क्या आप जानते है की दुनिया की टॉप-10 भाषाओं मे भारत की तीन भाषा शामिल है

541
Most Interesting Facts of India

Most Interesting Facts of India – आज हम आपको भारत से जुड़े कुछ तथ्य के बारें में बताएंगे। जिसके बारें में शायद ही आप जानते होंगे। यह बात को अधिक लोग जानते होंगे की जनसंख्या के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। परन्तु अगर हम सबसे पुरानी सभ्यता के बारें में बात करें तो इसमें भारत का नाम पहले स्थान पर आता है। क्या आपको पता है की भारत देश का नाम कहा से लिया गया है? तथा भारत में ही दुनिया का सबसे बड़ा मेला लगता है। ऐसी ही कुछ और अनसुनी (facts) बातें है जिससे आज हम आपको अवगत कराएंगे।

भारत का नाम कहा से रखा गया

भारत के बहुत कम लोगो को इसके बारें में पता होगा की भारत  कहा से लिया गया है। इंडस’ नदी से भारत नाम को रखा गया है। इतना ही नहीं इंडस घाटी सभ्यता दुनिया की सबसे बड़ी सभ्यता है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है क्योंकि भारत की आबादी 125 करोड़ है।

India is the most crowded country

सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला देश है भारत

दुनिया में भारत एक ऐसा देश है जहा दुनिया का सबसे बड़ा मेला लगता है। भारत के उत्तर प्रदेश में लगने वाले कुम्भ मेले में दुनिया की सबसे अधिक भीड़ एकत्रित होती है। इस मेले में करोड़ की संख्या में लोग आते है। देश ही नहीं विदेश से लोग इस मेले को देखने आते है। यह एक ऐसा मेला है जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। क्योंकि इस मेले में भीड़ ही इतनी अधिक होती है। दुनिया में और कही भी इतनी भीड़ एकत्रित नहीं होती है।

सबसे बड़ा नदी द्वीप भारत में मौजूद है

सबसे बड़े नदी द्वीप के मामले में भी भारत का नाम पहले स्थान पर आता है। भारत के असम राज्य में नदी द्वीप माजुली है। जिसे दुनिया की सबसे बड़ा नदी द्वीप कहा जाता है।

भारत में ही दुनिया का सबसे छोटा नदी  द्वीप है

दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप भारत में है इसके अलावा, अगर हम दुनिया का सबसे छोटा नदी द्वीप की बात करें तो वो भी भारत में मौजूद है। उमानंद नदी द्वीप को दुनिया सबसे छोटा नदी द्वीप कहा जाता है।

भारत का संविधान दुनिया का सबसे लम्बा संविधान है

भारत के बहुत कम लोग इसके बारें में जानते होंगे की दुनिया का सबसे लम्बा सविधान भारत का ही है। भारत के संविधान में 22 वर्गों में 444 लेख, 12 कार्यक्रम, 146385 शब्दों के अलावा, 118 संशोधन सम्मिलित है।

भारत में मौजूद है दुनिया का सबसे पुराना शहर

अभी तक आप इस बात से अनजान होंगे की दुनिया का सबसे पुराना शहर भारत में ही मौजूद है। भारत के वाराणसी शहर को दुनिया का सबसे पुराना शहर कहा जाता है। वैसे इस शहर को अधिकतर लोग बनारस के नाम से भी जानते है।

Chess originated in India

भारत में ही हुई थी शतरंज की शुरुआत

आज के समय में सभी लोगों ने शतरंज तो जरूर खेला ही होगा। क्या आपको पता है की सबसे पहले इस खेल की शुरुआत किसने की थी। भारत ने ही इस खेल की शुरुआत की थी। 6 शताब्दी में भारत द्वारा शतरंज का आविष्कार किया गया था।

दूसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क भारत में ही है

आपने कभी न कभी तो भारतीय रेल में सफर किया ही होगा। परन्तु क्या आपको पता है की ASIA के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में भारत का नाम दूसरे स्थान पर आता है। क्योंकि भारत के रेलवे डिपार्टमेंट में 16 लाख से अधिक कर्मचारी काम करते है।

दुनिया का सबसे अधिक पढ़ा लिखा व्यक्ति भारत का ही है

भारत के श्रीकांत जिचकर दुनिया के सबसे अधिक पढ़े लिखे व्यक्ति है। भारत के श्रीकांत जिचकर के पास 20 डिग्री है। इसमें आईपीएस, आईएएस, डॉक्टरेट, वकील आदि की डिग्री शामिल है। वर्ष 2004 में  श्रीकांत जिचकर का निधन हो गया था।

भारत ने ही की थी चीनी खोज

क्या आपको पता है जिस चीनी का  उपयोग आप रोजाना करते है उसकी सबसे पहले खोज किसने की थी। भारत दुनिया का ऐसा पहला देश जिसने चीनी को शुद्ध करने का तरीका ढूँढा था। जिसके बाद दुनिया ने इस तरीके को अपनाना शुरू कर दिया था।

दुनिया की टॉप-10 भाषाओँ में भारत की 3 भाषाएँ शामिल है

यदि हम दुनिया की टॉप-10 भाषाओं के बारें मे बात करें तो भारत की तीन भाषाएँ उसमें शामिल है। जिसमें नंबर-3 पर हिन्दी का नाम आता है। नंबर-7 पर बंगाली और नंबर-10 पर पंजाबी भाषा का नाम आता है।

भारत ने ही पहली बार की थी चाँद पर पानी की खोज

चाँद पर सबसे पहले पानी खोजने वाला देश भारत ही है। भारत ने यह कारनामा वर्ष 2008 में चंद्रयान मिशन के दौरान की थी।

भारत ने ही किया था सबसे पहले शैम्पू का आविष्कार

भारत में ही शैम्पू का आविष्कार हुआ था। इस शब्द की खोज संस्कृत के ‘चांपू’ से की गई है। जिसका अर्थ होता है मालिश।

The world's highest bridge is in India

विश्व का सबसे ऊँचा पुल भारत में है

दुनिया का सबसे ऊँचा पुल भारत के लद्दाख में स्थित है। लद्दाख में मौजूद The Bally Bridge को दुनिया का सबसे ऊँचा पुल कहा जाता है। भारतीय जवानों द्वारा वर्ष 1982 में ही Dras और Suru नदी पर इस पुल को बनाया गया था।

क्या हुआ था भारत की आजादी के पहले दिन

यह तो सभी को पता होगा की भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। परन्तु बहुत कम लोग इसके बारें में जानते होंगे की  15 अगस्त 1947 से 44 महीने पहले नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा अंडमान निकोबार दीप पर झंडा लहराया गया था।

भारत में होती है सबसे अधिक सड़क दुर्घटना

इस बात से तो भारत के अधिकतर लोग अवगत होंगे की आए दिन भारत में सड़क दुर्घटना होती रहती है। परन्तु आपको यह नहीं पता होगा की अगर हम दुनिया के सबसे आदिक दुर्घटना वाले देश की बात करें तो उसमे भारत का नाम पहले स्थान पर आता है। एक आँकड़े के अनुसार, भारत में प्रतिवर्ष करीबन 1 लाख लोग सड़क दुर्घटना का शिकार होते है। यह एक  आँकड़ा है जिसमे भारत जरूर सुधार करना चाहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here