेहद जरूरी होता है, जिससे इसका तुरंत इलाज किया जा सके।

हालांकि, इसे कंट्रोल करने के कई तरीकें हैं, जैसे- स्वस्थ आहार, व्यायाम और दवाइयां। आज के इस लेख में हम आपको high blood pressure in hindi के कारण, लक्षण, घरेलू उपचार और कंट्रोल करने के तरीकों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। ताकि इस गंभीर समस्या से बचाव के उपाय खोजे जा सकें और आप एक स्वस्थ जीवन जी सकें। आइए जानते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर क्या है? (High Blood Pressure Kya Hai?)

हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब रक्त वाहिकाओं में रक्त का दबाव सामान्य से अधिक हो जाता है। ऐसी कंडीशन में रक्त वाहिकाओं पर प्रेशर पड़ता है, जिससे दिल और अन्य अंगो पर अतिरिक्त दबाव महसूस होता है। इसे ही High blood pressure कहा जाता है। इसकी वजह से दिल की बीमारी, स्ट्रोक, किडनी फेलियर और अन्य गंभीर समस्याएं होती है।

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण (High Blood Pressure Symptoms in Hindi)

हाई ब्लड प्रेशर ज्यादातर बिना लक्षण के होता हैं। लेकिन फिर भी इसके कुछ संकेत हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

  1. अगर आपके सिर में भारीपन या दर्द रहता है, तो यह भी हाई ब्लड प्रेशर का एक संकेत हो सकता है।
  2. अगर आपको धुंधला दिखाई देता है, तो यह भी हाई बीपी की एक समस्या हो सकती है।
  3. कभी-कभी सांस लेने में भी दिक्कत हो जाती है, जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह भी हाई ब्लड प्रेशर का एक लक्षण हो सकता है।
  4. आपकी दिल की धड़कन अनियमित होती है, तो इसे भी एक लक्षण माना जा सकता है।
  5. यदि सीने में तेज दर्द होता है या चक्कर आते हैं, तो यह भी एक high blood pressure symptoms हो सकता है।
  6. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को लगातार शरीर में कमजोरी महसूस होती है।
  7. हाई ब्लड प्रेशर के रोगी के पैर सुन्न हो जाते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर के कारण (High Blood Pressure Reasons in Hindi)

हाई ब्लड प्रेशर के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ सामान्य हो सकते हैं और कुछ कारण गंभीर भी हो सकते हैं।

  • खराब खान-पान: ज्यादा नमक और फैट वाला खाना खाना।
  • तनाव: ज्यादा तनाव लेने से भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
  • धूम्रपान और शराब का सेवन: ये दोनों चीजें ही ब्लड प्रेशर को हाई कर सकती हैं।
  • ज्यादा वजन: वजन का बहुत अधिक होना भी हाई ब्लड प्रेशर का कारण हो सकता है।
  • शारीरिक गतिविधियों में कमी: शारीरिक गतिविधि जैसे व्यामान न करना।
  • आनुवंशिक कारण: अगर परिवार में किसी को High Blood Pressure की समस्या है, तो इससे भी इसके होने की संभावना बढ़ जाती है।

हाई ब्लड प्रेशर क्यो होता है? (High Blood Pressure Kyon Hota Hai?)

हाई बीपी (हाईपरटेंशन) तब होता है, जब रक्त का दवाब रक्त वाहिकाओं में सामान्य से अधिक हो जाता है। यह कई कारणों से हो सकता है। इसका सबसे सामान्य कारण खराब खान-पान है, जिसमें अधिक नमक, चीनी और फैटी फूड्स का रोजाना अत्यधिक सेवन करना है। शारीरिक गतिविधियों में कमी, वजन बढ़ना, अत्यधिक धूम्रपान करना भी इसके कारण का हिस्सा हैं।

दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ भी ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ने की संभावना होती है, क्योंकि रक्त वाहिकाएं (Blood Vessels) समय के साथ सख्त हो जाती हैं। इस वजह से हाई ब्लड प्रेशर के बढ़ने का खतरा उत्पन्न होता है। अगर इन्हें समय रहते नियंत्रित ना किया जाए, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर स्टेजेस

हाई ब्लड प्रेशर के 4 चरण हैं।

  • प्री-हाइपरटेंशन: ब्लड प्रेशर 129/80 से ऊपर
  • हाई ब्लड प्रेशर स्टेज 1: ब्लड प्रेशर 130/80 से 140/89 के बीच
  • हाई ब्लड प्रेशर स्टेज 2: ब्लड प्रेशर 140/90 से 180/120 के बीच
  • हाई ब्लड प्रेशर स्टेज 3: ब्लड प्रेशर 180/120 के ऊपर

हाई ब्लड प्रेशर कब खतरनाक होता है?

अगर आपका BP अचानक से 180/120 mmHg से ऊपर पहुंच जाता है, तो इसे Hypertensive Crisis कहा जाता है। इसका इलाज न कराने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फैलियर और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। आपको 18 वर्ष की उम्र से शुरू करने के बाद 2 साल में कम से कम 1 बार अपने ब्लड प्रेशर को चेक जरूर करवाना चाहिए। कुछ लोगों को इससे अधिक बार चेक करवाने की जरूरत भी महसूस होती है।

हाई ब्लड प्रेशर कैसे कंट्रोल करें? (High Blood Pressure Ko Kaise Control Kare?)

