ये चीजें कर देंगी आपका Office Stress चुटकियों मे दूर

120
Office Stress

Office Stress – आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप ऑफिस में पूरा दिन हार्डवर्क करने के बाद जब घर पहुँचते है तो कैसे आप अपनी थकान को दूर कर सकते है। क्योंकि अधिकतर लोग जब पुरे दिन अपने ऑफिस में काम करके शाम को अपने घर पहुँचते है तो उनका शरीर पूरी तरह से थका हुआ होता है। शरीर में अधिक थकान होने के बाद उस व्यक्ति का मन व्यवहार काफी चिढ़चिढ़ा रहता है। तथा उसे छोटी – छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। परन्तु आपको अब इस बात से परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको ऐसी कुछ बातों के बारें में बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने Office Stress को कम कर सकते है।

ऑफिस से घर आने के बाद टहलने जाएं

ऑफिस से घर आने के बाद आपको थोड़ी देर आराम करने के बाद बाहर टहलने जरूर जाना चाहिए। क्योंकि इससे आपका मेन्टल स्ट्रेस बहुत कम हो जाएगा। क्योंकि बाहर टहलने से आपका स्वाथ्य ठीक रहता है। जिसके चलते आपका तनाव बहुत हद तक कम हो जाता है। साथ ही आपके कार्यस्थल उत्पादकता में वृद्धि होती है। टहलने के साथ ही आपको योगा भी जरूर करना चाहिए। इसके अलावा, आप अपने पसंदीदा खेल को भी खेल सकते है। इससे आपका Office Stress भी कम हो जाता है।

चित्रकला या पेंटिंग करें

Office Stress करने के लिए आप पेंटिंग का सहारा भी ले सकते है। क्योंकि जब आप पैंटिंग करते समय अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर देते है तो आपका मन उन सभी मुद्दों से हट जाता है जिसपर ऑफिस वर्क के दौरान अधिक जोर दिया था। इससे आप सम्पूर्ण रूप से तनाव से मुक्त हो जाते है। तथा अन्य कार्य में अपना अधिक से अधिक जोर लगाते है।

रातों को अपनी फैमिली के साथ बाहर खाना खाने जाएं

आप अपने Office Stress को इस तरीके से भी दूर कर सकते है। जब आ अपने ऑफिस से घर पहुँचे तो अपनी फैमिली के साथ कही बाहर अच्छे से होटल में खाना खाने के लिए जाएं। इससे आपका स्ट्रेस भी कम होगा तथा आपको अपनी फैमिली के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। क्योंकि अक्सर लोग अपने ऑफिस वर्कलोड के चलते अपनी फैमिली के साथ समय अधिक समय नहीं बिता पाते है।

तनाव से दूर होने के लिए हास्य या मजाकिया वीडियो का सहारा

आपको अपने Office Stress को भगाने के लिए हास्य या मजाकिया वीडियो का सहारा ले सकते है। आपको ऑफिस से घर आने बाद अपने पुरे दिन का तनाव दूर करने के लिए कुछ मजकिया और कॉमेडी वीडियो देखनी चाहिए। कॉमेडी वीडियो देखने से आप खुश रहते है तथा अपने स्ट्रेस को भूल जाते है।

म्यूजिक का सहारा लें

म्यूजिक हमेशा से ही किसी भी तरह का तनाव हर करने में लाभदायक साबित होता है। यदि आपको अपने Office Stress से निजात पाना है तो आपको इसलिए लिए म्यूजिक सुनना चाहिए। म्यूजिक के मदद से किसी भी कार्य को पुरे फोकस के साथ कर सकते है। आपको म्यूजिक जरूर सुनना चाहिए क्योंकि आपको इससे एक बूस्टअप मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here