भारत में हुआ Mi Flex Phone Grip लॉन्च – जाने इसकी कीमत

531
Mi Flex Phone Grip

Mi Flex Phone Grip – Xiaomi ने अपने Mi Flex Grip को लॉन्च कर दिया है इससे पहले भी कंपनी कई नए गैजट मार्किट में लॉन्च कर चुकी है। कुछ ही समय पहले Xiaomi ने अपना Mi Trimmer, Mi LED Lamp के साथ ही साथ Mi Water Tester को लॉन्च किया था। जिसको Xiaomi के सभी उपभोक्ताओं द्वारा काफी अधिक पसंद किया गया था। Xiaomi एक ऐसे पॉपुलर ब्रांड है जिसका हर प्रोडक्ट मार्किट में लॉन्च होने के साथ ही धूम मचा देता है। अब देखना होगा की Xiaomi का यह प्रोडक्ट मार्किट में अपनी छाप छोड़ पाता है या नहीं। इस बार कंपनी में Mi Flex Phone Grip और स्टैंड को मार्किट में उतारा है।

Mi Flex Phone Grip

कंपनी पहली बार किसी फ़ोन ग्रिप प्रोडक्ट को लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा इस Mi Flex Phone Grip को अपने सभी उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। इस Mi Flex Phone Grip की सहायता से आप किसी भी स्मार्टफोन को अच्छे से पकड़ सकते है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने इस प्रोडक्ट को बहुत ही कम कीमत पर लॉन्च किया है। यदि आप इस Mi Flex Grip को खरीदना चाहते है तो आप मात्र 149/- रूपये की कीमत पर उसे खरीद सकते है। इस Mi Flex Grip की सबसे विशेषता यह है की आप इसको किसी भी कंपनी के स्मार्टफोन के लिए उपयोग कर सकते है।

कंपनी ने अपने इस प्रोडक्ट को तीन कलर के वैरियंट में लॉन्च किया है। आप इस Mi Flex Phone Grip को ब्लू, ब्लैक और रेड कलर के साथ खरीद सकते है। आप इस प्रोडक्ट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आसानी से खरीद सकते है। इसके अलावा, आप इस प्रोडक्ट को बहुत जल्द किस भी एमआई के स्टोर से भी खरीद सकते है।

डिजाइन मल्टी फंक्शनल

आप इस Mi Flex Phone Grip में आपको विभिन्न प्रकार के डिजाइन मल्टी फंक्शनल देखने को मिलेंगे। आप इसका उपयोग करते – करते ही अपने स्मार्टफोन से सेल्फी भी ले सकते है। साथ ही आप वीडियो भी देख सकते है। तथा गेमिंग का आनंद भी ले सकते है। इस Mi Flex Phone Grip सबसे अच्छी बात यह है की आपका फ़ोन सुरक्षित रहेगा। क्योंकि कई बार होता है की जब आपकी ग्रिप अच्छी नहीं होती है तो आपका स्मार्टफोन गिर भी सकता है। जिससे आपका फ़ोन डैमेज हो सकता है। कंपनी ने अपने इस प्रोडक्ट को ट्रेंड रखते हुए लॉन्च किया है क्योंकि आजकल अधिकतर लोग अपनी फ़ोन की सेफ्टी के लिए फ़ोन ग्रिप का उपयोग कर रहे है।

आपको इस Mi Flex Phone Grip और स्टैंड में तीन विभिन्न प्रकार के एडजस्टेबल लेवल भी उपलब्ध कराए जाए रहें है। कंपनी द्वारा आपको इस प्रोडक्ट में व्यूइंग एंगल का ऑप्शन विकल्प भी दिया जा रहा है। मैट फिनिश के साथ कंपनी ने Mi Flex Phone Grip को लॉन्च किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here