एक दिन की कमाई के मामले में बिल गेट्स से भी आगे है यह व्यक्ति

593
Bill Gates

अगर हम दुनिया के सबसे अधिक पैसे कमाने वाले व्यक्ति के बारे में बात करते है तो आपके दिमाग में सबसे पहले बिल गेट्स का नाम आएगा। परन्तु आपको नहीं पता है की एक व्यक्ति ऐसा भी है जो बिल गेट्स से भी अधिक कमाई करता है। अपने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का नाम तो सुना ही होगा। यदि आप इनकी रोज की इनकम के बारे में जान जाएंगे। तो आप हैरान जाएंगे। मार्क रोजाना 29 करोड़ रूपये की कमाई करते है। जबकि इनकी आयु सिर्फ 32 वर्ष है। इतनी कम उम्र में इस मुकाम को हासिल करना बहुत बड़ी बात है।

फेसबुक सीईओ मार्क एक दिन बिल गेट्स से अधिक कमाते है

किसी भी व्यक्ति के लिए 29 करोड़ रूपये बहुत बड़ी रकम है। कई व्यक्ति तो अपने पुरे जीवन में इतने पैसे नहीं कमा पाते है। जितना मार्क केवल एक ही दिन में कमा लेते है। मार्क ज़ुकरबर्ग फेसबुक के संस्थापक है। दुनिया का सबसे आमिर कहे जाने वाले बिल गेट्स भी एक दिन में इतनी इनकम नहीं कमा पाते है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्क बिल गेट्स से करीबन 6 करोड़ रूपये अधिक कमाते है। इतना ही नहीं फोर्ब्स के अनुसार, मार्क की प्रतिदिन की कमाई दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स से भी अधिक है।

मार्क ने अपने शुरुआती समय में एक बात कही थी उन्होंने कहा था की “सवाल यह नहीं है की लोग आपके बारे में क्या जानते है या क्या नहीं जानते है सवाल यह है की आप अपने बारे में लोगो को क्या बताना चाहते है” मार्क की यह बात हर उस व्यक्ति को प्रेरित करती है। जो अपने जीवन में कुछ करना चाहता है। श्याद ही आपको पता होगा की मार्क 2007 में ही अरबपति बन गए थे। उस समय वह मात्र 23 वर्ष के थे।

मार्क ने 4 फरवरी 2004 को ही फेसबुक को शुरू किया था। जोकि आज के समय में  इस्तेमाल किया जाना वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म बन गया है। मार्क को फेसबुक का आविष्कार करने की प्रेरणा उनके एकेडमी के दिनों में मिली थी। जिसमे उनके रूम पार्टनर डस्टिन मोस्कोवित्ज़ द्वारा उनकी मदद की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here