SEARCH

Find the latest news and articles

Bihar STET Result 2025 Out: बिहार STET रिजल्ट 2025 घोषित, bsebstet.org पर देखें स्कोरकार्ड

By |
Bihar STET Result 2025 Out: बिहार STET रिजल्ट 2025 घोषित, bsebstet.org पर देखें स्कोरकार्ड

BSEB Bihar STET 2025 Result Declared: यह बड़ी खबर बिहार के उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (Bihar STET 2025) में भाग लिया था। आपको बता दें कि बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार STET रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है।

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 रिजल्ट बिहार स्कूल परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जारी हुआ है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको एप्लीकेशन नंबर/लॉगिन आईडी और पासवर्ड बताना होगा।   

बिहार STET परीक्षा 2025 में कितने उम्मीदवार हुए सफल?

बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 4.42 लाख से ज़्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 2.56 लाख अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसे देखते हुए इस बार का परिणाम प्रतिशत लगभग 57.96% रहा। सफलता हासिल करने वालों में 1,04,167 महिला और 1,52,134 पुरुष उम्मीदवार हैं।

दो शिफ्टों में हुई थी बिहार STET परीक्षा 2025

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में 14 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इसमें पेपर-1 उन अभ्यर्थियों के लिए था जो कक्षा 9 और 10 में पढ़ाने के लिए पात्रता हासिल करना चाहते थे, जबकि पेपर-2 उन अभ्यर्थियों के लिए था जो कक्षा 11 व 12 के लिए शिक्षण कार्य करना चाहते हैं।

बिहार STET 2025 योग्यता और पात्रता

बोर्ड ने ये साफ किया है कि जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं, वे बिहार के सरकारी सेकेंडरी (माध्यमिक) और हायर सेकेंडरी (उच्च माध्यमिक) स्कूलों में शिक्षक की भर्ती के लिए योग्य होंगे। इसके अलावा सफल उम्मीदवारों को STET पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा, जिसका उपयोग वे आने वाली शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में कर सकते हैं।

बिहार STET 2025 कटऑफ और योग्यता अंक

बिहार STET 2025 में अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग-अलग न्यूनतम योग्यता अंक (कटऑफ) तय किए गए हैं। सामान्य श्रेणी के लिए 50%, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5%, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला/दिव्यांग के लिए 40% योग्यता अंक निर्धारित हैं।  

शिक्षा से जुड़ी latest news को पढ़ने के लिए Aaj ki Khabar से जुड़े रहें।  

बिहार STET रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

1.  रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले BSEB STET की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएँ।

2.  इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे STET Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

3.  अब अपना Application No./Login ID और Password दर्ज करें।

4.  सभी जानकारी सही होने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।

Bihar STET 2025 Result Link- https://cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/1631/95659/login.html

सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया

रिजल्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। सफल उम्मीदवारों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी सफलता की खुशी बांटी, तो वहीं कुछ छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर लॉगिन कर रहे हैं। इस रिजल्ट के साथ ही हजारों अभ्यर्थियों का शिक्षक बनने का सपना एक कदम और पास आ गया है।

बिहार STET 2025 का परिणाम समय पर जारी होने से अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। योग्य उम्मीदवार अब आगे की भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेने के लिए अपनी तैयार शुरू कर सकते हैं।

FAQs

1. बिहार STET रिजल्ट 2025 कहाँ जारी किया गया है?

उत्तर- बिहार STET रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जारी किया गया है।

2. बिहार STET रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

उत्तर- वेबसाइट पर जाकर यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज करके रिजल्ट और स्कोरकार्ड देखा जा सकता है।

3. STET पास करने के बाद अभ्यर्थी किसके लिए योग्य होंगे?

उत्तर- STET पास अभ्यर्थी बिहार के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए योग्य होंगे।

Click to read the full article

No tags available for this post.