ICC Cricket World Cup 2019 – आज खेलें जाएंगे दो मुक़ाबले, पहला श्रीलंका Vs ऑस्ट्रेलिया दूसरा अफ्रीका Vs अफगानिस्तान

181

आज ICC Cricket World Cup 2019 में दो मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में पूर्व विश्वविजेता टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने 1996 वर्ल्ड कप चैंपियन श्रीलंका की टीम खेलते हुए नजर आने वाली है। तथा दूसरे मैच में आपको साउथ अफ्रीका के सामने टीम अफगानिस्तान खेलती हुई नजर आएगी। ऐसे टीम साउथ अफ्रीका का यह वर्ल्ड कप अबतक कुछ खास नहीं रहा है। क्योंकि टीम अभी तक एक भी मैच जीत पाने में असफल रही है। अपने पहले मैच में टीम साउथ अफ्रीका को मेजबान इंग्लैंड ने हरा दिया था। जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान ने हराया था। तीसरे मैच में प्रोटियाज यानी साउथ अफ्रीका को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। देखने होगा की साउथ अफ्रीका इस ICC Cricket World Cup 2019 में अपना खाता खोल पाती है या नहीं। साउथ अफ्रीका को अब तक इस ICC Cricket World Cup 2019 में एक अंक हासिल हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को दी थी 41 रनों से मात 

ICC Cricket World Cup 2019

इस ICC Cricket World Cup 2019 के पिछले मुकाबले में चैम्पियन टीम ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रनों से हरा दिया था। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच इंग्लैंड के कॉउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। जिसमे टीम पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। परन्तु टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला टीम के पक्ष में नहीं जा सका। क्योंकि टीम ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी की थी। टीम ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे अधिक रन टीम के घातक बल्लेबाज यानी वार्नर ने अपने ही अंदाज में शतकीय पारी खेली थी। जिसके बदौलत टीम ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने 302 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया था। जिसके जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। अंत में टीम अपने पुरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई थी। पाकिस्तान की पूरी टीम 45.4 ओवरों में मात्र 266 रन ही बना पाई थी। जिसके कारण टीम ICC Cricket World Cup 2019 के इस मैच 41 रनों से गंवाना पड़ा था।

श्रीलंका इस ICC Cricket World Cup 2019 मे एक ही मैच जीत पाई है

ICC Cricket World Cup 2019

इस ICC Cricket World Cup 2019 में श्रीलंका को अपना पिछला मैच टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेलना था। परन्तु बारिश के चलते इन दोनों टीमों के बीच यह मैच नहीं हो पाया था। श्रीलंका ने अब तक इस ICC Cricket World Cup 2019 में चार मैच खेलें है। जिसमे टीम केवल एक ही मैच को अपने नाम कर सकी है। टीम ने उस मैच में अफगानिस्तान को हरा दिया था। जबकि टीम अपना एक मैच न्यूजीलैंड से हार गई थी। इसके अलावा, श्रीलंका के दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे। टीम अभी तक इस ICC Cricket World Cup 2019 में किसी भी मजबूत टीम से नहीं खेली है अगर न्यूजीलैंड की टीम को हटा दिया जाए तो। देखना होगा की क्या श्रीलंका मिचल स्टाक की रफ़्तार भरी गेंदों को संभाल पाती है या नहीं।

साउथ अफ्रीका को है इस ICC Cricket World Cup 2019 में अपनी पहली जीत का इंतज़ार

ICC Cricket World Cup 2019

साउथ अफ्रीका अब तक इस प्रतियोगिता में एक भी मैच को नहीं जीत पाई है। टीम को अपने पहले ही मैच में टीम इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। जानकी पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को उनके दूसरे मैच आसनी से हरा दिया था। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को तीसरे मैच में 6 विकेट से रौंदा था। इस मैच में टीम की तरफ से हिट मैन रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। तथा गेंदबाजों ने भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। अब तक साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी इस ICC Cricket World Cup 2019 में इतनी अच्छी नहीं रही है। साथ ही टीम के गेंदबाज भी अबतक लय में नहीं नजर आए है। क्या इस मैच में साउथ अफ्रीका इस ICC Cricket World Cup 2019 में अपना खाता खोल पाएगी। या फिर टीम को एक और हार का सामना करना पड़ेगा।

पिछले मैच मे न्यूजीलैंड से मिली थी अफगानिस्तान को हार

ICC Cricket World Cup 2019

इस ICC Cricket World Cup 2019 में अपना पिछला मैच टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जिसमे टीम को हार का सामना करना पड़ा था। क्योंकि अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने केवल 173 रनों का लक्ष्य रखा था। कीवी टीम ने इस लक्ष्य को मैच के 33वें ओवर में ही हासिल कर लिया था। केवल तीन विकेट के नुकसान पर ही टीम ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। वैसे अभी तक इस ICC Cricket World Cup 2019 मे न्यूजीलैंड एक भी मैच नहीं हारी है। देखना होगा की क्या अफगानिस्तान न्यूजीलैंड के इस विजय रथ को रोक पाती है या नहीं।

ICC Cricket World Cup 2019 Points Table –
RANK Team MATCH WIN NO RESULT LOSS

POINTS

1 NEW ZEALAND 4 3 1 0 7
2 ENGLAND 4 3 0 1 6
3 AUSTRALIA 4 3 0 1 6
4 INDIA 3 2 1 0 5
5 SRI LANKA 4 1 2 1 4
6 WEST INDIES 4 1 1 2 3
7 BANGLADESH 4 1 1 2 3
8 PAKISTAN 4 1 1 2 3
9 SOUTH AFRICA 4 0 1 3 1
10 AFGHANISTAN 3 0 0 3 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here