Lucky Color For Job Interview: जानिए किस रंग के कपडे पहनने से मिलेगी आपको इंटरव्यू में सफलता

602

Lucky Color For Job Interview: एक अच्छी नौकरी की चाह हम सभी रखते है लेकिन इस राह में सबसे बड़ी समस्या होती है इंटरव्यू। सक्षम लोग भी इंटरव्यू को क्लियर करने में अधिकतर असफल रहते है। ऐसे में हमें समझ नहीं आता है कि ऐसा क्या किया जाए जिससे हम इंटरव्यू में सफलता पा सके। आज हम आपके लिए लेकर आये है कि इंटरव्यू पर कौनसे रंग की (Lucky Color For Job Interview) शर्ट पहन कर जाये जिससे आपको सफलता मिले।

Lucky Color For Job Interview

  1. ब्लू: टीम प्लेयर

ब्लू, विशेष रूप से नेवी ब्लू इंटरव्यू के लिए सबसे बेस्ट माना गया है। यह रंग शांत, स्थिरता, सच्चाई, विश्वास और आत्मविश्वास का प्रतीक होता है। इसके अतिरिक्त गहरा रंग अधिकार का भी प्रतिनिधित्व करता है जो कि एक साक्षात्कारकर्ता के सामने आपकी अच्छी छवि बनाने में मदद करता है।

कब पहनें से बचे: अगर आप किसी क्रिएटीव नौकरी की इच्छा रखते हैं और इसी से सम्बंधित इंटरव्यू को देने जा रहे हैं तो यह कलर आपकी कंजर्वेटिव इमेज बना सकता है।

  1. ग्रे: लॉजिकल और एनालिटिकल

इंटरव्यू के दौरान पहना जाने वाला दूसरा सबसे लोकप्रिय रंग ग्रे माना जाता है। यह रंग व्यक्ति को एक पॉवरफुल लुक देता है। सबसे रोचक बात तो यह है कि ग्रे रंग साक्षात्कारकर्ता का ध्यान भंग नहीं करता बल्कि वह आपकी बातों को और आपके बॉडी लैंग्वेज को ध्यान से देखते है।

कब पहनें से बचे: आप ग्रे रंग के कपड़ो को कभी भी किसी भी इंटरव्यू में पहन कर जा सकते हैं। यह रंग पॉजिटीव रिस्पॉन्स देने में काफी मददगार साबित होता है।

  1. ब्राउन: डिपेंडेबल

किसी भी इंटरव्यू के लिए फेवरेट माने जाने वाली लिस्ट में एक और न्यूट्रल रंग आता है जो है भूरा। इस रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। इसके अतिरिक्त, इस रंग को सुरक्षित, भरोसेमंद और विश्वसनीय माना गया है।

कब ना पहनें: यदि आप किसी ऐसे इंडस्ट्री से जुड़ने जा रहे हैं जो काफी तेजी से विकसित हो रही है और उन्हें क्रिएटीव एम्पलॉई की जरुरत है तो भूरे रंग पहनने से बचें। भूरा रंग सादगी और धीमी गति से बदलाव को स्वीकार करने का संदेश देता है। यह रंग साक्षात्कारकर्ता के सामने आपकी नकारात्मक छवि पेश कर सकता है।

  1. ब्लैक: लीडरशीप

आप कहीं हाई पोजिशन और फिर किसी ऐसी जगह पर इंटरव्यू देने के लिए जा रहे हैं जहां का माहौल काफी कंजर्वेटिव है तो काला रंग आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। यह एक कमांडिग कलर है जो पॉवर और ऑथोरिटी का प्रतिनिधित्व करता है।

कब न पहनें: एक शान्ति पसंद दफ्तर में काले रंग के कपड़े माहौल को भारी बना देते हैं। काले रंग के कपड़े आपको ऑफिस में ओवरवेल्मिंग और अनएप्रोचेबल बना सकते हैं। दूसरे शब्दों में कहे तो, लोगों के सामने आपकी छवि दबाव डालने वाली और अधिकारिक बन सकती है जिससे वो आपसे बात करने में हिचकिचाने लगते है। अगर आप ओवरवेल्मिंग के बजाय ऑथोरिटेटीव दिखना चाहते हैं तो काले रंग की टाई, स्कार्फ या एसेसरी पहने कर जा हैं।

  1. व्हाईट:ऑर्गेनाइज्ड

सफेद रंग को सच्चाई, सादगी, सुनिश्चितता और अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। सफ़ेद रंग में थोड़ी चमक होती है जो कि पॉजिटीव ऊर्जा का सूचक होती है।

कब न पहनें: सफेद या मटमैला रंग के कपड़े एक क्रिएटीव वर्क वातावरण में सुस्ती का संकेत देते हैं, साथ ही, ऐसे माहौल में सफ़ेद रंग के कपडे आत्मविश्वास की कमी भी दर्शाता है।

आने वाले दिनों में अगर आपको भी इंटरव्यू के लिए जाना है तो आप इन रंगों को पहन कर जा सकते है जिनसे आप इंटरव्यू में सफलता प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here