Find the latest news and articles

5 Tips for Good Health for Students: पढ़ाई के साथ रहें फिट

By |
5 Tips for Good Health for Students: पढ़ाई के साथ रहें फिट

5 Tips for Good Health for Students in Hindi : ऐसा बहुत बार देखा गया है कि आजकल की भागदौड़ और परीक्षाओं के अधिक दवाब में एक छात्र अपनी पर ध्यान नहीं देता है। छात्र को यह बात पता होनी चाहिए कि खराब खान-पान और शारीरिक सक्रियता की कमी न केवल शरीर को कमजोर करती है, बल्कि मानसिक एकाग्रता को भी प्रभावित करती है।

5 Tips for Good Health for Students in Hindi

यदि आप एक छात्र हैं और अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो यहाँ 5 Tips for Good Health for Students दिए गए हैं जो आपको मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाएंगे:

1. संतुलित आहार पर ध्यान दें

अक्सर संतुलित आहार को लेकर छात्रों में अधिक लापरवाही दिखती है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हो, कि एक छात्र अक्सर समय बचाने के लिए जंक फूड या मैगी जैसी चीजों पर पूरी तरह से निर्भर हो जाते हैं। लेकिन आपका दिमाग वही आउटपुट देता है जो आप उसे इनपुट के रूप में देते हैं। जो 5 Tips for Good Health for Students को प्रभावी बनाता है।

  • क्या करें: एक छात्र को अपने आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिसमें अखरोट, अलसी, हरी सब्जियां और फलों को शामिल करना चाहिए। इन आहारों के सेवन से आपकी मेमोरी काफी अधिक शार्प हो जाती है।
  • प्रो टिप: एक बार में अधिक भोजन का सेवन करने की बजाय आपको थोड़ा-थोड़ा भोजन कई बार खाना चाहिए। ऐसा इसलिए, ताकि पढ़ाई के दौरान नींद और सुस्ती न आए।

2. 7-8 घंटे की पर्याप्त और गहरी नींद लें

क्या आपको पता है कि यदि एक छात्र देर रात तक जागकर पढ़ाई करता है, इससे उसकी मस्तिष्क की कार्यक्षमता घटने लग जाती है। 5 Tips for Good Health for Students में सबसे महत्वपूर्ण टिप यही है कि आप अपनी नींद से समझौता नहीं करना चाहिए। पूरी दिन में आपको कम से कम 7-8 घंटो की नींद ज़रूर लेनी चाहिए।

  • फायदा: आपको पता होना चाहिए कि एक अच्छी नींद के दौरान हमारा दिमाग सूचनाओं को 'स्टोर' करता है। यदि आप पूरे दिन में अच्छी नींद नहीं लेते हैं, तो आज ही अपनी इस गलत आदत को सुधार लें, क्योंकि कम नींद लेने की वजह से आपको कुछ भी पढ़ा हुआ याद रखना में काफी अधिक परेशानी होती है।
  • नियम: सोने से 40 मिनट पहले एक छात्र को अपने मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसा करने से आप मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट से अपनी आँखों को सुरक्षित रख सकते हैं।

3. नियमित शारीरिक व्यायाम और योग

यदि कोई छात्र पूरे दिन एक ही जगह बैठकर पढाई या फिर किसी अन्य कार्य को करता है, इससे आपके शरीर में अधिक जकड़न और तनाव पैदा हो सकता है। बता दें कि व्यायाम का मतलब केवल जिम जाना नहीं है, बल्कि शरीर को सक्रिय रखना है।

जब हम 5 Tips for Good Health for Students को गहराई से समझते हैं, तो शारीरिक गतिविधि एक अनिवार्य हिस्सा बन जाती है।

  • क्या करें: खुद को स्वस्थ रखने के लिए एक छात्र को रोज कम से कम 20-30 मिनट पैदल चलना चाहिए। इसके अलावा, आप साइकिल भी चला सकते हैं।
  • असर: व्यायाम से शरीर में 'एंडोर्फिन' हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव को कम करता है और आपको खुश रखता है।

4. भरपूर पानी पिएं

अध्ययनों के अनुसार, शरीर में पानी की हल्की सी कमी भी ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को 20% तक कम कर सकती है। इसलिए एक छात्र को एक पर्याप्त मात्रा में पानी को पीना चाहिए।

अक्सर छात्र पढ़ाई में इतने खो जाते हैं कि पानी पीना भूल जाते हैं, लेकिन 5 Tips for Good Health for Students में हाइड्रेटेड रहना एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है, क्योंकि सही मात्रा में पानी पीने से दिमाग तेज चलता है और थकान कोसों दूर रहती है।

  • क्यों जरूरी है: हर छात्र को पता होना चाहिए कि पानी मस्तिष्क तक ऑक्सीजन पहुँचाने में मदद करता है और थकान को दूर रखता है।
  • आदत: पानी की कमी न हो इसकेलिए आपको अपनी स्टडी टेबल पर हमेशा पानी की एक बोतल रखनी चाहिए और हर एक घंटे में कुछ घूंट पानी जरूर पिएं।

5. मानसिक स्वास्थ्य और छोटे ब्रेक

पढ़ना अच्छी आदत है, लेकिन यदि कोई छात्र लगातार घंटों तक पढ़ता है तो इसका उसकी सेहत पर नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 5 Tips for Good Health for Students की सूची में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना अनिवार्य है।

  • क्या करें: छात्र को 'पोमोडोरो' तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। यानी पढाई या फिर कोई कार्य करते समय 25 मिनट करते हैं, तो आपको 5 मिनट का ब्रेक ज़रूर लेना चाहिए।
  • ध्यान: दिन में केवल 10 मिनट का ध्यान आपकी एकाग्रता की शक्ति को कई गुना बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ें : भागदौड़ भरी ज़िंदगी में खोती हुई सच्ची खुशी को कैसे पहचानें?

Click to read the full article