SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

दिल्ली में हो सकती है हफ्ते भर लगातार बारिश, यमुना के निचले इलाके कराए गए खाली !

By Rajni Editor | September 02, 2025
Featured Image

दिल्ली में लगातार बारिश से बिगड़ा मौसम का हाल

Delhi Flood Alert : दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से पूरे मौसम का मिजाज बदल चूका है। अगस्त में सामान्य से ज्यादा बारिश होने के बाद भी अब यह सितंबर की शुरुआत में भी तेज़ बारिश का समा बना हुआ है। लगातार बारिश होने के कारण दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से लेकर ट्रैफिक तक अब प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग से अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और उसके आस-पास के क्षत्र में बारिश नहीं थमने वाली है। 

नोएडा और गुरुग्राम में भी भारी बारिश की संभावना

दोहपर से रातभर बारिश (delhi news) के बाद भी सुबह आसमान में काले बादल छाए हुए नज़र आ रहे हैं। मौसम को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि नजाने बादल कब से बरसने को बेताब हो रखें थे। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सामान्यतः बादल छाए हुए नज़र आते रहेंगे और मध्यम बारिश भी होती रहेगी। वहीं नोएडा में भी सामान्यतः बादल छाए हुए दिखाई देंगे तथा कुछ स्थानों पर बारिश भी होगी। नोएडा कुछ स्थानों पर बारिश या फिर गरज के साथ छींटे भी पड़ने की आकांशा बनी हुई हैं। गुरुग्राम में भी आंशिक रूप से बादल तो छाए हुए रहेंगे तथा कुछ स्थानों पर बारिश या फिर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है।

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा मंडराया

लागातार बारिश के कारण भी यमुना नदी (Delhi Yamuna Flood Alert 2025) के जलस्तर भी के मंगलवार शाम तक 206 मीटर के निकासी स्तर तक पहुंचने की आशंका दिखाई दे रही है। खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने पहले ही निचले हिस्से के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है।  साल 2023 में भी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया था और तब भी कई इलाकों के घरों में 8-8 फुट पानी भर गया था। उसी को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने दिल्लीवासियों से सतर्क रहने और प्रशासन का पूरा सहयोग करने की अपील की है। बाढ़ से बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं जिससे परेशानियों से बचाव किया जा सकें।

Click to read the full article

No tags available for this post.

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *