भारत दौरे से पहले, ट्रम्प के साथ बड़ी डील भारत खरीदेगा 24 हाईटेक हेलीकॉप्टर

28
india us trade relations 2020

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा से पहले सब लोगों की  नजरें इस बात  पर है कि ट्रम्प और मोदीजी के बीच क्या क्या समझौते होंगे।

ट्रम्प पहले ही कोई बड़े ट्रेड समझौते के लिए मना कर चुके हैं पर हाल ही में भारत ने अमेरिका से मल्टीरोल हेलीकाप्टर डील को मंजूरी दे दी है, इस डील के तहत भारत अमेरिका से 24 एडवांस MH 60 ‘रोमियो’ हेलिकॉप्टर खरीदेगा। इस समझौते के तहत भारत अमेरिका को 2 अरब डॉलर देगा।

ये डील भारत के लिए इसलिए जरुरी है क्योंकि भारत अभी अपने कुछ जहाज़ पानी में उतारने वाला है और भारतीय नौसेना के पास इन जहाज़ों के लिए अच्छे हेलीकॉप्टर नहीं है अगर ये डील सफल रहती है तो नौसेना के पास 24 हाई टेक हेलीकॉप्टर  आ जाएंगे, ये हेलीकॉप्टर पनडुब्बियों और दूसरे जहाज़ों को ऊपर देखने में सक्षम  है।

दरअसल अमेरिका, एशिया महाद्वीप में  चीन के बढ़ते प्रभाव से सचेत है और चीन को रोकने के लिए वो भारत को बढ़ावा दे रहा है। यही कारण है कि अमेरिकी सरकार ने राजधानी दिल्ली को सुरक्षित करने के लिए एक हवाई शील्ड सिस्टम देने कि भी पेशकश है। नैशनल अडवांस्ड सरफेस टु एयर मिसाइल सिस्टम राजधानी दिल्ली को सभी हवाई खतरों से सुरक्षित कर देगी इस सिस्टम कि कीमत करीब 2 अरब डॉलर कि है।

इस से पहले भारत अपने ज्यादातर हथियार रूस से लेता था पार हाल के ही सालों में अमेरिका से हथियार लेना बढ़ा है। चीन को रोकने के लिए भी अमेरिका भारत को भी आसानी से हथियार देने को तैयार है।

❖ और पढ़ें:

चीन ने दिया भारत का साथ, पाकिस्तान को लगा झटका-ग्रे लिस्ट होने से नही बच पाया पाकिस्तान।

मेघालय का अनोखा गाँव जहाँ लोगों के हैं अजीबो-गरीब नाम

अपनाएँ रेनबो डाइट और भरें लाइफ में नए रंग

भारत दौरे से पहले ट्रंप का बड़ा बयान- बोले भारत के साथ नही कर सकता ये बड़ा समझौता।

अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से माँगी माफी, बोली ये बड़ी बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here