हाई ब्लड को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इसके साथ ही समस्या को गंभीरता का रूप लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें सकते हैं। यहां हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जो कि आपके हाई बीपी को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के उपाय (High Blood Pressure Treatment in Hindi)

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू उपाय के साथ जीवनशैली में परिवर्तन करें।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के घरेलू उपाय (high blood pressure treatment at home in hindi)

  1. हाई बीपी होने पर गहरी सांस लें और 5 मिनट तक आराम करें।
  2. ब्लड प्रेशर अगर हाई लगे तो ठंडा पानी सिर और पैरों पर डालें।
  3. आप नींबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे बिना नमक और चीनी वाला।
  4. अत्यधिक नमक और मसालेदार खाना खाने से परहेज करें।
  5. हाई ब्लड प्रेशर में नारियल पानी या फिर अनार का रस फायदेमंद होगा।
  6. काली तुलसी की चाय या फिर लहसुन की एक कली को चबाने से भी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
  7. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को पानी अधिक पानी चाहिए।
  8. हाई ब्लड प्रेशर का मरीज डार्क चॉकलेट का सेवन भी कर सकता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में मदद करती है।

यह high blood pressure treatment at home in hindi आपके बढ़े हुए बीपी को कंट्रोल करने में मदद करेंगे।

लाइफ स्टाइल को चेंज करें

  • अपने खाना में नमक की मात्रा को कम करें। नमक कम खाने से बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।
  • व्यायाम से शरीर फिट होता है। रोजाना 30 मिनट का व्यायाम करें, इससे आपको हाई ब्लड प्रेशर में कमी महसूस होगी।
  • फल और सब्जियों का सेवन अवश्य करें। ये आपके शरीर को जरूरी पोषण देते हैं और बढ़े हुए रक्त चाप को कम करते हैं।
  • अच्छी नींद शरीर को तनाव मुक्त रखती है और टेंशन कम होने से ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखा जा सकता है। इसलिए पर्याप्त और सुकुन भरी नींद लें।
  • चाय और कॉफी का सेवन कम से कम करें।
  • रोजाना अपना ब्लड प्रेशर मॉनिटर करें।
निष्कर्ष

हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या मानी जाती है, जिसे सही समय पर कंट्रोल करना बेहद ही जरूरी है। आप इसे सही आहार, व्यायाम या फिर जीवनशैली में बदलाव करने से नियंत्रण में रख सकते हैं। वहीं, नियमित रूप से ब्लड प्रेशर को चेक करना और स्वस्थ आदतें अपनाने से इस समस्या को प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा, अगर आपका काफी लंबे समय से ब्लड प्रेशर हाई है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। ऐसे में एक हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें। क्योंकि अगर आपका दिल हेल्दी रहेगा, तो आपकी लाइफ भी हेल्दी रहेगी।

Disclaimer

यह जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए दी गई है। इसे चिकित्सीय सलाह के रूप में नहीं लेना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से संबंधित निर्णय लेने से पहले योग्य डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें। सभी उपचार और जीवनशैली में बदलाव व्यक्तिगत स्थिति के अनुसार करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी के आधार पर स्वयं इसका इलाज ना करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने होंगे। इसमें आपको संतुलित आहार लेना होगा और अत्यधिक नमक का सेवन करने से बचना होगा। आपको डेली अपने ब्लड प्रेशर को चेक करना होगा। साथ ही नशा, शराब आदि करने से भी खुद को बचाना होगा।

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए हेल्दी डाइट जैसे- फल, सब्जियां और कम वसा वाला प्रोटीन लें। रोजाना 30 मिनट तक व्यायाम करें और तनाव को दूर करें। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर आहार लेना चाहिए। आप अपनी डाइट में संतरे, कीवी, केला, अमरूद, पालक, ब्रोकली आदि शामिल कर सकते हैं। अखरोट और बादाम भी इसको कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

अगर आपको अपना ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ महसूस होता है, तो सबसे पहले आराम करें और गहरी सांस लें। अपने नजदीकी डॉक्टर या फिर ब्लड प्रेशर की मशीन से घर पर ही इसको मॉनिटर करें। अत्यधिक बढ़े होने की स्थिति में डॉक्टर की सलाह पहले लें और संतुलित आहार लें।

हाई ब्लड प्रेशर के लिए रॉक सॉल्ट या फिर हिमालयन पिंक सॉल्ट का सेवन करना बेहतर होगा। इन नमक में साधारण नमक के मुकाबले कम सोडियम होता है। फिर भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले व्यक्ति को नमक का सेवन कम से कम करना चाहिए।

ब्लैक कॉफी में कैफीन होता है, जो कुछ समय के लिए आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। अगर आप ब्लैक कॉफी का सेवन नियमित रूप से कर रहे हैं, तो आपके शरीर को इसकी आदत हो सकती है और ब्लड प्रेशर पर इसका कम प्रभाव पड़ सकता है। फिर भी ध्यान रहे कि अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो कैफीन के सेवन से बचें और डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

हाई ब्लड प्रेशर की जांच ब्लड प्रेशर मशीन के द्वारा की जा सकती है। आप चाहे तो घर में भी इसकी जांच कर सकते हैं या फिर डॉक्टर के पास जाकर भी इसे चेक करा सकते हैं। यदि आपका ब्लड प्रेशर 140/90 mmHg से ऊपर आता है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर माना जाएगा। ऐसी स्थिति में आपको अपने डाइट्स में संतुलित आहार को शामिल करना होगा और डॉक्टर की सलाह भी आवश्यक होगी।

No tags available for this post.