Find the latest news and articles

हिमाचल में डीपो से सस्ता राशन लेने की रियायत -जानिए पूरी खबर

By |
हिमाचल में डीपो से सस्ता राशन लेने की रियायत -जानिए पूरी खबर

हिमाचल प्रदेश की सरकार अब डीपो से सस्ता राशन योजना शुरू करने जा रही है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन 6 जनवरी से योजना शुरू करने जा रहे है। 

डीपो से सस्ता राशन

हिमाचल प्रदेश की सरकार तक़रीबन 18 लाख उपभोक्ता परिवारों के लिए डीपो से सस्ता राशन देने जा रही है। अभी तक हिमाचल प्रदेश में केवल कुछ चुनिंदा डीपो से ही राशन मिलता था। यह कुछ चुने हुए ही डीपो हुआ करते थे। लेकिन इस योजना के शुरू होने के बाद  इन डीपो की संख्या बढ़ाई गयी है और इन से सस्ता राशन दिया जायेगा। 

❍ मुख्यमंत्री के जन्मदिन से होगी शुरुआत।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर के जन्मदिन  यानी 6 जनवरी 2020  से इस योजना का शुभारम्भ पूरे हिमाचल प्रदेश में किया जायेगा। सब से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री सचिवालय के पास से ब्रॉकहोस्ट डीपो से इस योजना का लोकापर्ण करेंगे। 

❍ राशन कार्ड को डिजिटाइज़।

प्रदेश के सभी राशन कार्ड को डिजिटाइज़ करेने के बाद यह तय हुआ है की किसी भी डीपो से कोई भी कभी भी उपभोक्ता राशन ले सकेगा। राज्य का हर नागरिक सब राशन कार्ड से जुड़ा हुआ है। 
इस योजना से केवल गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले ,आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोग  और गरीबी रेखा से ऊपर वाले लोग के परिवार भी इस योजना से जुड़े हुए है। आटा ,दाल,चावल,चीनी ,तेल  और नमक आदि  किफयती रेट से डीपो पर मिलेगा। 

❍ माई जीओवी वेब पोर्टल भी लांच होगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ब्रॉकहोस्ट में उचित मूल्य की दूकान की शुरुआत के बाद सचिवालय में आर्म्सडेल भवन के सेमिनार कक्ष में माई जीओवी वेब पोर्टल को लांच करगे। भारत सरकार के इस वेब को लांच करने वाला हिमाचल प्रदेश 11वा राज्य बन जाएगा। इस वेब पोर्टल से आम आदमी की समस्याओ का निवारण होगा। 

❖ Read More: 

बीजेपी लांच करेगी CAA संपर्क अभियान – जानिये पूरी खबर

45 साल की महिला ने अनुराधा पौडवाल को बताया अपनी माँ और माँगा 50 करोड़ का हर्जाना।

सफदरजंग हॉस्पिटल में रोबोट ने की 100 सर्जरी ,किडनी ट्रांसप्लांट में भी करेगा मदद।

भारत को अंडर-19 में वर्ल्ड कप जिताने वाला क्रिकेटर 1 साल के लिए सस्पेंड

आपके खाते में आएँगे 4000 रुपये -पढ़े पूरी खबर।