SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

National science day 2020; जानिये विज्ञान की दुनिया में सी.वी रमन का योगदान

By Nidhi | February 28, 2020
Featured Image

28 फरवरी यानी की national science day, पर क्या आपने कभी सोचा है क्यों इसी दिन को हम national science day के रूप में क्यों मनाते हैं।  क्यों हमे इस दिन को मनाने की जरुरत पड़ी। तो आइये हम आपको बताते हैं।

दरअसल भारत में बहुत बड़े बड़े वैज्ञानिक हुए जिन्होंने अलग अलग चीजों पर शोध किया उन्हीं में से एक हुए डॉक्टर सी.वी रमन, डॉक्टर साहब ने 1928 में एक बहुत बड़ी खोज की वो खोज इतनी बड़ी थी की उसका नाम भी डॉक्टर साहब के नाम पर ही रख दिया गया उस खोज को 'रमन इफ़ेक्ट' के नाम से जाना जाता  है।

इस खोज के लिए डॉक्टर सी.वी रमन को 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरुस्कार मिला, वो एशिया के प्रथम व्यक्ति थे जिन्हें ये अवार्ड मिला।    

क्यों मनाया जाता है साइंस डे?

साइंस डे का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि जगाना है। उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में प्रेरित करना है, जिस से विद्यार्थियों के मन की उत्सुकता बढे और वो भी नये नये आविष्कार करें।                                                                                  

इस दिन सभी स्कूलों और कॉलेजों में science day celebration किया जाता है।जगह जगह साइंस की प्रदर्शनी लगती है, सेमिनार होते हैं और बच्चे तरह तरह से सीवी रमन जी  को याद करते हैं।                              

क्या है रमन इफ़ेक्ट?

डॉ रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी। रमन प्रभाव में एकल तरंग मोनोक्रोमेटिक किरणें, जब किसी पारदर्शक माध्यम जैसे- गैस, द्रव या फिर ठोस गैस से होकर गुजरती है तब इसकी छितराई किरणों का अध्ययन करने पर पता चला कि मूल प्रकाश की किरणों के अलावा स्थिर अंतर पर बहुत कमजोर तीव्रता की किरणें भी उपस्थित होती हैं। इन्हीं किरणों को रमन-किरण भी कहते हैं।

इस का ख्याल रमन जी को तब आया जब वो लंदन से मुंबई आ रहे थे। वो पानी के जहाज़ से आ रहे थे अपने 15 दिन के सफर में वो हमेशा समंदर को देखते रहते थे, यहीं से उन्हें इस की प्रेरणा मिली है। पहले रमन के दोस्त कहते थे ये  समुन्दर का  नीला रंग सूरज का प्रतिबिम्ब है पर बाद में उन्होंने रमन इफ़ेक्ट से ये साबित कर दिया की ये नीला रंग पानी की बूंदों से आता है।

क्या है इस बार की थीम?

हर साल सरकार साइंस डे अलग अलग थीम पर मानती है, इस साल National Science day 2020 theme 'वीमेन इन साइंस' है। इस बार सरकार का उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र महिलाओं के योगदान को बढ़ाना है।

❖ और पढ़ें:

IPL की शुरुआत से पहले कपिल देव ने दी खिलाड़ियों को बड़ी सलाह

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ArrestSwaraBhasker , स्वरा ने दिया अपने ट्रॉल्स को ये जवाब

क्रैनबेरीज है अच्छी सेहत का राज़, ओरल हैल्थ के साथ जानें और क्या क्या हैं फ़ायदे।

क्यों है CAA जरुरी?, कैसे विरोधी कर रहें हैं आम जनता को गुमराह!

कैसे बढ़ाएँ अपने शरीर की इम्युनिटी पावर, जानिए कुछ आयुर्वेदिक टिप्स

Click to read the full article

Tags:
national science day 2020 national science day 2020 theme national science day in hindi science day theme 2020 aim of world science day short essay on national science day in hindi

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *