भारत को अंडर-19 में वर्ल्ड कप जिताने वाला क्रिकेटर 1 साल के लिए सस्पेंड

15
cricketer suspended 2019

भारतीय अंडर 19 टीम के फाइनल में  शतक लगाने वाले  मनजोत कालरा को बड़ा झटका सा लगा है। मनोज पर अपनी उम्र को गलत बताने का आरोप लगा है।  कई और क्रिकेटर भी इस तरह के आरोप से घिरे है। 

पूरा मामला क्या है?

पिछले अंडर 19  विश्व कप फाइनल में शतक लगाने वाले क्रिकेटर मनजोत कालरा पर अंडर 16  और अंडर 19 में  उम्र के अंदर कथित धोखाधड़ी करने के लिए डीडीसीए  के लोकपाल ने मनजोत को रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए एक साल तक सस्पेंड कर दिया गया है। 
मनजोत कालरा ने अंडर 19 विश्व कप 2018 के फाइनल में शतक लगाया था और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर विश्व कप जीता था। भारत अब तक 4 बार अंडर 19 का विश्व कप जीत चूका है। मनजोत ने 102 नॉट आउट रन फाइनल में बनाये थे।  

 कुछ और क्रिकेटर भी शामिल 

दिल्ली की सीनियर टीम के उपकप्तान  नितीश राणा को भी कुछ समय के लिए छोड़ दिया गया है। दरसल यह साबित करने के लिए की नितीश ने जूनियर स्तर पर इस तरह के अपराध किया था  और ज़्यादा दस्तावेज़ की जरुरत थी और उनकी मांग की गयी जो अभी पूरी नहीं हो सकी है। 

एक और अंडर 19 का खिलाडी शिवम् मावी का मामला  बीसीसीई  को सौपा गया है। शिवम् सीनियर क्रिकेट में  उतर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते है।

लोकपाल का फैसला 

लोकपाल न्यायमूर्ति  (सेवानिर्वत )  बदर दुरेज अहमद ने अपने अंतिम कार्यकाल में यह आदेश दिया था की कालरा को दो साल क्रिकेट खेलने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इसमे महत्वपूर्ण  यह है की यह आदेश  इस रणजी  सत्र से लागू कर दिया गया है बाकि मामला नए लोकपाल के हाथ में है। 

सवाल यह भी है की नए लोकपाल नियुक्त किये गए दीपक वर्मा नए सिरे से जांच करेंगे। समझ यह नहीं आ रहा की मनजोत कालरा को इस उम्र की धोखाधड़ी के लिए सीनियर स्तर क्रिकेट खेलने से क्यों रोका गया है। 

मनजोत कालरा की जन्मतिथि  15 जनवरी 1999  बताई गयी थी जबकि वह जांच के बाद 15 जनवरी 1998  निकली। उस दौरान  कालरा नाबालिक श्रेणी में थे इसलिए उनके माता पिता के खिलाफ कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की गयी। 

शिखर धवन की जगह लेने वाले थे 

बीसीसीई के अनुसार कालरा की उम्र 20 साल 351 दिन थी और वो दिल्ली अंडर 23 के लिए खेले थे और बंगाल के खिलाफ 80 रन बनाये थे। वह दिल्ली रणजी टीम में शिखर धवन की जगह लेने के लिए कतार में सबसे आगे थे।  लेकिन अब नहीं खेल पाएंगे।

❖ और पढ़ें:

आपके खाते में आएँगे 4000 रुपये -पढ़े पूरी खबर।

जम्मू-कश्मीर में आईईडी बम को डिफ्यूज किया गया -आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम

आज देश के पहले चीफ ऑफ़ डिफेन्स का हो सकता है ऐलान

एक्टर कुशल पंजाबी का निधन घर में लटका मिला शव।

कालका-शिमला रुट पर अब चलेगी कांच की छत वाली ट्रैन।

बच्चो को निमोनिया से कैसे बचाये- घरेलु नुस्खे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here