Flypped Hindi

Galaxy Note 10 इस दिन होगा भारत में लॉन्च – जाने इस स्मार्टफोन की Specifications

By |
Galaxy Note 10 इस दिन होगा भारत में लॉन्च – जाने इस स्मार्टफोन की Specifications
Galaxy Note 10 - बहुत जल्द सैमसंग अपने नए और स्टाइलिश स्मार्टफोन को लेकर आने वाला है। इस बार सैमसंग स्मार्टफोन कंपनी नोट सीरीज को लॉन्च करेगी। सैमसंग स्मार्टफोन कंपनी Galaxy Note 10 को लॉन्च करने जा रही है। Tech News के अनुसार, सैमसंग Galaxy Note 10 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट को जारी कर दिया गया है। Galaxy Note को सैमसंग स्मार्टफोन कंपनी द्वारा अगले महीने यानी की 7 अगस्त 2019 को लॉन्च किया जा सकता है। इतना ही नहीं Galaxy Note 10 का लॉन्चिंग इवेंट न्यूयॉर्क में रखा जाएगा। आपको सैमसंग कंपनी के इस Galaxy Note 10 में कई आकर्षिक फीचर्स देखने को मिल सकते है। सैमसंग स्मार्टफोन कंपनी द्वारा हर बार अपने स्मार्टफोनों को लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। ऐसा ही कुछ आपको Galaxy Note 10 में भी देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है की Galaxy Note 10 स्मार्टफोन आपको S Pen बंडल्ड में देखने को मिल सकता है। Galaxy Note 10 स्मार्टफोन की विशेषता का पता आप 10 इंफिनिटी डिस्प्ले और फ़ोन के बीच में पंच होल डिजाइन से लगा सकते है।

स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर देखने को मिलेगा आपको Galaxy Note 10 में

Galaxy Note 10 के लॉन्च होने से पहले ही इसकी कई महत्वपूर्ण डीटेल्स को लीक कर दिया गया है।  Galaxy Note पिछले बर्ष लॉन्च हुआ, Galaxy Note 9 का ही एक अपग्रेड वर्शन है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy Note 10 में दिया गया यह प्रोसेसर क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट है। सैमसंग कंपनी Note 10 के अपने दो मॉडल्स को लॉन्च कर सकती है। जिसमें से एक सैमसंग का Galaxy Note 10 स्मार्टफोन है। सैमसंग का टॉप मॉडल  Galaxy Note 10 Pro है जो आपको Galaxy Note 10 के लॉन्च होने के कुछ समय बाद दिख सकता है। कहा जा रहा है की सैमसंग कंपनी का Galaxy Note 10 Pro स्मार्टफोन सभी फीचर्स के मामले में Galaxy Note 10 से बेहतर हो सकता है। Galaxy Note 10 के मुकाबले देखा जाए तो आपको Galaxy Note 10 Pro अधिक महंगा मिलेगा।

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर Galaxy Note 10 की विशेषता का करता है गुणगान

Galaxy Note 10 की लीक हुई डीटेल्स के अनुसार, आपको इस स्मार्टफोन में दो प्रकार के आकार की डिस्प्ले दी जा रही है। जिसमें एक  6.28-इंच और दूसरी 6.75-इंच की है। Galaxy Note 10 स्मार्टफोन का साइज Galaxy Note 10 Pro के मुकाबले छोटा होगा। परन्तु आपको दोनों ही स्मार्टफोनों में 5G का फुल सपोर्ट देखने को मिलेगा। साथ ही सैमसंग के ये दोनों ही स्मार्टफोन लेटेस्ट जनरेशन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मार्किट में उतारे जाएंगे। अभी इस Galaxy Note 10 के लॉन्च होने की कोई आधिकारिक डेट को फाइनल नहीं किया गया है।

Galaxy Note 10 Full Specification –

PerformanceOcta core
Display6.4" (16.26 cm)
Storage128 GB
Camera16MP + 12MP + 12MP
Battery4170 mAh
RAM6 GB
Launch Date in IndiaAugust 7, 2019 (Unofficial)
PriceRs. 71,900/- (Expected)