क्या आपको पता है की हिन्दू धर्म को हर शुभ कार्य क दौरान अपने माथे पर तिलक क्यों लगाते है? आज के समय में हर व्यक्ति के घर पूजा पाठ तो होती ही होगी। परन्तु आपने कभी जानने की कोशिश करी है की आखिर क्यों चंदन, कुम-कुम, हल्दी, सिंदूर, राख का तिलक अपने माथे पर लगाते है। तथा इसे माथे पर लगाने के क्या फायदें है। प्राचीन समय से ही हिन्दू धर्म में यह परम्परा चली आ रही है। क्या माथे पर तिलक लगाने के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है? क्यों किसी भी पूजा के सम्पूर्ण होने के बाद माथे पर तिलक लगाना अनिवार्य होता है?
क्यों लगाया जाता है माथे पर तिलक
आपने अक्सर देखा होगा की तिलक को हमेशा दोनों भौहों के बीच (आज्ञाचक्र) लगाया जाता है। तिलक को दोनों भौहों के बीच इसलिए लगाया जाता है क्योंकि इसको चेतना का केंद्र माना जाता है। इतना ही नहीं हिन्दू धर्म में तिलक को विभिन्न प्रकार से लगाया जाता है। हमेशा देवताओ को मध्यमा उंगली से तिलक लगाना चाहिए। क्योंकि इस प्रकार से तिलक करने से भगवान के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।
सकारात्मक विचारों की होती है प्राप्ति
माथे पर तिलक लगाने से आपके पास से नकारात्मक विचार दूर रहते है। तथा सकारात्मक विचारों की प्राप्ति होती है। व्यक्ति को अपने माथे पर तिलक जरुर लगाना चाहिए। क्योंकि तिलक लगाने से सेराटोनिन और बीटा एंडोर्फिन का स्त्राव अच्छी बेहतर तरके से होने लग जाता है। साथ ही आपके मन में हमेशा एकाग्रता बानी रहती है।
आत्मविश्वास मे होती है बढ़ोतरी
यदि आप अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहते है तो आपको अपने माथे पर तिलक लगाना चाहिए। क्योंकि माथे पर तिलक लगाने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस बात से बहुत कम लोग अवगत होंगे की आपके माथे पर पीनियल ग्रंथि होती है। जिससे आपको भौतिक और आध्यात्मिक दुनिया से जुड़ने में आसानी होती है। इतना ही नहीं इस ग्रंथि से कोई भी मनुष्य शक्तिशाली और चतुर बन सकता है। तथा अपने भविष्य के बारें में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
माथे पर तिलक लगाने के फायदें
माथे पर तिलक लगाने से आपको शांति व सुकून का अनुभव होने लगता है। साथ ही आप मानसिक रूप से होने वाली सभी बिमारियों से हमेशा दूर रहते है। इसको लगाने से आपकी उदासी भी दूर होती है। तथा आपके मस्तक में तरावट बनी रहती है। सिरदर्द से होने वाली सभी परेशानियों से निजात पा सकते है। यदि आप हल्दी तिलक को अपने माथे पर लगाते है तो आपकी त्वचा को काफी लाभ मिलता है। ज्योंकि हल्दी में एंटी बैक्ट्रियल तत्व पाए जाते है जो आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होते है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, इससे आपके ग्रह शांत रहते है। सौभाग्य में वृद्धि के साथ ही साथ धन की प्राप्ति होती है।