PM Modi Daily Routine in Hindi: ये है राजनीति के महानायक मोदी और पुतिन का फिटनेस मंत्र

72
PM Modi Daily Routine in Hindi

PM Modi Daily Routine in Hindi: बुधवार से पीएम नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय रूस दौरा शुरू होने जा रहा है। ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम और दोनों देशों के बीच के 20वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मोदी रूस (Russia) पहुंचेगे। रूस दौरे के दौरान पीएम मोदी (Narendra Modi) की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से भी मुलाकात होगी। अगर उम्र के लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों देशों के नेताओं की उम्र में सिर्फ दो साल का अंतर है। जहां पीएम मोदी 68 वर्ष के हैं तो पुतिन की उम्र 66 साल है। इस उम्र में भी दोनों की फिटनेस लाजवाब है जिसकी पूरी दुनिया कायल है। आइए जानते क्या है दोनों देशों के महानायक मोदी-पुतिन की फिटनेस का राज़ (PM Modi Daily Routine in Hindi)।

What’s the Fitness Mantra of Vladimir Putin & PM Modi? 

सिर्फ 3-4 घंटे ही सोते है –

प्रधानमंत्री को चाहे दिनभर की कितनी भी थकान ही क्यों ना हो या कितनी ही गहरी नींद में क्यों ना हो, पर वह रोजाना सुबह 4-5 बजे उठ जाते हैं। सामान्यतौर पर डॉक्टर्स 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना आवश्यक बताते है लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार बताया था कि वह 24 में से सिर्फ 3-4 घंटे की ही नींद लेते हैं।

अगर हम नींद की बात करे तो रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भी हाल कुछ ऐसा ही है। पुतिन दिन की तुलना में  रात को अधिक ऐक्टिव रहते हैं। वह अपना अधिकतर काम देर रात तक जाग कर पूरा करते हैं, इस बात पर पुतिन का कहना है कि रात को वह बेहतर तरीके से काम और फोकस कर पाते हैं।

योग (Modi Daily Routine Exercises)

अपने व्यस्त ज़िन्दगी के चलते भी पीएम मोदी रोजाना सुबह योग करना नहीं भूलते है। उनकी एनर्जी और फिटनेस का मूलमंत्र सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और योगासन है। प्रधानमंत्री मोदी जिम तो नहीं जाते है लेकिन सुबह के समय नंगे पैर घास पर घूमते हुए बॉडी को हमेशा स्ट्रेच करते है जो उन्हें एक्टिव बनाए रखता है।

नियमित रूप से सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और योगासन करने से प्रधानमंत्री मोदी को मानसिक थकान और तनाव से राहत मिलती है और साथ ही शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यहाँ पर देखा जाए तो पुतिन की आदतें मोदी से बिल्कुल अलग है।

रुसी राष्ट्रपति पुतिन जिम में रेगुलर एक्सरसाइज और स्विमिंग करते हैं जो उन्हें फिट बनाए रखने में मदद करते है। पुतिन नियमित रूप से दो घंटे स्विमिंग और एक घंटा जिम में वर्कआउट करते हैं।

आपको बता दे, पुतिन को घुड़सवारी भी काफी पसंद है। इसके लिए वो सप्ताह में एक या दो दिन घुड़सवारी करने जरूर जाते हैं।

सुबह का ब्रेकफ़ास्ट (PM Modi Daily Routine in Hindi)

पीएम मोदी की तंदरुस्ती और फिटनेस का राज उनके सुबह के हेल्दी ब्रेकफास्ट में छिपा है। पीएम मोदी नाश्ते में भाखरी, पोहा, खाखरा, और अदरक वाली गुजराती चाय लेते हैं। सुबह का यह ब्रेकफास्ट उन्हें दिनभर काम करने के लिए ताकत और एनर्जी देता है।

शायद आपको पता नहीं होगा कि मोदी शुद्ध शाकाहारी हैं। भारतीय पीएम लंच और डिनर में फल और वेजिटेबल्स के साथ गुजराती या साउथ इंडियन भोजन लेना ही पसंद करते हैं। हल्के-फुल्के स्नैक्स से दिन में मोदी अपना गुज़ारा कर लेते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समान ही पुतिन भी सुबह के नाश्ते को महत्व देते हैं। सुबह उठने के बाद जो सबसे पहला काम पुतिन करते है वो है ब्रेकफास्ट हैं। पुतिन ब्रेकफास्ट में अंडे, दलिया और जूस लेते हैं। नाश्ते और खाने के बाद उन्हें कॉफी लेना पसंद हैं।

आज हमने आपको बताया कि इस तरह से पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति अपने आप को फिट रखते है। अगर आप भी अपने आप को फिट देखना चाहते है तो इस जीवनशैली को अपना सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here