जाने अपने साप्ताहिक राशिफल: 26 अगस्त से 01 सितंबर

531
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: आप और हम ये सभी जानते है कि ये सप्ताह अगस्त महीने का आखिरी सप्ताह हैं। इस सप्ताह ग्रहोँ कि बदलती स्थिति आपके जीवन को प्रभावित कर सकती है। इस सप्ताह में बुध अपनी राशि परिवर्तन कर रहा है। सिंह राशि में बुध ग्रह की उपस्थिति सूर्य, मंगल, शुक्र के साथ चतुर्ग्रही योग बना रहा हैं। ग्रहों की यह विशेष स्थिति इस सप्ताह को कई राशियों के लिए शुभ बना सकती है।

Weekly Horoscope (August 26 to September 1)

Weekly Horoscope

मेष राशि – मेष राशि वाले लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। यह हफ्ता आपके लिए कई ऐसे मौके लेकर आएगा जब आप घरेलू मोर्चे पर गहरी नींद और लज़ीज़ खाने का पूरा लुत्फ उठाएंगे। इस समय आपको अपने आसपास के दायरे से बाहर निकलते हुए ऊँची जगहों पर आसीन लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को पूरा करने के लिए हाथ में लेंगे उसमे आपको उम्मीद से ज्यादा फल प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि स्वास्थ्य खराब चल रहा है तो उसमे सुधार होने की संभावना है। व्यवसाय के लिए सामान्य समय है। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

Weekly Horoscope

वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रह सकता है। आपको अपने भाई का पूरा सहयोग मिलेगा। इस समय बेकाबू खर्चों को नियंत्रित करे क्योंकि भौतिक वस्तुओं पर अधिक खर्चा हो सकता है। नए समझौते करने जा रहे है तो अभी समय अच्छा है। खानपान पर सावधानी बरतें अन्यथा पेट से जुड़े रोग आपको परेशान कर सकते है। ऐसी सम्भावना है कि आपको वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। आपकी आमदनी इस सप्ताह मिला-जुली रह सकती है। खानपान पर सावधानी बरतें अन्यथा पेट से जुड़े रोग आपको परेशान कर सकते है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है। प्रेमियों के लिए बढ़िया समय हैं (Weekly Horoscope)। यह समय व्यवसाय वर्ग के लिए अच्छा है। किसी को भी उधार देने से परहेज़ करे। वैवाहिक जीवन में साथी से मतभेद हो सकता हैं।

Weekly Horoscopeमिथुन राशि – मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य ही रहने वाला है। यदि आप समय को ध्यान में रखते हुए काम करेगे तभी आपको अपने लक्ष्यों में सफलता प्राप्त हो पाएगी। आपको अपनी वाणी में संयम बनाए रखना होगा। इस समय नए सम्बन्धों में मज़बूती आएगी। अगस्त का अंतिम सप्ताह आपकी आमदनी के लिए अच्छा होने वाला है। त्वचा से जुड़े रोग आपकी परेशान का कारण बन सकते है तो सचेत रहे। व्यापारियों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं हैं इसलिए कोई भी काम सोच-समझकर करे। लम्बे अर्से से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती हैं। वैवाहिक स्थिति मुश्किलभरी हो सकती हैं। अपने प्रेम का इजहार करने से पहले भली प्रकार विचार-विमर्श कर ले।

Weekly Horoscope

कर्क राशि – कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिन रह सकता हैं। जितना हो सके महिलाओं से दूरी बना कर रखे जो आपके लिए बेहतर होगा। इस समय किसी भी तरह की यात्रा आपको परेशान कर सकती है। अपनी परेशानियों को भूलने का प्रयास करे और तिल का ताड़ बनाने की आदत आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। आपको थोड़ा कम धन प्राप्त होगा जो आपको मायूस करेगा। आपको धनाभाव की समस्या होगी इसलिए व्यर्थ के खर्चे ना करे। यदि आप कमर दर्द सम्बंधित समस्या से दुखी है तो आपको निजात मिलने के आसार है। व्यापारी वर्ग या नए व्यवसाय शुरू करने की चाह रखने वालों के लिए समय उपयुक्त नहीं है (Weekly Horoscope)। जो लोग नौकरी में परिवर्तन चाहते है तो उनके लिए उत्तम समय है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। प्रेमी वर्ग के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

Weekly Horoscope

सिंह राशि – सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रह सकता है। मेहनत पर भरोसा करे और भाग्य के सहारे न बैठे। जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ प्राप्त करने में मदद करेगा। आपकी वाणी की सहायता से कुछ अच्छे व नए सम्बन्ध बन सकते है। दैविक शक्तियों के प्रति आपके भीतर आस्था का भाव उत्पन्न होगा। आपको कड़ी मेहनत द्वारा बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। यह सप्ताह आपके लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से संतोषजनक रहेगा। यदि आपका व्यवसाय है तो समय उत्तम है लेकिन नौकरी पेशा जातकों को कार्यस्थल पर संयम बरतने की आवश्यकता है (Weekly Horoscope)। आपका वैवाहिक जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा।

