SEARCH

Find the latest news and articles

Arshad Warsi Love Story: अरशद वारसी ने अपने प्यार को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया कैसे बनी मारिया के साथ उनकी जोड़ी?

By |
Arshad Warsi Love Story: अरशद वारसी ने अपने प्यार को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया कैसे बनी मारिया के साथ उनकी जोड़ी?

Arshad Warsi on Interfaith Marriage: बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता अरशद वारसी ने हाल ही के एक इंटरव्यू में अपनी और मारिया गोरेटी की शादी पर एक दिल छू लेने वाला बयान दिया है।

उन्होंने अपनी शादी के शुरुआती दिनों की चुनौतियों, इंटरफेथ शादी से जुड़ी सामाजिक जिम्मेदारियों, और अपने सास-ससुर की शुरुआती प्रतिक्रिया को खुलकर शेयर किया है।

अरशद वारसी और मारिया गोरेटी की शादी बॉलीवुड की उन चुनिंदा जोड़ी में से है जिनकी प्रेम कहानी और शादी जीवन के उतार चढ़ाव से गुजरती हुई इस मुकाम तक पहुंच पाई है।

उन्होंने बताया कि उनकी शादी साल 1996 में हुई थी, और आज 25 वर्षों से भी ज्यादा समय हो चुका है। उनके इस रिश्ते में विश्वास, समझदारी और आपसी सम्मान देखने को मिलता है।

जब मारिया के माता-पिता को होने लगी थी चिंता

अरशद वारसी ने बताया कि जब उन्होंने और मारिया ने अपने रिश्ते की जानकारी मारिया के माता-पिता को दी तो उन्हें काफी घबराहट हुई। उन्होंने कहा कि मारिया के माता-पिता बेहद धार्मिक और सरल लोग थे, जो अपने धर्म में विश्वास रखते थे।

उन्हें यह चिंता थी कि उनकी बेटी एक मुस्लिम लड़के से शादी कर रही है, जिसके पास कोई नौकरी भी नहीं है। उन्होंने उम्मीद की थी कि मारिया किसी नौकरी करने वाले कैथोलिक लड़के से शादी करेगी, लेकिन उल्टा उसे एक मुस्लिम लड़का मिला जो नौकरी नहीं करता था।

विश्वास और समझ से प्यार हो गया और भी गहरा

अरशद ने आगे बताया कि शुरूआती चिंता के बावजूद, मारिया के माता-पिता ने धीरे-धीरे उन्हें एक ईमानदार, जिम्मेदार और अच्छा इंसान मानना शुरू किया। उन्होंने माना कि उनकी अच्छी नियत और सम्मानजनक व्यवहार ने सबसे पहले परिवार को भरोसा दिलाया। वक्त के साथ-साथ उनके इनलॉज़ की सोच बदल गई और उन्होंने अरशद को स्वीकार कर लिया।

बॉलीवुड और मनोरंजन से जुड़े latest blogs को पढ़ने के लिए hindi flypped से जुड़े रहें।       

दोस्ती, प्यार की शुरुआत और फिर शादी

अरशद ने यह भी शेयर किया कि उनके और मारिया के इस रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। जब वे जेवियर कॉलेज में एक कम्पटीशन में बतौर एक जज के रूप में गए थे, तब उनकी मुलाक़ात मारिया से हुई थी।

धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हुई और थिएटर में काम के दौरान उन्होंने एक-दूसरे को बेहतर समझा। उन्होंने बताया कि प्यार की ये राह आसान नहीं थी, मारिया ने कई बार मना किया, लेकिन उनका प्यार हर चुनौती को पार कर गया। आज वे दो बच्चों के माता-पिता हैं और एक खुशहाल परिवार में रह रहे हैं।

अरशद ने दिया रिश्तों को समझने का सही संदेश

अरशद वारसी का यह बयान सिर्फ एक सेलिब्रिटी इंटरव्यू नहीं है, बल्कि यह समाज को एक संदेश देता है कि प्यार और सम्मान के साथ ही रिश्तों में मतभेदों को समझा और स्वीकार किया जा सकता है। मुश्किल चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर विश्वास सच्चा हो तो वो भी दूर हो सकती है।

फिल्मों, वेब सीरीज़ और सितारों से जुड़ी नई बातें janne kai liye, तो नीचे क्लिक करें।

FAQs

1. अरशद वारसी ने अपनी शादी को लेकर क्या खुलासा किया?

उत्तर- अरशद वारसी ने बताया कि उनकी और मारिया गोरेटी की इंटरफेथ शादी से शुरुआत में मारिया के माता-पिता चिंतित थे, क्योंकि वे उस समय बेरोज़गार थे।

2. मारिया गोरेटी के माता-पिता क्यों परेशान थे?

उत्तर- उन्हें अरशद के धर्म और उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता थी और वे अपनी बेटी के लिए एक नौकरी करने वाले जीवनसाथी की उम्मीद कर रहे थे।

3. समय के साथ मारिया के परिवार का रवैया कैसे बदला?

उत्तर- अरशद के जिम्मेदार व्यवहार और ईमानदारी को देखकर मारिया के माता-पिता का भरोसा बढ़ा और उन्होंने शादी को स्वीकार कर लिया।

4. अरशद वारसी और मारिया गोरेटी की शादी से क्या संदेश मिलता है?

उत्तर- यह शादी दिखाती है कि प्यार, समझ और सम्मान के साथ सामाजिक और धार्मिक बाधाओं को पार किया जा सकता है।

Click to read the full article

No tags available for this post.