37 की हुई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, फिल्म की प्रमोशन छोड़ परिणीति गई प्रियंका को Wish करने अमेरिका

573
Priyanka Chopra Birthday Celebration

Priyanka Chopra Birthday Celebration – आज बॉलीवुड की मशूहर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 37 वर्ष की हो गई है। वह अपना 37वां बर्थडे अमेरिका में बना रही है। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी हो हुई है। जिसके बाद से प्रियंका चोपड़ा अधिकतर समय अमेरिका में अपने ससुराल में ही बिताती है। परन्तु कुछ जरुरी काम के लिए उन्हें कई बार इंडिया भी आना पड़ता है। इस बार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Birthday Celebration) को बर्थडे विश करने बहन परिणीति चोपड़ा अपनी जबरिया जोड़ी की शूटिंग को बीच में है छोड़कर अमेरिका चली गई है। बहुत जल्द परिणीति चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी रिलीज होने वाली है। परिणीति चोपड़ा अपनी आने फिल्म जबरिया जोड़ी में बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आने वाली है। पहले भी यह दोनों एक दूसरे के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके है। अब देखना यह होगा की इनकी यह फिल्म बॉक्स पर कुछ खास कर पाने में कामियाब होती है या नहीं।

Priyanka Chopra Birthday Celebration

इस समय फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन का समय है परन्तु परिणीति अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Birthday Celebration) को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो गई है। परिणीति चोपड़ा को सफ़ेद टॉप और ब्लू कलर के डेनिम के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इतना ही नहीं पिंक कलर का ब्लैज़र भी पहन रखा था इसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। परिणीति चोपड़ा के अलावा, प्रियंका का परिवार और उनके कुछ खास दोस्त भी उनका बर्थडे मनाने के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो रहे है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Birthday Celebration) की बहन परिणीति चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी अगले महीने की 2 तारीख को रिलीज होने वाली है। जिसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक को भी बहुत जल्द रिलीज कर दिया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा के अलावा, इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है।

इस समय परिणीति चोपड़ा उनकी आने फिल्म जबरिया जोड़ी के लिए भोजपुरी भाषा बोलने की ट्रेनिंग ले रही है। जबरिया जोड़ी से पहले परिणीति चोपड़ा की इस फिल्म का नाम शॉटगन शादी तय किया गया था परन्तु किसी कारण के चलते इस नाम को बदलकर जबरिया जोड़ी रख दिया गया था। इस फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को चुना जाना था। लेकिन श्रद्धा कपूर के पास इस फिल्म के लिए डेट नहीं थी जिसके बाद फिल्म निर्माता में इस फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा को चुन लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here