आप नही जानते होंगे स्मार्टफोन से जुड़े इन कुछ Interesting और Funny Facts के बारें में

85
Smartphone Fact

Smartphone Fact – दुनिया के अधिकतर लोग आज के समय में स्मार्टफोन का उपयोग करते है परन्तु वह लोग स्मार्टफोन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारें में नहीं जानते होंगे। क्या आप जानते है की किस देश के औसतन लोग अपना स्मार्टफोन टॉयलेट में गिरा देते है? इतना ही नहीं क्या आप जानते है की कंप्यूटर से कितना अधिक तेज चलता है स्मार्टफोन? साथ ही औसतन कितने प्रतिशत लोग अपने स्मार्टफोन को एक दिन में चेक करते है? क्या आपको पता है की जिस स्मार्टफोन का आप रोजाना इस्तेमाल करते है उसमें कितने कीटाणु शामिल होते है? दुनिया के कितने लोग अपने मैसेज को पढ़ने में 3 मिनट लगाते है? आज हम आपको कुछ ऐसे ही Smartphone Fact के बारें मे बताएँगे जिनके बारें मे आजतक आपको नही पता होगा।

  • इस Smartphone Fact को जानकर आपको बहुत हँसी आएगी की ब्रिटेन के करीबन एक लाख व्यक्ति अपने स्मार्टफोन को प्रतिवर्ष टॉयलेट में गिरा देते है। यह एक इंट्रेस्टिंग Smartphone Fact है।
  • यदि हम दिन की बात करें तो औसतन हर स्मार्टफोन यूज़ करने वाला व्यक्ति लगभग 120 बार अपने स्मार्टफोन को चेक करता है।
  • कंप्यूटर के मुकाबले स्मार्टफोनों की संख्या 5 गुना अधिक है। बहुत कम लोग होंगे जो इसके बारें में जानकारी रखते होंगे।
  • क्या आप जानते है की आपके स्मार्टफोन में आपके टॉयलेट से ही अधिक कीटाणु होते है। आपके स्मार्टफोन में टॉयलेट से 18 प्रतिशत अधिक कीटाणु पाए जाते है।
  • पूरी दुनिया में करीबन 90 प्रतिशत मैसेज मात्र 3 मिनट में ही पढ़ लिए जाते है।
  • हैरान कर देने वाली बात तो यह है की जापान में युवा नहाते समय भी स्मार्टफोन का उपयोग करते है।
  • क्या आप जानते है की दुनिया का का सबसे छोटा स्मार्टफोन कौन – सा है। दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन Zanco tiny t1 है।
  • दुनिया के 90 प्रतिशत लोग हमेशा अपने हाथों में स्मार्टफोन को रखना पसंद करते है।
  • आज के समय में स्मार्टफोन उद्योग दुनिया का सबसे अधिक तेज गति से बढ़ने वाला उद्योग बन गया है।
  • दुनिया के अधिकतर लोग अपने स्मार्टफोन को लॉक करने के लिए पिन कोड का उपयोग करते है जबकि विश्व में 28 प्रतिशत लोग अपने स्मार्टफोन को किसी भी अन्य प्रकार के फीचर्स को लॉक नहीं करते है।
  • 66 प्रतिशत लोग ऐसे है जो महीने में अपने स्मार्टफोन में से किसी भी प्रकार की कोई भी एप्लीकेशन को इनस्टॉल नहीं करते है।
  • वर्ष 1983 में दुनिया के पहले स्मार्टफोन का निर्माण किया गया था। जिसके बाद लगातार स्मार्टफोन में बदलाव किए गए।
  • दुनिया के सबसे पहले स्मार्टफोन का नाम IBM Simon था। दुनिया में सबसे अधिक स्मार्टफोन का उपयोग चीन के लोग करते है। चीन के लगभग 70% लोग स्मार्टफोन का उपयोग करते है।
  • जापान के लगभग 90% लोग वाटरप्रूफ स्मार्टफोन का उपयोग करना अधिक पसंद करते है। इस एक सबसे बड़ा कारण यह है की जापान के अधिकतर लोग नहाते समय भी स्मार्टफोन का उपयोग करते है। इसलिए अपनी फ़ोन की सेफ्टी के लिए वाटरप्रूफ स्मार्टफोन उनकी पहली पसंद रहती है।
  • आपको कम से कम स्मार्टफोन का का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि स्मार्टफोन के उपयोग से आप कई प्रकार की बिमारियों का शिकार हो सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here