SEARCH

Find the latest news and articles

Searching articles...

सावन के महीने मे जाने किस राशि वाले व्यक्ति को कैसे करनी होगी भोलेनाथ की पूजा

By |
सावन के महीने मे जाने किस राशि वाले व्यक्ति को कैसे करनी होगी भोलेनाथ की पूजा

Sawan 2019 - आज यानी की 17 जुलाई 2019 से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई है। सावन (Sawan 2019) के महीने में भोलेनाथ की पूजा व अर्चना की जाती है। इतना ही इस सावन के महीने में भोलेनाथ की विशेष प्रकार से पूजा की जाती है। 

सावन पुरे 30 दिन तक का होता है। यानी की 17 जुलाई से 15 अगस्त तक सावन का पवित्र महीना लगा रहेगा। यदि आप इस सावन के महीने भोलेनाथ की पूजा करते है तो आपको फल की प्राप्ति होती है तथा कारोबार में लाभ होता है। क्योकि भोलेनाथ की अपने भक्तों में पर हमेशा छत्रछाया बनी रहती है। 

आज हम आपको इस सावन (Sawan 2019) के शुभ अवसर पर बताएंगे की किन राशियों को किस प्रकार से भोलेनाथ की पूजा करना चाहिए। ताकि उन्हें सुख शांति की प्राप्ति हो सके।

सावन 2019 में राशि अनुसार भोलेनाथ की पूजा विधि

मेष राशि – ऊर्जावान पूजा से मिलेगी सफलता

यदि आपकी राशि मेष है तो आपके लिए यह सावन (Sawan 2019) का महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। इतना ही नहीं आपकी राशि का स्वामी मंगल है। साथ ही इस गृह लिंग का रूप महादेव के शहर उज्जैन में स्थित है। यदि आप इस सावन भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते है तो आपको भोलेनाथ का दही से अभिषेक करना होगा। इसके अलावा, आपको शिवलिंग पर लाल गुलाल भी चढ़ाना होगा।

ॐ मंगलाय नमः” का जाप करने से करियर और आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं।

वृषभ राशि – स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक

सभी वृषभ राशि वाले व्यक्तियों का स्वामी शुक्र है। इस राशि के सभी व्यक्तियों को यदि इस सावन भोलेनाथ को प्रसन्न करना है तो उस व्यक्ति को कच्चे दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। इतना ही नहीं आप बैल को अष्टमी और चतुर्दशी के दिन हरी घास और रोटी खिला सकते है। इससे आपको कारोबार में अधिक लाभ मिलने के आसार हो जाएंगे।

ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जाप करने से धन लाभ और पारिवारिक सुख प्राप्त होता है।

मिथुन राशि – सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा

क्या आपको पता है की यदि आपकी मिथुन राशि है तो आप किस पूजा विधि से भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते है। हम आपको बताते है यदि आपकी राशि मिथुन है तो आपको शिव-पार्वती को लान रंग के कनेर के पुष्प को चढ़ाना चाहिए। 

साथ ही आपको शिव-पार्वती को शहद और पिस्ता का भोग भी लगाना चाहिए। यदि आप बैल पत्र के छः पत्ते भी अपनी पूजा समाग्री में शामिल कर लेते है तो आपके लिए इससे अच्छी बात नहीं सकती है। क्योंकि बैल पत्र शिव पूजा के लिए बहुत अधिक शुभ माना जाता है।

ॐ शंकराय नमः” मंत्र का जाप करने से बुद्धि और निर्णय क्षमता बढ़ती है।

कर्क राशि – भावनात्मक शांति और पारिवारिक सुख

कर्क राशि वाले सभी व्यक्ति चंन्द्रमा के स्वामी होते है। आपको यह तो ही होगा की चन्द्रमा भोलेनाथ के मस्तिक पर विराजमान होता है। यदि आप देवों के देव कहे जाने वाले महादेव का कच्चे दूध, सफेद आंकड़े और दही से अभिषेक करते है तो आपकी सभी मनोकामना जल्द ही पूरी हो जाएगी। आप भोलेनाथ को मावे से बनी मिठाई का भी भोग लगा सकते है। इससे भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते है।

ॐ चंद्रशेखराय नमः” का जाप करें, इससे मन की शांति और परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।

सिंह राशि – आत्मविश्वास और नेतृत्व की शक्ति

इस राशि वाले सभी व्यक्ति का स्वामी सूर्य होता है। जिस भी व्यक्ति की राशि सिंह है उसे भोलेनाथ का ठंडे पानी से अभिषेक करना चाहिए। अभिषेक करते समय आपको शिव मन्त्र का उच्चारण भी करना चाहिए।

ॐ सूर्याय नमः” मंत्र के साथ शिव आराधना करने से आत्मबल और मान-सम्मान बढ़ता है।

कन्या राशि – मेहनत का फल और स्वास्थ्य लाभ

कन्या राशि वाले सभी व्यक्तियों को बुध का स्वामी कहा जाता है। जोकि बहुत अच्छा माना जाता है। यदि आप इस पवित्र महीने में भगवन शिव को मुंग की दाल से बनी किसी भी प्रकार की मिठाई का भोग लगाते है। तथा इस ही के साथ आप बैल पत्र और फल भगवन शिव के चरणों में अपर्ण करते है तो भोलेनाथ आपसे प्रसन्न हो जाएंगे।

ॐ नमो भगवते रुद्राय” मंत्र का जाप करने से रोगों से मुक्ति और काम में सफलता मिलती है।

