बिल गेट्स और एपस्टीन फाइल्स: क्या है 'रूसी लड़की' और ब्लैकमेलिंग का सच?
हाल ही में, जेफरी एपस्टीन की फाइल में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का नाम आने से पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। एपस्टीन फाइल्स के जारी होने के बाद बिल गेट्स विवादों के घेरें में फसते हुए नजर आ रहे हैं।
Epstein File में मौजूद दस्तावेजों में बिल गेट्स के निजी जीवन को लेकर कुछ ऐसे दावे किए गए हैं, जिसमें सबकों हैरान कर दिया है। इस फाइल में बिल गेट्स पर लगाए गए आरोपों के बाद सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ चैनलों की मीडिया तक सनसनी फैला दी है।
क्या हैं Epstein File के नए आरोप?
यह विवाद Epstein File में मौजूद उन ईमेल्स से शुरू हुआ है जो कथित तौर पर अमेरिका के निवेशक जेफरी एपस्टीन ने 2013 में खुद को ही ड्राफ्ट के रूप में लिखे थे। इस फाइल्स में बिल गेट्स पर जिन आरोपों को लगाया गया है उनको आप निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं जैसे कि -:
- यौन संक्रमण (STD) का दावा: इस फाइल्स में मौजूद ईमेल को देखकर दावा किया जा रहा है कि बिल गेट्स को 'रूसी लड़कियों' के साथ संबंध बनाने के बाद एक यौन संक्रमण हो गया था।
- सीक्रेट दवाइयां: बिल गेट्स पर यह भी आरोप हैं कि इनके द्वारा एपस्टीन से ऐसी दवाइयां की मांग की थी। बिल गेट्स ने इन दवाइयों को इसलिए माँगा था ताकि वह अपनी पत्नी मेलिंडा फ्रेंच को बिना उन्हें बताए दे सकें।
- धमकाने की कोशिश: ऐसा कहा जा रहा है कि बिल गेट्स के खिलाफ मिली इन जानकारियों का इस्तेमाल ब्लैकमेल करने या उनके साथ अपने व्यावसायिक संबंध बनाए रखने के लिए किया जाना था।
जेफ्री एपस्टीन के आरोपों पर बिल गेट्स का बयान
Bill Gates के ऊपर लगाए जाने वाले इन आरोपों के बाद, बिल गेट्स ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 'चैनल नाइन न्यूज' को एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि Epstein File में उनपर लगाए गए इन सभी आरोपों को बिल्कुल बेतुका और पूरी तरह से गलत मानते हैं।
बिल गेट्स ने अपने इंटरव्यू में निम्नलिखित बातों को स्पष्ट किया है जैसे कि :-
1. ईमेल फर्जी हैं:
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा है कि जेफ्फेरी एपस्टीन ने ये ईमेल खुद को लिखे थे और इस प्रकार के ईमेल को उन्हें कभी भेजा ही नहीं गया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि यह केवल उनकी की छवि खराब करने के लिए किया जा रहा था।
2. बिल गेट्स को हुआ गलत संगति का अहसास:
इंटरव्यू देते समय बिल गेट्स ने भावुक होते हुए बताया है कि "मैंने एपस्टीन के साथ जो भी समय बिताया, मुझे उसका हर पल पछतावा है। उससे मिलना मेरी एक बड़ी गलती थी।"
3. गिल गेट्स ने कोई गलत काम नहीं किया:
अपने इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दोहराया कि वे कभी एपस्टीन के निजी द्वीप (Island) पर नहीं गए और न ही उनके किसी अवैध काम में शामिल थे।
जेफ्री एपस्टीन पर मेलिंडा गेट्स की प्रतिक्रिया
Epstein File में बिल गेट्स का जिक्र होने के बाद, अब उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा ने कहा है कि, इन फाइल्स का सामने आना उनके लिए पुराने ज़ख्मों को हरा करने जैसा है। बिल गेट्स की पूर्व पत्नी मेलिंडा ने एक पॉडकास्ट के माध्यम से यह जब जानकारी दी है।
मेलिंडा ने यह भी कहा है कि उनके तलाक के पीछे की एक बड़ी वजह बिल गेट्स का एपस्टीन के साथ मेलजोल था। मेलिंडा द्वारा एक पॉडकास्ट में कही गई बातों के अनुसार, बिल गेट्स पर लग रहे इन सब सवालों का जवाब उन्हें देना चाहिए।
निष्कर्ष
ख़बरों के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि जेफ्री एपस्टीन फाइल्स में 30 लाख से अधिक पन्ने और हजारों फोटो-वीडियो शामिल हैं। इतना ही नहीं, इस Epstein File में दुनियाभर के कई बड़े नेताओं और हस्तियों के नाम का जिक्र किया गया है, जिसकी वजह से संपूर्ण विश्व में हडकंप मचा दिया है।
हालांकि, बिल गेट्स के खिलाफ अभी तक कोई कानूनी सबूत या किसी पीड़िता का बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इन दस्तावेजों ने उनके सार्वजनिक जीवन और चैरिटी के काम पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।
FAQs –
Q. Epstein Files क्या हैं?
A. Epstein Files जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज़, ईमेल और रिकॉर्ड्स का संग्रह हैं।
Q. Epstein Files में बिल गेट्स का नाम क्यों आया?
A. कथित ईमेल्स में बिल गेट्स के निजी जीवन को लेकर दावे किए गए हैं।
Click to read the full article
No tags available for this post.