Vacation Party के लिए जा सकते है आप दिल्ली की इन जगहों पर

131
Vacation Party in delhi

यदि आप दिल्ली में रहते है तथा आप वेकेशन पार्टी के लिए किसी अच्छी – सी जगह की तलाश में है तो हम आपको बता दें की दिल्ली में भी बहुत – सी ऐसी जगह है जहा आप वेकेशन पार्टी का आनंद ले सकते है। आज के समय में व्यक्ति काम में अधिक व्यस्त रहता है। ऐसे में उस व्यक्ति के द्वारा ऐसी जगहों को ढूंढा जाता है जहा जाकर उनका मैंटल प्रेशर कम हो जाए। दिल्ली में मौजूद इस स्थानों पर आप अपनी एक दिन की छुट्टी में भी आसानी से घूम सकते है। घूमने के साथ ही साथ आप वहा के अच्छे – अच्छे पकवानों का भी आनंद ले सकते है।

1. इंडिया गेट

दिल्ली की प्रशिद्ध जगहों में इंडिया गेट का नाम सबसे पहले स्थान पर आता है। दिल्ली ही नहीं बल्कि अलग – अलग राज्यों से भी लोग यहाँ घूमने आते है। इंडिया डेट के अंदर एक स्मारक बना हुआ है जोकि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारत के शहीदों की याद में बनाया गया है। इंडिया गेट के डिजाइन को एडविन लुटियंस द्वारा बनाया गया है। वैसे इंडिया गेट की आधारशिला को वर्ष 1921 में रखा गया था। इंडिया गेट का का नजारा शाम के समय और भी अधिक खूबसूरत लगता है।

2. अक्षरधाम

दिल्ली की प्रशिद्ध जगहों में से एक अक्षरधाम का मंदिर है। यहाँ पर अधिकतर लोग घूमने आते है। अक्षरधाम का यह मंदिर 100 एकड़ एरिया में फैला हुआ है। इतना ही नहीं यह दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है। दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। इसके अलावा, इस मंदिर में बने 234 पिलर, 9 गुंबद और 20 चतुर्भुजाकार शिखर –बेहतरीन कलाकारी और शिल्पकारी को प्रदर्शित करते हैं।

3. जनपथ

यदि आप कम बजट में अपने पूरे परिवार के साथ कही घूमने जाना चाहते है तो आप दिल्ली के जनपथ घूमने जा सकते है। यदि आप अधिक शोपिंग करने का शौक रखते है तो आपके लिए यह जगह सबसे अच्छी है। यहाँ पर आपको तरह-तरह के कपड़े, आभूषण, घर की सजावट का सामान, हस्तशिल्प, पुस्तकें और कई शानदार चीजें मिलेगी।

4. लाल किला

लालकिला दिल्ली का ही नहीं बल्कि देश का भी प्रमुख स्थान है। यहाँ पर प्रतिवर्ष देश के प्रधानमंत्री द्वारा 15 अगस्त को जनता को सम्बोधित किया जाता है। लालकिले को मुग़ल बादशाह शाहजहां द्वारा वर्ष 1693 में बनवाया गया था। इसके अंदर बनी कई महत्‍वपूर्ण इमारतें है जैसे कि ड्रम हाउस, दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम, मोतिया मस्जिद, शाही हमाम तथा रंग महल यहाँ की विशेषता को परिभाषित करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here