तुला राशि – प्रेम और संतुलन का आशीर्वाद

तुला राशि वाले व्यक्ति को भोलेनाथ के शिवलिंग पर अष्टमी और एकादशाी के दिन सफेद वस्त्र चढ़ाने चाहिए। साथ ही उनका माता पार्वती को सम्पूर्ण श्रृंगार चढ़ाना चाहिए।

ॐ महेश्वराय नमः” का जाप करने से दांपत्य जीवन सुखद होता है।

वृश्चिक राशि – शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि

यदि आपकी राशि वृश्चिक है तो हम आपको बताने चाहते है की इस राशि वाले व्यक्तियों पर मंगल की साढ़ेसाती का अंतिम ढय्या चल रहा है। यदि आप इस साढ़ेसाती से सम्पूर्ण रूप से रहत पाना चाहते है तो आपको इस सावन के पुरे महीने शिव मंदिर के बाहर बैठे गरीबों को भोजन खिलाना चाहिए तथा उनकी सेवा करनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते है तो आप मंगल की साढ़ेसाती के हानिकारक प्रभाव से बच सकते है।

ॐ रुद्राय नमः” मंत्र का जाप करने से नकारात्मकता दूर होती है।

धनु राशि – ज्ञान और सफलता का मार्ग

इन राशियों का स्वामी गुरु को माना जाता है। इस राशि वाले व्यक्ति को इस सावन प्रति गुरुवार के दिन भोलेनाथ को बेसन से बनी हुई मिठाई का भोग लगाना चाहिए। आपको अपनी माता को पीला वस्त्र भी देना चाहिए।

ॐ नमः शिवाय” का जाप करने से शिक्षा और करियर में तरक्की होती है।

मकर राशि – मेहनत और धन की प्राप्ति

यदि आपकी भी राशि मकर है तो हम आपको बताना चाहते है की आपको भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए किस पूजा विधि को ध्यान में रखना चाहिए। मकर राशि का स्वामी शनि होता है। आपको इस महीने (Sawan 2019) शिवलिंग पर नील रंग के फूलों को चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा, आपको एक दीपक को जलाकर भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए।

ॐ महाकालाय नमः” का जाप करने से आर्थिक लाभ और रुकावटें दूर होती हैं।

कुंभ राशि – सोच में स्थिरता और आध्यात्मिक विकास

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों का स्वामी भी शनि ही होता है। यदि आप शनि को प्रसन्न करना चाहते है तो आपको जितना हो सके जरूरतमंद विद्यार्थियों की आर्थिक सहायता करनी चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ भी खुश होते है।

ॐ नमः शिवाय” के साथ ध्यान करने से मानसिक शांति और आत्मविकास होता है।

राशिफल, ज्योतिष और जीवन से जुड़ी रोचक बातें

मीन राशि – आस्था और प्रेम का आशीर्वाद

यदि आपकी भी राशि मीन है तो आपको इस पवित्र महीने (Sawan 2019) में ज्योर्तिलिंग का दर्शन जरूर करना चाहिए। इस महीने आप ज्योर्तिलिंग के दर्शन करते है तो आपकी सभी मनोकामना पूरी हो जाएगी।

ॐ शम्भवे नमः” का जाप करने से आध्यात्मिक बल और पारिवारिक सुख बढ़ता है।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1. सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए इतना खास क्यों माना जाता है?

उत्तर: सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय माह है। इस महीने में शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

प्रश्न 2. अलग-अलग राशियों के लिए पूजा का तरीका क्यों अलग होता है?

उत्तर: हर राशि का स्वामी ग्रह अलग होता है। इसलिए ज्योतिष के अनुसार हर राशि के व्यक्ति के लिए शिव आराधना का तरीका, मंत्र और सामग्री अलग मानी जाती है।

प्रश्न 3. मेष राशि वालों को भोलेनाथ की पूजा कैसे करनी चाहिए?

उत्तर: मेष राशि वालों को लाल फूल, गुड़ और बेलपत्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जाप करें।

प्रश्न 4. वृषभ राशि के लोग किस तरह से पूजा करें?

उत्तर: वृषभ राशि वाले गंगाजल से अभिषेक करें और सफेद फूल, दही और शहद अर्पित करें। इससे पारिवारिक सुख बढ़ता है।

प्रश्न 5. मिथुन और कर्क राशि के लोगों को क्या विशेष करना चाहिए?

उत्तर: मिथुन राशि वालों को हरे वस्त्र धारण कर पूजा करनी चाहिए, जबकि कर्क राशि के जातक चांदी का अभिषेक पात्र उपयोग करें और दूध से शिवलिंग स्नान कराएं।

प्रश्न 6. क्या महिलाएं भी सावन में शिवजी की पूजा कर सकती हैं?

उत्तर: बिल्कुल, महिलाएं सावन में भोलेनाथ की पूजा कर सकती हैं। यह विवाह, सुख और मानसिक शांति के लिए शुभ माना जाता है।

प्रश्न 7. सावन सोमवार व्रत का क्या महत्व है?

उत्तर: सावन सोमवार का व्रत करने से भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य आता है।

प्रश्न 8. क्या सावन में किसी खास मंत्र का जाप करना चाहिए?

उत्तर: हाँ, “ॐ नमः शिवाय” और “महामृत्युंजय मंत्र” का जाप इस महीने में अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है।

Click to read the full article