Home समाचार मानसून की बारिश का भयानक रूप – असम के 4 लाख लोग...

मानसून की बारिश का भयानक रूप – असम के 4 लाख लोग इससे बुरी तरह प्रभावित

Assam floods

Assam floods News : इस समय भारत के पूर्वोत्तर इलाके में मानसून की भारी बारिश का एक भयानक रूप देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं इस भारी बारिश के चलते इन इलाकों में काफी नुकसान भी देखने को मिला है। एक आकंड़े के अनुसार, इन इलाकों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़  की स्थिति बन गई है। जिसके चलते कई लोगों को अपनी जान तक गवानी पड़ी है। बीते शुक्रवार को असम में 7 लोगों की जान चली गई है। साथ ही साथ असम राज्य के ब्रह्मपुत्र में आई बाढ़ के चलते शहर के करीबन 4.23 लाख लोग प्रभावित है। देखना यह होगा की असम के लोगों को कब तक इस भयानक आपदा से छुटकारा मिल पाता है।

इस भयानक आपदा के चलते असम के 17 जिले बुरी तरह प्रभावित

मानसून की बारिश असम के लोगों के एक काल के बनकर आई है। क्योंकि इस बारिश के चलते असम के लोगों को कई समस्यों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय असम में इतनी अधिक बारिश हो रही है जिसके चलते वहाँ पर बाढ़ और भूस्खलन के हालत बन चुके है। इस आपदा के चलते असम के कई जिले बुरी तरह प्रभावित है जिसमें धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, जोरहाट, डारैंग, बारपेटा, नलबारी, मजौली, चिरंग, डिब्रूगढ़ और गोलाघाट के नाम शामिल है। यदि आप असम के एक राज्य गोलाघाट की बात करें तो यहाँ बाढ़ के चलते 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। इतना ही नहीं असम राज्य के की पहाड़ी इलाकों में रेलवे सेवा को भी पूरी तरह से रोक दिया गया है। जिससे लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

असम ने आई इस भयानक आपदा के सबसे अधिक असर बारपेटा में देखने को मिल रहा है। इस भयानक आपदा से राज्य के करीबन 85 हजार लोग बुरी तरह से प्रभावित है। असम में आई इस बाढ़ के चलते राज्य के करीबन 800 गाँव के साथ ही 41 रेवेन्यू सर्किल को भारी नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं यहाँ के सभी लोगों को राहत देने हेतु कैम्पो की व्यवस्था की गई है। इस आपदा से काजीरंगा पार्क भी नहीं बच पाया है।

इस मानसून की भयानक बारिश ने यूपी को भी नहीं छोड़ा

इस बार बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के लोगों को बहुत अधिक परेशानी हो रही है। उत्तर प्रदेश में इतनी अधिक वर्षा हो रही है जिसके चलते राज्य में जगह – जगह पानी भर गया है। इसके अलावा, इस भयानक बारिश के चलते पिछले दस दिनों में लगभग 14 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। अभी भी यह खतरा पूरी तरह से कम नहीं हुआ है। क्योंकि इतनी अधिक बारिश हुई है जिसके कारण कई नदियों में जलस्तर खतरे के निशान के नजदीक आ गया है।

दिल्ली में इन दिन हो सकती है बारिश

सभी दिल्लीवासियों को अभी मानसून की पहली बारिश का बेसब्री से इंतज़ार है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार के दिन तापमान 38 डिग्री के पार पहुँच गया था। मौसम विभाग का यह कहना है की दिल्ली में बहुत जल्द मानसून की बारिश देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। जिसके चलते वहाँ का तापमान सामान्य से बहुत कम दर्ज किया गया है। परन्तु चंडीगढ़ में पिछले दो दिनों से निरंतर बारिश देखने को मिल रही है। असम के अलावा, मुंबई के लोगों को भी इस मानसून (Mumbai Rains: Heavy Floods Due to Rain Fall) की भयानक बारिश की मार झेलनी पड़ रही है। मुंबई में भी इस आपदा के चलते कई लोगों को अपनी जान तक गवानी पड़ी है।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here