धोनी पर सेलेक्टर्स ने तोड़ी चुप्पी, इस वजह से धोनी को नहीं किया गया टीम में शामिल।

45
MS Dhoni Latest News

MS Dhoni Latest News: क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)  क्या स्थान रखते है ये हम सभी जानते हैं। धोनी के सन्यास के सवाल अब उठते ही रहते है। क्रिकट के गलियारों में धोनी का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए नहीं चयन नहीं किया गया जिसने एक बार फिर उनके सन्यास लेने की अटकलों को हवा मिल गयी।

दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए टीम में धोनी का सिलेक्शन न होने से कई लोगों का कहना था (MS Dhoni Latest News) कि चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया। अब चयन समिति के एक सदस्य ने इस बारे में कहा है कि अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर पूर्व कप्तान ने टीम चुनने के लिए समिति को वक़्त दिया है।

A Member of Selection Committee Reveals: Why Dhoni Was Not Selected for T20 Series?

सेलेक्टर्स के अनुसार, धोनी करेंगे बड़ा फैसला – Mahendra Singh Dhoni

टीम इंडिया के चयनकर्ता के अनुसार,  महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि “एक बार जब वह इस बात को लेकर निश्चित हो जाएंगे कि भारतीय टीम सही हाथों में है तो वह अपने करियर को लेकर अंतिम फैसला ले लेंगे। चयन समिति के इस सदस्य ने कहा कि पूर्व कप्तान धोनी के विषय में हर दिन जिस तरह बातें होती रहती हैं उनको सुनकर हैरानी होती है। उन्होंने आगे कहा कि इन तरह की अफवाहों को जवाब धोनी कभी नहीं देंगे।

टीम सिलेक्शन के सदस्य ने ये भी कहा कि, “धोनी को टीम से हटाने का सवाल ही नहीं उठता। बल्कि उन्होंने हमें समय दिया है और टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम बनाने की आजादी दी है। वो जानते है कि टीम सामाजिक विचारों से पहले आती है”। बही धोनी (MS Dhoni Latest News) इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि ऋषभ पंत के चोटिल होने पर हमारे पास उनका कोई और विकल्प उपलब्ध नहीं है, इसलिए इस पूर्व कप्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप तक रुकने का फैसला किया है। हालिया समय में उन्हें हटाने का कोई सवाल नहीं है। वेस्टइंडीज दौरे से पहले भी महेंद्र सिंह धोनी ने दो महीने का आराम लिया था।

आखिर टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी हैं धोनी? – MS Dhoni

भारतीय चयनकर्ताओं का कहना है कि, ‘अगर हमारे पास फिनिशर होते तो हम एम.एस.धोनी को ऊपर बल्लेबाजी करने भेजते। वर्ल्ड कप में भी हम जानते थे कि उनका अनुभव अंत में जरूरी होगा जिससे वह पुछल्ले बल्लेबाजों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। आलोचकों ने तब भी इस बात पर सवाल किये थे कि सेमीफाइनल में धोनी नीचे क्यों आए। आपने देखा है कि उन्होंने क्या हासिल किया है।”

धोनी का चयन नही करने पर चयनकर्ता ने कहा कि, ‘जब किसी ने 98  टी-20 और 350  वनडे मैच खेले हों तो उन पर टिप्पणी करना बहुत आसान हो जाता है। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में इतने मैच जीते हैं जितने शायद किसी ने अपनी ज़िन्दगी में देखें भी नहीं होंगे।। तकनीक के युग में आज आपको के क्या लगता है कि धोनी के मजबूत और कमजोर पक्ष पर प्रतिदून्दी टीम ध्यान नहीं देती होगी? एक बात ईमानदारी से हमें स्वीकार कर लेनी चाहिए कि पंत के चोटिल होने पर हमारे पास धोनी का कोई विकल्प नहीं है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here