Epstein Files : क्या अमीर लोग खाते थे इंसानों का मांस? बड़े नाम बेनकाब!
हाल ही में, अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) द्वारा जारी की गई 'एपस्टीन फाइल्स' से मिले नए दस्तावेजों ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। इस Epstein Files में करीब 30 लाख पन्नों, 1.8 लाख तस्वीरों और 2,000 वीडियो वाले ज़रूरी दस्तावेज शामिल है।
ख़बरों के अनुसार, Epstein Files में मिले इन दस्तावेजों ने दुनियाभर के कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों का काला चिट्ठा खोल दिया है। इन दस्तावेजों में 'नरभक्षण' यानी की इंसानों का मांस खाने वाले आरोपों को भी सार्वजनिक कर दिया है। हालांकि, इंसानों का मांस खाने को लेकर किसी भी प्रकार के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
Epstein Files में हुआ शक्तिशाली हस्तियों के नाम
अमेरिका सरकार द्वारा जारी की गई इस Epstein Files में दुनिया के सबसे अमीर और ताकतवर लोगों का जिक्र है। लेकिन, एपस्टीन फाइल्स में मौजूद दस्तावजों के आधार पर किसी व्यक्ति को सीधे तौर पर अपराधी घोषित करना ठीक नहीं है। इस फाइल्स में उनके और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के बीच के रिश्तों की गहराई के बारें में बताया गया है।
- एलन मस्क: ऐसा बताया जा रहा है कि इन फाइलों में मस्क का नाम एपस्टीन के बीच हुई एक ईमेल संवाद के रूप में सामने आया है। इस इमेल में एलन मस्क द्वारा एपस्टीन के निजी आइलैंड पर होने वाली पार्टियों के बारें में पूछा था।
- बिल गेट्स: Epstein Files में मिले इमेल इस इस बात का दावा किया जा रहा है कि बिल गेट्स को रूसी लड़कियों के साथ संबंधों के कारण यौन संचारित रोग (STD) हुआ था। बिल गेट्स ने इन सब आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
- प्रिंस एंड्रयू: बिल गेट्स के अलावा, इस Epstein Files में प्रिंस एंड्रयू का नाम भी शामिल है। इस फाइल में इनकी कुछ विवादित तस्वीरें मिली हैं। जिसमें प्रिंस एक महिला के ऊपर घुटनों के बल झुके हुए नजर आ रहे हैं।
- डोनाल्ड ट्रंप और बिल क्लिंटन: एलन मस्क, बिल गेट्स के साथ ही ही इसमें डोनाल्ड ट्रम्प और बिल क्लिंटन का नाम भी आया है। ट्रंप का नाम इन फाइलों में बहुत बार देखनें को मिला है, जिसमें FBI को मिली कुछ अपुष्ट शिकायतों का विवरण है। साथ ही बिल क्लिंटन, रिचर्ड ब्रैनसन और गूगल के सर्गेई ब्रिन के नामों का भी उल्लेख है।
क्या सच में एपस्टीन के आइलैंड पर 'इंसानी मांस' खाया जाता था?
Epstein Files में शामिल दस्तावेजों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला शब्द 'कैनिबलिज्म' यानी नरभक्षण है। इन दस्तावेजों को लेकर सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि एपस्टीन के द्वीप पर बच्चों की बलि दी जाती थी। लेकिन सच्चाई और संदर्भ कुछ अलग हैं:
- दावे का आधार: क्या आपको पता है कि Epstein Files में मौजूद दस्तावेजों के अनुसार, ये आरोप 2019 में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा FBI को दिए गए बयान पर आधारित हैं।
- जांच का नतीजा: इन दावों के बाद, अमेरिकी न्याय विभाग और FBI द्वारा इस पूरे मामले की जाँच की गई थी। जांच के बाद एजेंसी इस नतीजे पर पहुंची कि इन आरोपों का कोई भी पुख्ता या विश्वसनीय सबूत नहीं है।
- शब्दों का सच: खबरों के अनुसार, यह पता चला है कि इस Epstein Files में 'नरभक्षी' शब्द 52 बार आया है, लेकिन इसका संदर्भ अपराध से नहीं है।
कैसे थे एपस्टीन के अंतिम दिन?
Epstein Files में शामिल दस्तावेजों से यह खुलासा हुआ है कि अपनी मौत से महज दो दिन पहले एपस्टीन ने अपनी वसीयत अपडेट की थी। इस वसीयत में एपस्टीन ने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा (लगभग 5 करोड़ डॉलर) अपनी अंतिम दोस्त करीना शुलियाक के नाम करने के बारें में विचार किया था।
FAQs –
क्या Epstein Files में अमीर लोगों के नाम हैं?
हाँ, इनमें कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों के नाम आए हैं, लेकिन सिर्फ नाम होना अपराध साबित नहीं करता।
क्या एलन मस्क का नाम Epstein Files में है?
दावों के अनुसार, मस्क का नाम एक ईमेल बातचीत के संदर्भ में सामने आया है।
क्या सच में एपस्टीन के आइलैंड पर बच्चों का मांस खाया जाता था?
नहीं। यह दावा अपुष्ट शिकायत पर आधारित था, जिसकी FBI जांच में कोई सबूत नहीं मिला।
Click to read the full article