Find the latest news and articles

ENG vs SCO Match Preview : क्या स्कॉटलैंड के खिलाफ वापसी करेगा घायल इंग्लैंड?

By |
ENG vs SCO Match Preview : क्या स्कॉटलैंड के खिलाफ वापसी करेगा घायल इंग्लैंड?

ENG vs SCO Match Preview in Hindi : ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 का 23वां मैच क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 14 फरवरी, शनिवार को इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होने वाला है। पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के बाद इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सुपर-8 में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।

T20 World Cup के 23वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का सामना पड़ोसी देश स्कॉटलैंड से होगा। स्कॉटलैंड अपने पिछला मैच जीतकर आ रही है, जबकि वेस्टइंडीज के हाथों मिली 30 रनों की हार के बाद इंग्लैंड के लिए यह मैच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है।

इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड मैच की डिटेल्स

  • मुकाबला: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड (ग्रुप-C)
  • तारीख: 14 फरवरी, 2026
  • समय: दोपहर 3:00 बजे (स्थानीय), 3:00 PM (IST)
  • स्थान: ईडन गार्डन्स, कोलकाता

ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट (Eden Gardens Pitch Report in Hindi )

दोनों ही टीमें अच्छे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स की तेज आउटफील्ड के बारें में जानती है। बता दें कि गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए अधिक अनुकूल होती है। यह एक हाई स्कोरिंग ग्राउंड है, यानी इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में आपको चौकों और छक्कों का तूफान देखनें को मिल सकता है।

  • बल्लेबाजों को अधिक मदद: कोलकाता के इस मैदान की पिच बहुत अधिक सपाट रहती है। इस छोटे मैदान पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और फिल साल्ट जैसे खिलाड़ी स्कॉटलैंड के गेंदबाजों पर कहर बरपा सकते हैं।
  • गेंदबाजों की चुनौती: स्कॉटलैंड को मैच के शुरुआती ओवरों में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की स्विंग बचना होगा। ICC Men’s T20 Cricket World 2026 के इस मैच में स्पिनर्स की अहम भूमिका रहने वाली है।
  • टॉस का महत्व: T20 World Cup 2026 का यह मैच दोपहर के तीन बजे से खेला जाएगा। दोपहर में मैच होने के कारण ओस का कोई भी प्रभाव नहीं होगा, लेकिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना और 190+ का स्कोर बनाना सुरक्षित रहेगा।

क्यों इंग्लैंड की 'Bazball' रणनीति पर उठे सवाल?

इस Cricket World Cup 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के बाद इंग्लैंड की आक्रामक शैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के नेतृत्व में टीम इस मैच में बड़े बदलाव कर सकती है।

  • इंग्लैंड की टीम का टॉप ऑर्डर: स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में फिल साल्ट और जोस बटलर को पावरप्ले का फायदा उठाना होगा।
  • इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी: जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड टीम इंग्लैंड के बहुत महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं, इन दोनों की गति स्कॉटिश बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकती है।

क्या स्कॉटलैंड कर पाएगा कोई बड़ा उलटफेर?

भले ही स्कॉटलैंड की टीम दुनिया की टॉप-10 की लिस्ट में शामिल न हो, लेकिन ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 के लिए इस टीम के पास कई मैच विनर खिलाड़ी है। स्कॉटलैंड के यह खिलाड़ी अपने दम पर पूरा मैच का पासा पलट सकते है।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों को शांत रखने के लिए स्कॉटलैंड के गेंदबाजों को सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करनी होगी।

क्या है संभावित प्लेइंग XI (ENG vs Scotland Match Probable Playing 11)

इंग्लैंड (England): फिल साल्ट, जोस बटलर (wk), विल जैक्स, हैरी ब्रूक (c), बेन डकेट, लियाम डॉसन, सैम करन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

स्कॉटलैंड (Scotland): (स्कॉटलैंड की टीम मुख्य रूप से अपने अनुभवी ऑलराउंडर्स और अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरेगी)।

ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 के अन्य मैचों के बारें जानने के लिए नीचे क्लिक करें :

OMAN vs IRL Match Preview : कोलंबो में आयरलैंड बनाम ओमान के बीच 'करो या मरो' की जंग

USA vs NED Match Preview : क्या नीदरलैंड के अनुभव को मात दे पाएगा अमेरिका का जोश?

ENG vs SCO मैच की प्रेडिक्शन (ENG vs SCO Head to Head Match Records in Hindi)

रिकार्ड्स के अनुसार, टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच बहुत कम मुकाबले खेले गए हैं, लेकिन कागजों पर इंग्लैंड की टीम स्कॉटलैंड से काफी आगे है। ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 के पिछले मैच में मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम पर काफी दवाब होगा। जिसका फायदा स्कॉटलैंड की टीम ICC Men’s T20 Cricket World 2026  के इस मैच में उठा सकती है।

FAQs – 

T20 World Cup 2026 में ENG vs SCO मैच कब है?

14 फरवरी 2026 को।

T20 World Cup 2026 में ENG vs SCO कब शुरू होगा?

दोपहर 3:00 बजे

ENG vs SCO मैच कहाँ खेला जाएगा?

ईडन गार्डन्स, कोलकाता।

Click to read the full article