Weekly Horoscope

कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। आपका मासूमियत वाला बर्ताव पारिवारिक समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। अपने किसी प्रियजन की बेवजह की मांग के आगे न झुकें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारों की वजह से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन अंत में सब ठीक हो जाएगा। धन से जुड़े मामलों के लिए यह समय आपके लिए कठिन रहेगा (Weekly Horoscope)। बीपी की समस्या आपको परेशान कर सकती हैं, सावधान रहें। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ावों वाला समय रहेगा। नौकरी करने वालों को सहयोगियों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करना होगा। जीवनसाथी के साथ नोकझोक हो सकती हैं पर बाद में सब सामान्य हो जाएगा।

Weekly Horoscope

तुला राशि – .तुला राशि वालो के लिए ये सप्ताह औसत रहने वाला है। यदि कोई बात आपको परेशान कर रही है तो अपने किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त से बात साझा करें, ऐसा करने से आपके दिल का बोझ हल्का होगा। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है वरना धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। अति आत्मविश्वास में किये गए कार्य भी आपके नुकसान की वजह बन सकते है। आमदनी ठीक रहेगी और धन बचत में आप विफल रहेंगे। शारीरिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। यह समय व्यवसाय करने वालों के लिए मुश्किल होगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता हैं, शांत रहे।

Weekly Horoscope

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। आपको अपने पिता का सहयोग मिलेगा जो आपको मानसिक रूप से मज़बूती प्रदान करेगा। इस समय भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अपनी सभी सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। अपना कार्य करे लेकिन दूसरे के हित का भी ध्यान रखें। आपको मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। इस समय धीरे-धीरे आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा। पेट की समस्या से दुखी लोगों को आराम मिलेगा। कोई भी नया व्यवसाय शुरू करने से पहले अपने बड़ो से परामर्श जरूर करे। दाम्पत्य जीवन में संतोष का माहौल बना रहेगा।

Weekly Horoscope

धनु राशि – धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह औसत रहेगा। बिना वजह बेकार के झगड़ों में ना पड़े वरना आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर ले। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। सप्ताह के आरम्भ में आर्थिक हालात चुनौतीपूर्ण होंगे। इस हफ्ते कोई भी नया कार्य या व्यवसाय शुरू करने से बचें। आपको अपने सहयोगियों से मेल-जोल बनाये रखना होगा। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा।

Weekly Horoscope

मकर राशि – मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला हैं। किसी विशेष व्यक्ति के कारण आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आप लंबी यात्रा पर जा सकते है जिससे आपको सुख मिलेगा, साथ ही आर्थिक लाभ की भी सम्भावना है। सरकारी प्रशासन से परेशान चल रहे हैं लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। आपको आपके रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। दांत से जुड़े रोग आपके दर्द का कारण बन सकते हैं।  नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन में बाधाएं उत्पन्न होगी। व्यापार में पार्टनर का सहयोग आपके लिए फलदायी साबित होगा। वैवाहिक जीवन अच्छा चलेगा।

Weekly Horoscope

कुंभ राशि –  कुंभ राशि वाले लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। यदि आप छात्र है तो आपके लिए समय औसत ही रहेगा। समाज में आपकी पद प्रतिष्ठा में उन्नति होगी। जो लोग कोर्ट-कचहरी से जुड़े हैं उन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इस समय आप स्वयं में परिवर्तन महसूस कर सकते हैं। आर्थिक हालातों में सुधार होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य सम्बंधित मामलों में लापरवाही बरतने से बचे। व्यापार के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी देखने को मिलेगी। प्रेम करने वालों के लिए ये आनंदायक समय हैं।

Weekly Horoscope

मीन राशि – मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा। घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा जो आपके तनावों को कुछ हद तक कम कर देगा (Weekly Horoscope)। आपका खुशमिज़ाज़ और मजाकिया अंदाज़ आपके आसपास के वातावरण को खुशनुमा बनाने में मदद करेगा। इस समय आप ख़ुद को दुनिया का सबसे रईस इंसान महसूस करेंगे, क्योंकि आपके पार्टनर का व्यवहार आपको ऐसा महसूस करा सकते हैं। आर्थिक हालातों में धीमा सुधार होगा। रक्तचाप के रोग से पीड़ित जातकों को आराम मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अपने सहयोगियों से सम्बन्ध अच्छे बनाये रखने होंगे। इस समय कोई नया व्यापार शुरू कर सकते है। इस समय आप प्रेम में खोये रहेंगे।

यहाँ आपने जाना कि एस्ट्रोलॉजी के अनुसार आने वाला सप्ताह 12 राशियों  के लोगों के लिए सामान्य ही रहने वाला है (Weekly Horoscope)। यदि कोई घटना जो इन राशियों के जातकों के जीवन को प्रभावित कर सकती है तो वह इस राशिफल की सहायता से अपने भविष्य को लेकर जागरूक और सुरक्षित रह सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here