Find the latest news and articles

बीजेपी लांच करेगी CAA संपर्क अभियान - जानिये पूरी खबर

By |
बीजेपी लांच करेगी CAA संपर्क अभियान - जानिये पूरी खबर

भारतीय जनता पार्टी नागरिक संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में अब तक का सबसे बड़ा जनजागरण अभियान 5 जनवरी से शुरू करने जा रही है। देश भर में हो रहे इस कानून के विद्रोह में बीजेपी बहुत बड़ा अभियान चलाने जा रही है। जिसमे वह देश की जनता को इस कानून के बारे में बताएगी और इस के प्रति लोगो को जागरूक करेगी। 

जनजागरण सम्पर्क अभियान 

बीजेपी देश में नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में पूरे देश में जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत 5 जनवरी से होगी। एक दिन 42 जगहों पर बीजेपी के 42 बड़े नेता घर घर संपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। बीजेपी के राष्टीय महासचिव डॉ अनिल जैन ने शुक्रवार को मीडिया को इसकी जानकारी दी है। देश के गृहमंत्री  श्री अमित शाह इसकी शुरुआत  दिल्ली से करेंगे।

कौन सा बीजेपी का नेता कहाँ जायेगा?

  1. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर दिल्ली में ही रहेंगे।
  2. बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष  जे. पी. .नड्डा  ग़ाज़ियाबाद जाएंगे।
  3. भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ  लखनऊ जाएंगे।
  4. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर जाएंगे। 
  5. केंद्रीय मंत्री सदानद गौड़ा बेंगलुरु जाएंगे।
  6. वित् मंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर जाएगी और सम्पर्क अभियान चलाएगी। इस तरह
  7. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश जाएंगे ।
  8. केंद्रीय कानून मंत्री  रवि शंकर प्रसाद  हरियाणा  जाएंगे ।
  9. बीजेपी नेता थावर चंद गहलोत छत्तीसगढ़ के रायपुर जाएंगे । 
  10. डॉ रमेश पोखरियाल निश्क उत्तरकाण्ड के हल्द्वानी ,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुड़ा  झारखंड के जमेशदपुर ,
  11. केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी गुरग्राम में जाएगी। 
  12. केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल मुंबई जाएंगे।
  13. केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी  रामपुर जाएंगे।
  14. राष्टीय महासचिव भूपेंदर यादव लक्ष्यदीप जाएंगे।
  15. राष्टीय महासचिव अरुण सिंह यूपी के बुलन्दशहर जाएंगे।
  16. महाराष्ट के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट में घर घर जा कर सम्पर्क अभियान की शुरुआत करेंगे।

अभियान से जनता को जागरूक करेंगे

इस अभियान से बीजेपी ज़्यादा से ज़्यादा लोगो तक पहुंचने और लोगो को जो ग़लतफेहमी इस कानून को लेकर हो रही है उसे दूर करेंगे। बीजेपी के सारे बड़े नेता राज्य और केंद्र स्तर पर इस जनजागरण सम्पर्क अभियान में हिस्सा लेगे।

❖ और पढ़ें:

45 साल की महिला ने अनुराधा पौडवाल को बताया अपनी माँ और माँगा 50 करोड़ का हर्जाना।

सफदरजंग हॉस्पिटल में रोबोट ने की 100 सर्जरी ,किडनी ट्रांसप्लांट में भी करेगा मदद।

भारत को अंडर-19 में वर्ल्ड कप जिताने वाला क्रिकेटर 1 साल के लिए सस्पेंड

आपके खाते में आएँगे 4000 रुपये -पढ़े पूरी खबर।

जम्मू-कश्मीर में आईईडी बम को डिफ्यूज किया गया -आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम

Click to read the full article