क्या जसलीन मथारू और शिवाशीष कर रहे है एक दूसरे को डेट
Jasleen Matharu - बिग बॉस 12 की सबसे अधिक चर्चित प्रतिभागी Jasleen Matharu एक बार फिर से सुर्ख़ियों में दिखाई दे रही है। कहा जा रहा है की Jasleen matharu bigg boss 12 में आए शिवाशीष मिश्रा को डेट कर रही है। इतना ही नहीं ख़बरों के अनुसार, यह भी कहा जा रहा है की Jasleen Matharu और शिवाशीष मिश्रा एक दूसरे के साथ कुछ क्वालिटी समय बीता रहे है।
शिवाशीष मिश्रा और Jasleen Matharu आएदिन सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते रहते है इन तस्वीर में यह दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे है। शिवाशीष मिश्रा और jasleen matharu bigg boss 12 में नजर आ चुके है। कुछ समय बाद इनकी बिग बॉस 12 में काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी।
शिवाशीष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की जसलीन के साथ एक फोटो शेयर
अभी कुछ समय पहले शिवाशीष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो को शेयर किया था जिसमें शिवाशीष के साथ Jasleen Matharu भी नजर आ रही है। इस फोटो को शिवाशीष ने जिम में कैप्चर किया था। शिवाशीष द्वारा शेयर की गई इस फोटो में शिवाशीष और Jasleen दोनों अपने सिक्स पैक एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे है। इतना ही नहीं इस फोटो में आप शिवाशीष और Jasleen Matharu की फिटनेस का पता लगा सकते है दोनों ही इस फोटो में काफी फिट नजर आ रहे है। शिवाशीष और Jasleen साथ में ही जिम में वर्कआउट करते है। तथा वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में बहुत अधिक मेहनत करते है।
फोटो शेयर करने के साथ क्या लिखा शिवाशीष
शिवाशीष ने अपने इंस्टग्राम पर फोटो को शेयर करने के साथ ही साथ यह भी लिखा है की किसी को पसंद करना का यह मतलब नहीं होता है की आपको प्रेमी होने की जरूरत है। जबकि आप एक अच्छे दोस्त भी बन सकते है। यह बात उन्होंने अपने और Jasleen Matharu के रिश्ते को लेकर कहा है। इस तस्वीर से आप Jasleen Matharu और शिवाशीष की बॉन्डिंग का पता लगा सकते है।
बिग बॉस 12 मे अनूप जलोटा के साथ आई थी जसलीन
jasleen matharu bigg boss 12 में भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ एंट्री ली थी। इनकी यह एक विचित्र जोड़ी थी। क्योंकि Jasleen Matharu एक सिंगर है तथा इनके गुरु अनूप जलोटा है जिनसे Jasleen Matharu ने कई वर्षों तक सिंगिंग की पाठशाला ली है। जब Jasleen Matharu ने बिग बॉस 12 में अनूप जलोटा के साथ एंट्री ली तो वह सुर्खियों में आने लगी। परन्तु इस शो के बाद उन्होंने इस बाद का खुलासा भी कर दिया था की उनका अनूप जलोटा के साथ रिलेशन नहीं था।
बिग बॉस मे हुई थी शिवाशीष और जसलीन की दोस्ती बिग बॉस
जब अनूप जलोटा बाहर हो गए थे तो उसके बाद शिवाशीष ने Jasleen Matharu का खूब समर्थन किया। तथा वह उनके साथ हर मुश्किल परिस्थिति में खड़े रहे। बिग बॉस का पूरा घर जब जसलीन के खिलाफ हो जाता था तो उस दौरान शिवाशीष उनका साथ देते थे। कुछ समय बाद इन दोनों के लिंकअप की खबरे भी आने लगी।
दीपक ने उड़ाया था जसलीन का मज़ाक
बिग बॉस 12 के ही एक और प्रतिभागी दीपक द्वारा हाल ही में जसलीन का मजाक उड़ाया गया था। दीपक ने कुछ समय पहले अपने एक कजिन के साथ एक वीडियो बनाई थी जिसमें वह Jasleen Matharu द्वारा बिग बॉस के घर में बिकनी पहने जाने का मज़ाक बना रहा थे। परन्तु कुछ समय बाद दीपक ने अपनी इस गलती पर जसलीन से क्षमा भी मांग ली थी।
FAQs – Jasleen Matharu Bigg Boss 12 News
Q. जसलीन मथारू क्यों सुर्खियों में हैं?
A. बिग बॉस 12 की चर्चित प्रतिभागी जसलीन मथारू एक बार फिर सुर्खियों में हैं, क्योंकि खबरें हैं कि वह शिवाशीष मिश्रा को डेट कर रही हैं।
Q. क्या जसलीन मथारू और शिवाशीष मिश्रा रिलेशनशिप में हैं?
A. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जसलीन मथारू और शिवाशीष मिश्रा एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती बताया है।
Q. शिवाशीष मिश्रा ने जसलीन के साथ कौन-सी फोटो शेयर की थी?
A. शिवाशीष मिश्रा ने जिम में ली गई एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह और जसलीन मथारू सिक्स पैक एब्स दिखाते हुए नजर आए।
Q. फोटो शेयर करते समय शिवाशीष ने क्या लिखा था?
A. शिवाशीष ने लिखा कि किसी को पसंद करने का मतलब प्रेमी होना जरूरी नहीं होता, बल्कि अच्छे दोस्त भी बन सकते हैं। यह बात उन्होंने अपने और जसलीन के रिश्ते को लेकर कही।
Q. जसलीन मथारू और शिवाशीष मिश्रा की दोस्ती कब हुई?
A. दोनों की दोस्ती बिग बॉस 12 के दौरान हुई थी, जब शो में धीरे-धीरे उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली।
Q. जसलीन मथारू बिग बॉस 12 में किसके साथ आई थीं?
A. जसलीन मथारू भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ बिग बॉस 12 में आई थीं।
Q. क्या जसलीन मथारू और अनूप जलोटा का कोई रिश्ता था?
A. शो के बाद जसलीन ने साफ किया था कि अनूप जलोटा उनके गुरु हैं और उनके बीच कोई निजी रिश्ता नहीं था।
Q. बिग बॉस 12 में शिवाशीष ने जसलीन का कैसे साथ दिया?
A. जब अनूप जलोटा शो से बाहर हो गए थे, तब शिवाशीष मिश्रा ने जसलीन का पूरा समर्थन किया और हर मुश्किल परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहे।
Q. दीपक ने जसलीन को लेकर क्या विवाद किया था?
A. बिग बॉस 12 के प्रतिभागी दीपक ने एक वीडियो में जसलीन का मजाक उड़ाया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांग ली थी।
Click to read the full article
No tags available for this post.