जाने Vacation Party के लिए भारत की कौन–सी जगह है सबसे बेहतर

295
Vacation Party

इस समय गर्मियों की छुट्टी चल रही है ऐसे में हर हर कोई vacation party के लिए एक अच्छा सी जगह खोज रहा है ताकि वह अपने दोस्तों, फैमिली के साथ एन्जॉय कर सके। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में विस्तार से बताएँगे।  जहाँ आप अपने दोस्तों के साथ vacation party का आनंद ले सकते है। vacation party लोकेशन के साथ लोग यह भी जानना चाहते है की उस स्थान पर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है? तथा वहाँ घूमने के लिए सही समय क्या है?

1. गोवा

Goa

भारत में स्थित गोवा के ऐसी जगह है जहाँ जाकर आप अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते है क्योंकि गोवा में आपको समुद्र तट, बीयर, केसिनो और असाधारण नाइट क्लब सुविधा भी देखने को मिलती है। यह जगह हैंगऑउट के लिए भी बहुत अच्छी है। अगर आप भी इंडिया में किसी ऐसी जगह की तालश कर रहे है जहाँ आप वेकेशन पार्टी  का मजा  लें सके। तो गोवा भी जा सकते है।

कहा ठहरें  – गोवा में आपको बहुत से अच्छे होटल मिल जाएंगे। जहाँ आप रुक सकते है। इतना ही नहीं आप अपने बजट के अनुसार,  समुद्र के किनारे वाले किसी भी होटल में कमरा ले सकते है।

किस समय घूमा जाए – यदि आप गोवा में घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपके लिए अक्टूबर से लेकर मार्च तक का महीना सबसे अच्छा होगा। क्योंकि इस दौरान गोवा का मौसम बहुत अच्छा होता है।

2. कसोल

kasol

यदि आप ऊँचाई पर अधिक घूमना पसंद करते है तो आप हिमाचल प्रदेश में स्थित कसोल भी जा सकते है। क्योंकि कसोल पार्वती घाटी में बसा एक सुंदर और विचित्र शहर है। इसके अलावा, आपको वहाँ पर अद्भुत हरियाली का नजारा भी देखने को मिलेगा। युवाओं के लिए यह जगह पार्टी करने के लिए सबसे अच्छी है।

कहा ठहरें आपको कसोल जैसे छोटे से शहर में टेंट आकार के तम्बू मिल जाएंगे। जहाँ आप विश्राम कर सकते है। इस टेंट में आपको सभी प्रकार की सुविधा दी जाएगी। और यह जगह काफी आरामदायक भी है।

किस समय घूमा जाए – आप कसोल साल के किसी भी महीने में घूमने आ सकते है। लेकिन जून और अक्टूबर के महीनों में वहाँ का नजारा देखने लायक होता है। क्योंकि उस समय यहाँ का वातावरण काफी शांत रहता है।

3. ऋषिकेश

Rishikesh

उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश में भी आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ वेकेशन पार्टी का आनंद ले सकते है। आप यहाँ पर बहुत ही आसानी से ट्रेवल करके पहुँच सकते है। ऋषिकेश में आप किंग, रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग और रात में एक शांत कैम्प फायर का आनंद उठा सकते है। यह सब सुविधाएँ यहाँ की विशेषता को प्रदर्शित करती है।

कहा ठहरें – आपको ऋषिकेश में अच्छे खासे होटल मिल जाएंगे। जिसे आप आसनी से बुक कर सकते है। यहाँ की होटल की सबसे खास बात यह है की अपने कमरे से ही नदियों का खूबसूरत नजारा देख सकते है।

किस समय घूमा जाए – यह स्थान ग्रीष्मकाल में घूमने के  सबसे  अच्छा होता है। क्योंकि उस समय यहाँ का मौसम प्रतिकूल होता है। आप यहाँ पर या तो मार्च-अप्रैल अथवा सितम्बर और नवंबर के महीने में घूमने आ सकते है। इस समय यहाँ का मौसम बहुत अच्छा होता है।

4. जीरो वैली

Ziro valley

अरुणाचल  प्रदेश में स्थित जीरो घाटी वेकेशन पार्टी के लिए सबसे सुंदर स्थान है। इस जगह आपको नीले आसमान, उच्चे – उच्चे पहाड़ और विनम्र स्थान यहाँ की प्रकृति की सुंदरता को बताती है। इसके अलावा, आपको यहाँ पर इंडी, फ्यूजन और इलेक्ट्रॉनिक का मिश्रण भी देखने को मिलता है।

कहा ठहरें – यहाँ पर ठहरें के लिए आपको किसी भी रिजॉर्ट को आसानी से बुक कर सकते है। तथा वहा पर आप विश्राम कर सकते है।  रिजॉर्ट में आपको सभी प्रकार की सुविधाएँ प्राप्त कराई जाएंगी।

किस समय घूमा जाए – मार्च से अक्टूबर का  महीना यहाँ पर घूमने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। क्योंकि उस दौरान आप यहाँ की सुखद नीले आसमान इस उपजाऊ घाटी आनंद ले सकते है।

5. ओल्ड मनाली

Old manali

हिमचाल प्रदेश में स्थित ओल्ड मनाली भी आपके पार्टी  वेकेशन के लिए सबसे अच्छी जगह है। जहाँ आप अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते है। तथा यहाँ की सुंदरता का आनंद ले सकते है। यहाँ के बर्फीले इलाके में आप पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ज़ोरबिंग, रैपलिंग और रॉक क्लाइम्बिंग का मजा ले सकते है।

कहा ठहरें – आप अपने बजट के अनुसार, होटल या फिर रिसोर्ट को बुक कर सकते है जिसमे आपको सभी प्रकार की सामान्य सुविधाएँ दी जाएंगी।

किस समय घूमा जाए  – सर्दियों के मौसम में आप यहाँ का अधिक मजा ले सकते है। क्योंकि सर्दी के मौसम के दौरान यहाँ अधिक बर्फबारी होती है। जिससे यहाँ की सुदंरता को चार चाँद लग जाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here