India vs USA वॉर्म-अप मैच बना चेतावनी, USA ने दिखाया कि वो तैयार है

हाल ही में, भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच एक वार्म-अप मैच खेला गया था। इस वार्म-अप मैच में अमेरिका की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। अमेरिका की क्रिकेट टीम ने अपने इस शानदार प्रदर्शन के बाद, इस टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल सभी टीमों को संदेश दिया है कि इस टूर्नामेंट में उन्हें हल्का बिलकुल भी नहीं लेना चाहिए।
वर्ल्ड कप 2026 के इस वार्म-अप मैच में अमेरिका ने अपने बेहतरीन खेल से भारत की टीम को दवाब में डाल दिया था। अमेरिका का टीम में इस वार्म-अप मैच में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। भले ही इस वार्म-अप मैच को अमेरिका हार गई हो, लेकिन उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर केंद्रित कर दिया है।
नवी मुंबई के DY पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी के क्रिकेट ग्राउंड पर 2 फरवरी 2026 को भारत ए और अमेरिका के बीच टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड 2026 का वार्म-अप मैच खेला गया था। इस मैच में प्ले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने 3 विकट के नुकसान पर 238 रन बनाए थे।
भारत की ओर से नारायण जगदीशन ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। नारायण जगदीशन के अलावा, भारत ए टीम के कप्तान आयुष बडोनी ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।
इस मैच में USA की टीम का शानदार खेल दिखा
भारत द्वारा दिए गए 239 रनों का पीछे करते हुए, USA की शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी। मैच के 10 ओवेर्स के बाद USA के खिलाडियों ने शानदार बल्लेजाबी की थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए, अमेरिका की टीम की तरफ से एंड्रीज घौस ने 31 गेंदों में 44 रन और संजय कृष्णमूर्ति ने केवल 18 गेंदों में 41 रन की पारी खेलकर दिखाया कि USA भी बड़े स्कोर का पीछे करने में सक्षम है।
इस वार्म-अप मैच में भारत द्वारा दिए गए 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए USA की टीम ने 19.4 ओवरों में 200/10 के स्कोर पर बना लिया था, जो कि बड़े लक्ष्य के मुकाबले एक सम्मानजनक टीम स्कोर था। अमेरिका का इस शानदार प्रदर्शन ने बता दिया है कि वह किसी भी प्रकार की दवाबपूर्ण स्थिति में रन बना सकती है।
इस मैच में अमेरिका का बेहतरीन प्रदर्शन ने बाकी सभी टीमों के लिए एक चेतावनी संकेत माना जा रहा है। विशेषकर उन टीमों को अच्छे से तैयार हो जाना चाहिए, जिन्होनें इस वर्ल्ड के लिए USA की टीम को बहुत कमजोर बताया था।
पिछले टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड में USA की टीम ने ग्रुप स्टेज के मैच में पकिस्तान को हर दिया था। पकिस्तान इस मैच को हारकर टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई थी।
इस वार्म-अप मैच में इंडिया ए ने 38 रन से जीत हासिल की
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के इस वार्म-अप मैच में भले ही USA का दमदार प्रदर्शन रहा, लेकिन वह भारत ए को हरा पाने में सफल नहीं रही थी। भारत ए द्वारा USA की टीम को 239 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया गया था, जिसमे जवाब में USA 200 रन ही बना पाई थी। इस मैच को भारत ए की टीम ने 38 रनों से अपने नाम कर लिया था।
भारत की ओर से नारायण जगदीशन की शानदार 104 रनों की पारी के चलते ही टीम ने USA को 239 रनों का लक्ष्य दिया था। जगदीशन के बाद, कप्तान आयुष बडोनी ने भी 50 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। इस मैच में बल्लेबाजों के अलावा, गेंदबाजों ने भी अपनी घातक गेंदबाजी के चलते भारत को जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।
तिलक वर्मा की फिटनेस और वापसी
भारत के लिए इस वार्म-अप मैच का एक बड़ा पॉजिटिव पहलू तिलक वर्मा की वापसी रहा है। तिलक वर्मा चोट के कारण काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन इस मैच में उनके द्वारा खेली गई 38 रनों की अच्छी पारी और बेहतरीन फील्डिंग ने भारत के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। तिलक के इस प्रदर्शन के बाद मैनेजमेंट को भरोसा है कि वह इंटरनेशनल मैच खेलने के तैयार हैं।
FAQs –
Q. Ind Vs USA वार्म-अप मैच में पहले बल्लेबाजी किसने की?
A. भारत
Q. Ind Vs USA वार्म-अप मैच में भारत ने कितने रन बनाए थे?
A. 238
No tags available for this post.



