22 जुलाई तक नहीं आया जवाब तो भारत सरकार कर सकती है Tiktok को बैन

87
Tiktok Ban News Today

Tiktok Ban News Today – भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में टिकटॉक मोबाइल एप्लीकेशन यूजर की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बच्चे से लेकर बड़े सभी वर्ग के व्यक्तियों में इस टिकटॉक एप्लीकेशन को लेकर बहुत अधिक उत्साह देखने को मिलता है। इस टिकटॉक (Tiktok Ban News Today) एप्लीकेशन के जरिए आप अपनी फनी वीडियो तथा अन्य किसी विषय से सबंधित वीडियो शेयर कर सकते है। जिसके बाद आपके चाहने वाले उस वीडियो को देखकर खुश हो जाते है। लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो इस एप्लीकेशन का दुरूपयोग कर रहे है। वह इस एप्लीकेशन के जरिए अश्लील वीडियो शेयर हर रहे है। जिसकों ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने इसके विरुद्ध महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Tiktok Ban News Today

Tiktok से भारत सरकार द्वारा पूछे गए है यह सवाल

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साइबर लॉ और ई-सिक्योरिटी विंग (MeitY) द्वारा वर्तमान समय के सबसे अधिक पॉपुलर एप्लीकेशन Tiktok और Hello के ऑपरेटर्स को 17 जुलाई 2019 को एक नोटिस जारी किया गया है। जिसमें भारत सरकार द्वारा कुछ अहम सवालों को पूछा गया है। यह दोनों ही ऐप चीन में स्थित कंपनी ‘बाईटडांस’ द्वारा बनाई गई है। इतना ही नहीं इस नोटिस में इन दोनों ही ऐप के ऑपरेटरों से विस्तार के साथ सभी सवालों का जवाब देने को कहा गया है। भारत सरकार का मानना है की इन एप्लीकेशन के जरिए ‘भारत विरोधी कंटेंट’ को शेयर किया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है की आखिर Tiktok ऑपरेटर द्वारा इसको पब्लिश क्यों होने दिया जा रहा है।

सरकार द्वारा इन दोनों एप्लीकेशन के ऑपरेटर को 24 सवालों की एक सूची को भेजा गया है। जिसमें भारत सरकार द्वारा इस बात को साफ़ – साफ़ कहा गया है की यदि इन सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो भारत में Tiktok एप्लीकेशन (Tiktok Ban News Today) को बैन कर दिया जाएगा। भारत सरकार का मानना है की इस एप्लीकेशन के जरिए अन्य गैर क़ानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

भारत सरकार द्वारा इन दोनों ऐप से यह कुछ निम्नलिखित सवाल पूछे गए है जैसे की –
  • इन एप्लीकेशन पर डालने वाले अप्पत्तिजनक कंटेंट पर कैसे नजर रखी जाती है? इतना ही नहीं यदि कोई आपत्तिजनक कंटेंट इन एप्लीकेशन पर शेयर भी होता है तो उसे कैसे डिलीट किया जाता है?
  • क्या इन दोनों एप्लीकेशन के ऑपरेटरों के पास अंडरऐप यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कोई प्रावधान है या नहीं?
  • इन दोनों एप्लीकेशन द्वारा सभी यूजर का डाटा कैसे एकत्रित किया जाता है? तथा इसे कैसे और कहाँ शेयर किया जाता है?
  • भारत सरकार द्वारा सबसे अहम सवाल यह पूछा गया है की क्या भारतीय यूजर का सभी डाटा चीन में एकत्रित किया जाता है?
  • इस बात की क्या गारंटी है की इन दोनों एप्लीकेशन को यूज़ करने वाले सभी भारतीय नागरिकों का डाटा किसी अन्य विदेशी सरकार या फिर किसी निजी संस्था को भविष्य में बेचा नहीं जाएगा?
क्या आपको पता है की दुनियाभर में कितने टिकटॉक यूजर है?

वर्तंमान समय के अनुसार, पुरे दुनिया में लगभग 80 करोड़ यूजर है। यह एक बहुत ही बड़ी संख्या है। इतने कम समय में इस ऐप के साथ इतने लोगों का जोड़ना बहुत बड़ी बात है। इस ऐप में सभी यूजर को कुछ सेकंड की वीडियो बनाने की अनुमति दी जाती है। इस एप्लीकेशन में आपको कई प्रकार के नए फीचर्स उपलब्ध कराए जाते है जिसकी मदद से आप अपनी वीडियो को और अच्छा बना सकते है। क्योंकि इस ऐप में कुछ ऐसे फ़िल्टर होते है जिनसे आप अपनी वीडियो को एडिट कर सकते है कई बॉलीवुड स्टार भी इस एप्लीकेशन से जुड़े हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here