RBI कर सकती है 1 जुलाई से ये नए बदलाव, जाने आपको क्या है लाभ और हानि

103
RBI can do these new changes from July 1

भारत रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) द्वारा अगले महीने यानी की 1 जुलाई 2019 से ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन और होम लोन से सम्बंधित कई नए बदलाव कर सकता है। इन सभी बदलावों को आधिकारिक रूप से 1 जुलाई से  लागू कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं RBI के इन बदलावों के चलते देश के कई लोगों की लाइफ में परिवर्तन आ सकता है। इस बार कई प्रकार के विभिन्न बदलाव किए जा सकते है जैसे की ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन में बदलाव, होम लोन में बदलाव, कार खरीदना होगा महंगा, स्‍मॉल सेविंग स्‍कीम्‍स की ब्‍याज दर होगी प्रभावित साथ ही BSBD अकाउंट के नियम में भी हो सकते है कई बदलाव।

RBI द्वारा ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन में हो सकते है कई बदलाव

इस डिजिटल युग में अधिकतर लोग ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन करना अधिक पसंद करते है। परन्तु क्या आपको पता है की RBI द्वारा किए जाने वाले इन बदलाव से उन सभी नागरिकों को फायदा मिलने वाला है। जो अधिकतर समय ऑनलाइन किसी भी प्रकार की ट्रांजेक्‍शन करते है। 1 जुलाई से होने वाले इन बदलावों के चलते उन सभी लोगों को राहत मिलेगी। क्योंकि RTGS और NEFT लेनदेन पर लगने वाले कर को सम्पूर्ण रूप से हटा दिया जाएगा। इतना ही अब आप शाम 6 बजे तक किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन कर सकते है। जबकि इससे फिलहाल यह 4:30 बजे तक का है।

RBI कर सकती है होम लोन में परिवर्तन

यदि आपका स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में अकाउंट है तो इन बदलाव के बारे में जानना अनिवार्य है क्योंकि 1 जुलाई से होम लोन के अंतर्गत आने वाले रेपो रेट में कई बदलाव किए जा सकते है। क्या आपको पता है की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शुल्क दर पूरी तरह से रेपो रेट पर निर्भर करती है। इस बात से आप पता लगा सकते है की यदि रेपो रेट में किस भी प्रकार का बदलाव होता है तो होम लोन के ब्याज में भी परिवर्तन किया जा सकता है।

RBI के इन बदलाव के चलते अब आपके लिए कार खरीदना हो सकता है महंगा

RBI के इन नए बदलाव के चलते आपके लिए कार खरीदना महंगा हो सकता है क्योंकि 1 जुलाई से आपको गाडी खरीदने के लिए काफी अधिक कीमत देनी होगी। इतना ही नहीं ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ने अपने व्‍हीकल्‍स के मूल्य में 36,000 रूपये की बढ़ोतरी कर दी थी। इतना ही नही RBI के इस बदलाव के चलते कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर की कीमत में 12,690 रुपये उछाल देखने को मिली थी।

RBI कर सकता है नेशनल बचत योजना में ये बदलाव

यदि आप भी भारत सरकार द्वारा शुरू की गई योजना (सुकन्या योजना) के अंतर्गत अपनी धनराशि जमा करते है तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। क्योंकि इन सभी अकाउंट की ब्याज दर में कटौती की जा सकती है। इस बदलाव की जानकारी आपको एक नोटिफिकेशन के जरिए मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here