Samsung Galaxy Note 10 – सैमसंग स्मार्टफोन कंपनी बहुत जल्द अपने एक नए स्टाइलिश स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस बार Samsung Galaxy Note 10 को स्मार्टफोन की मार्किट में उतारने वाली है। इतना ही नहीं इसके लिए कंपनी द्वारा अगले महीने यानी की 07अगस्त 2019 को Samsung Unpacked इवेंट का आयोजन किया जा सकता है। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की कंपनी अपने इस Samsung Galaxy Note 10 को दो वैरियंट के साथ लॉन्च कर सकती है। साथ ही आपको Samsung Galaxy Note 10 स्मार्टफोन के साथ ही Galaxy Note Plus भी देखने को मिल सकता है। हाल ही में Galaxy Note Plus का टीजर भी भी जारी कर दिया गया था। Tech News के अनुसार, Samsung Galaxy Note 10 की पिक्चर को लीक कर दिया गया है। जिससे आप Samsung Galaxy Note 10 स्मार्टफोन की विशेषताओं के बारें में विस्तार से पता कर सकते है। इस बार कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में कुछ खास फीचर्स को अपडेट किया है।
Samsung Galaxy Note 10 को 5G वैरियंट के साथ किया जाएगा लॉन्च
खबरों के अनुसार, कंपनी के Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ को US FCC द्वारा सर्टिफिकेशन भी दिया जा चुका है। यह भी बताया जा रहा है की कंपनी द्वारा लॉन्च किए जा रहे इन दोनों स्मार्टफोनों में से एक 5G मॉडल से निपूर्ण होगा। ऐसा यह पहली बार नहीं है की सैमसंग स्मार्टफोन कंपनी ने अपना कोई 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इससे पहले सैमसंग की स्मार्टफोन कंपनी ने Galaxy S10 को लॉन्च किया था। इसको देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है की कंपनी अपने Samsung Galaxy Note 10 को 5G वैरियंट के साथ लॉन्च कर सकती है।
रियर पैनल पर तीन कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy Note 10 की लीक हुई तस्वीर से आप आसानी से पता लगा सकते है की आपको इस स्मार्टफोन में कितने कमाल के फीचर्स दिए जा रहे है। कंपनी द्वारा आपको इस स्मार्टफोन में स्क्रीन के ऊपर के भाग पर एक पंचहोल देखने को मिल सकता है। साथ ही आपको इस स्मार्टफोन में आकर्षिक सेल्फी कैमरा भी दिया जा रहा है। यदि हम इस स्मार्टफोन की सम्पूर्ण डिस्प्ले के बात करें तो आपको इसमें रियर पैनल पर तीन कैमरा सेटअप दिया जा रहा है।
अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
परन्तु Samsung Galaxy Note 10 की इस तस्वीर में रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर के बारें में किसी भी प्रकार के कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। कहा जा रहा है की कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ लॉन्च कर सकती है। जबकि इस तस्वीर में आप स्मार्टफोन की एक तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर को देख सकते है।
स्टैण्डर्ड कैमरा क्वालिटी
साथ ही आपको इस स्मार्टफोन में S Pen टाइप कई बदलाव देखने को मिल सकते है। इतना ही नहीं कुछ फीचर्स भी आपको इस स्मार्टफोन में देखने को मिल सकते है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए ऑप्शन या प्रेजेंटेशन के दौरान S Pen से स्लाइड्स कंट्रोल और नेविगेट का शानदार फीचर्स दिया जा रहा है। आपको इस स्मार्टफोन में एक स्टैण्डर्ड कैमरा क्वालिटी दी जा रही है। अब यह देखना होगा की सैमसंग का यह स्मार्टफोन क्या धूम मचा पाता है।
Samsung Galaxy Note 10 Full Specifications –
Performance | Octa core |
Display | 6.4″ (16.26 cm) |
Storage | 128 GB |
Camera | 16MP + 12MP + 12MP |