IPL Auction 2026: अबु धाबी में 16 दिसंबर को होगा आईपीएल ऑक्शन 2026 का आयोजन, BCCI ने जारी की फाइनल ऑक्शन लिस्ट
IPL Auction 2026: भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन 2026 के ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर, 2025 को अबु धाबी में करवाया जाएगा।
आईपीएल 2026 ऑक्शन (IPL 2026 Auction) को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आपको बता दें कि इस ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट (IPL Auction 2026 Player List) भी सोमवार को जार कर दी गई है। इस लिस्ट में कुल 350 खिलाड़ियों ने नाम शामिल हैं।
आईपीएल 2026 के खिलाड़ियों की लिस्ट हुई फाइनल
आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए शुरुआत में लगभग 1355 खिलाड़ियों का नाम दर्ज था। लेकिन बाद में बीसीसीआई ने इस लिस्ट में बदलाव करते हुए केवल 350 खिलाड़ियों को फाइनल ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया है। बता दें कि इन 350 खिलाड़ियों में 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईपीएल ऑक्शन लिस्ट में 35 नए खिलाड़ी हुए शामिल
आईपीएल की फाइनल ऑक्शन लिस्ट जारी होने के बाद इसमें एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है। बीसीसीआई ने इस लिस्ट में 35 नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। बता दें कि इन खिलाड़ियों का नाम पहले वाली लिस्ट में नहीं था, लेकिन बाद में कुछ फ्रेंचाइजियों के कहने पर बीसीसीआई ने इनका भी नाम लिस्ट में जोड़ लिया।
कितना है इस बार खिलाड़ियों का बेस प्राइज?
अगर हम इस बार के बेस प्राइज की बात करें, तो इस बार का सबसे ज्यादा बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखा गया है। इस कैटेगरी में कुल 40 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके अलावा 9 खिलाड़ियों ने 1.5 करोड़ रुपए में, 4 खिलाड़ियों ने 1.25 करोड़ रुपये में, 17 खिलाड़ियों ने 1 करोड़ रुपए में और 42 खिलाड़ियों ने 75 लाख रुपए अपना बेस प्राइस रखा है।
खेल से जुड़ी latest news updates को पढ़ने के लिए Hindi Flypped Sports News से जुड़े रहें।
कब होगी IPL Auction 2026 की शुरुआत?
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है-
“टाटा आईपीएल 2026 के खिलाड़ियों की नीलामी सूची घोषित। 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली आगामी नीलामी में कुल 350 खिलाड़ियों की बोली लगेगी।”
इस बार आईपीएल ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर, 2025 को मंगलवार के दिन अबु धाबी में होगा। आपको बता दें कि ऑक्शन की शुरुआत यूएई के समय के अनुसार दोपहर 1 बजे और भारत के समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे होगी।
FAQs
1. IPL Auction 2026 List में कितने खिलाड़ी शामिल हैं?
उत्तर- बीसीसीआई ने आईपीएल ऑक्शन लिस्ट 2026 में कुल 350 खिलाड़ियों को रखा है।
2. IPL Auction 2026 का आयोजन कहाँ पर होगा?
उत्तर- इस बार आईपीएल ऑक्शन 2026 का आयोजन अबु धाबी में करवाया जाएगा।
3. IPL 2026 में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या कितनी है?
उत्तर- आईपीएल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या कुल 240 है।
4. IPL 2026 में सबसे ज़्यादा बेस प्राइज कितने रुपये का है?
उत्तर- आईपीएल 2026 में सबसे ज़्यादा बेस प्राइज दो करोड़ रुपये का रखा गया है।
5. IPL Auction 2026 Final List में कितने नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं?
उत्तर- फाइनल लिस्ट के मुताबिक आईपीएल ऑक्शन 2026 में 35 नए खिलाड़ियों का नाम शामिल किया गया है।
Click to read the full article
No tags available for this post.