Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Delhi – पहली यात्रा के लिए श्री अरविन्द केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी

83
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana  – दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई ‘Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana’ को आखिरकार 12 जुलाई 2019 को दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल ने हरी झंडी दिखा दी है। दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई इस सरकारी योजना के अंतर्गत, दिल्ली में हर समुदाय के करीबन 1100 वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा पर ले जाया जाएगा। इतना ही नहीं दिल्ली सरकार का लक्ष्य है की सरकार इस वर्ष करीबन 77,000 लोगों को इस ‘Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana’ का लाभ देगी। तीर्थ यात्रा के दौरान आने वाली सभी खर्चों को सरकार द्वारा उठाया जाएगा। इस योजना के लिए केवल 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक ही आवेदन कर सकते है। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिक की सहायता हेतु उनके साथ एक व्यक्ति जा सकता है जिसकी आयु 18 होनी चाहिए। इस व्यक्ति का खर्च भी सरकार ही उठाएगी। अरविन्द केजरीवाल ने इस योजना को हरी झंडी दिखा दी है। जिसके बाद 12 जुलाई 2019 को शाम 6 से तीर्थ यात्रा के लिए यात्रियों को रवाना कर दिया गया है।

20 जुलाई के बाद से शुरू होगी अगली यात्रा

पहली यात्रा को दिल्ली-अमृतसर-वाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब कॉरिडोर तक लिए सफदरजंग स्टेशन से रवाना कर दिया गया है। तथा दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू के लिए सभी यात्रियों को 20 से 24 जुलाई 2019 तक रवाना कर दिया जाएगा। यात्रा का सम्पूर्ण खर्चा दिल्ली सरकार द्वारा उठाया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत, सभी यात्रियों को वातानुकूलित ट्रेन यात्रा, आवास, भोजन, बोर्डिंग, ठहरने और अन्य सुविधाएँ प्रदान कराएगी जाएगी।

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana से सम्बंधित एक नए सॉफ्टवेयर किया गया है अपडेट

इतना ही नहीं सभी यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा इस Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana से सम्बंधित एक नए सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया है। इस योजना के लिए बहुत अधिक संख्या में आवेदन किए गए थे जिनको दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त किया गया है। जिसके बाद पर्यटन विभाग द्वारा इन आवेदन पत्रों की जाँच के लिए इन्हें  IRCTC डिपार्टमेंट भेजा गया है।

5 तीर्थ स्थलों के कराएं जाएंगे दर्शन

क्या आपको पता है की दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई इस Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana में सभी तीर्थ यात्रियों को किन – किन तीर्थ स्थलों पर घुमाया जाएगा। इस Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana में आपको तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम और शिरडी दर्शन कराए जा सकते है। बहुत जल्द ही दिल्ली सरकार द्वारा इस बात की आधिकारिक  पुष्टि की जा सकती है। फिलहाल आपको इस तीर्थ यात्रा योजना में आपको निम्नलिखित स्थानों पर घुमाया जाएगा जैसे की –

  • दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी, दूसरी
  • दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ
  • दिल्ली-अजमेर-पुष्कर
  • दिल्ली-अमृतसर-वाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब
  • दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू

कौन ले सकता है इस Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana का लाभ

  • यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपका मूल रूप से दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है। तभी इस योजना लाभ ले सकते है।
  • आवेदनकर्ता की न्यूनतन आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • वरिष्ठ नागरिक की सहायता हेतु उनके साथ केवल एक व्यक्ति जा सकता है परन्तु उसकी न्यूनतन आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है।

आवेदनकर्ता की वर्शन आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, कोई भी केंद्रीय/राज्य/स्थानीय सरकार या स्वायत्त निकायों का कर्मचारी  इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here