SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

विराट कोहली और उसेन बोल्ट के बाद भारत की धावक दुती चंद बनी PUMA की ब्रैंड एंबेसडर

By Gautam | August 09, 2019
Featured Image
Dutee Chand - हाल ही में भारत की मशहूर महिला धावक दुती चंद को सबसे अधिक प्रसिद्ध ब्रांड प्यूमा ने अपना ब्रैंड एम्बेसडर बना दिया है। हम आपको बताना चाहते है की यह ऐसा पहली बार हुआ है की भारत के इस बेटी को किसी एक्सक्लूसिव ब्रांड का एम्बेसडर बनाया गया है। दुती चंद (Dutee Chand) की आयु मात्र 23 वर्ष है उन्होंने इतनी इस आयु में ही देश के लिए कई मैडल जीते है। इतना ही नहीं दुती चंद के नाम बहुत से रिकॉर्ड भी है।

Dutee Chand

वर्ष 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए दुती चंद (Dutee Chand) एक भारत की तीसरी महिला धावक बनी है जिन्होंने किसी ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। दुती चंद ने 100 मीटर की दौड़ में क्वालीफाई किया है। इसके अलावा, दुती चंद (Dutee Chand) ने विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। ऐसा करनी वाली वह पहली महिला एथलीट बनी है। इस प्रतियोगिता में दुती चंद (Dutee Chand) ने 100 मीटर की दौड़ को मात्र 11.32 सेकंड में पूरा कर लिया था।
धावक उसेन बोल्ट और विराट कोहली के बाद दुती चंद बनी प्यूमा के ब्रैंड एंबेसडर
इस एक्सक्लूसिव ब्रैंड का हिस्सा बनने के बाद दुती चंद (Dutee Chand) ने कहा है की मैं अपने जीवन में पहली किसी एक्सक्लूसिव ब्रैंड के साथ जुड़ी हो। मुझे इस एक्सक्लूसिव ब्रैंड के साथ जुड़कर बहुत खुश हूँ। उन्होंने इस पल को बेहद रोमांचित बताया है। इतना ही नहीं एक ऐसी कंपनी है जिसनें उसेन बोल्ट और विराट कोहली जैसे महान खिलाडियों के साथ काम किया है। यह सब जानकर दुती चंद (Dutee Chand) और भी अधिक उत्साहित है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है की इस ब्रांड का आभार प्रकट करती हूँ। जिन्होंने मुझे अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। साथ ही साथ दुती चंद ने यह भी कहा है की यह मेरे लिए बहुत अधिक मायने रखता है की मुझे इस एक्सक्लूसिव ब्रैंड के लिए चुना गया है। इसपर यूमा इंडिया के प्रबंध निदेशक अभिषेक गांगुली का कहना है की दुती चंद (Dutee Chand) की यह सफलता उनके द्वारा दिखाई गई प्रतिभा का एक छोटा सा परिणाम है अभी तो दुती चंद को भविष्य में और भी अधिक मुकाम हासिल करने है। अंत में उन्होंने यह भी कहा है की दुती चंद इस समय किसी भी ब्रांड का ब्रैंड एंबेसडर के सभी प्रकार के गुण मौजूद है।

Click to read the full article

Tags:
breaking news sports news cricket updates trending news Dutee Chand News Dutee Chand New Record महिला धावक दुती चंद PUMA उसेन बोल्ट

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *