Redmi Note 8 Pro – एक बार फिर पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi स्मार्टफोन मार्किट में धूम मचाने के लिए तैयार है। हाल ही कंपनी ने अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च किये थे। जिसमें से एक Redmi K20 और Redmi K20 Pro को लॉन्च किया था। जिसकों स्मार्टफोन उपभोक्ताओं द्वारा काफी अधिक पसंद किया गया था। बहुत ही अधिक संख्या में लोगों द्वारा इन बेहतरीन स्मार्टफोनों को ख़रीदा गया है। इन स्मार्टफोन की उपलब्धि के बाद एक स्मार्टफोन कंपनी 64MP के कैमरे के साथ एक स्टाइलिश स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में लग रही है। कहा जा रहा है की कंपनी अपने Redmi Note 8 Pro को लॉन्च करने जा रही है। फिलहाल अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है की यह स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro है या नहीं।
Redmi Note 8 Pro
हाल ही में Redmi कंपनी के जेनरल मैनेजर Lu Weibing द्वारा एक चीनी वेबसाइट पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उनके द्वारा यह लिखा गया है की Redmi बहुत जल्द अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसका कैमरा 64MP का हो सकता है। यदि ऐसा हुआ तो यह कंपनी का अबतक का सबसे अच्छा कैमरा है।
इतना ही नहीं Xiaomi की हेड और ग्लोबल वॉइस पप्रेसिंडेंट मनु कुमार जैन ने आने वाले स्मार्टफोन के कैमरे के एक सैंपल को पोस्ट किया है। Redmi की इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 64MP के बड़े और आकर्षिक कैमरे के साथ लॉन्च कर सकती है। फिलहाल अभी सी स्मार्टफोन के लॉन्च डेट औए इसके नाम को लेकर किसी भी प्रकार का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। परन्तु कहा जा रहा है की इस स्मार्टफोन की कीमत बहुत कम हो सकती है।
K20 Pro
कुछ ही समय पहले कंपनी ने अपने K20 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था जिसमें आपको Octa Core का शानदार प्रोसेसर दिया जा रहा है। इसके साथ ही आपको इसमें 6.39″ इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जा रही है। यदि आप इस स्मार्टफोन को खरीदते है तो आपको इसमें 128GB की स्टोरेज मिलेगी। जिससे आप अपने स्मार्टफोन में अधिक से अधिक डाटा रख सकते है। इसके अलावा, K20 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप भी देखने को मिल रहा है। जिसमें 48MP + 13MP + 8MP का स्टाइलिश कैमरा है। इस स्मार्टफोन की हाईलाइट है इसकी 4000 mAh की बड़ी बैटरी। यदि आप गेमिंग का अधिक शौक रखते है तो आपको इस स्मार्टफोन में 6GB की रैम भी दी जा रही है।
K20 Pro Full Specifications
Performance | Octa core |
Display | 6.39″ (16.23 cm) |
Storage | 128 GB |
Camera | 48MP + 13MP + 8MP |
Battery | 4000 mAh |
RAM | 6 GB |
Launch Date in India | July 22, 2019 (Expected) |
Redmi K20 और K20 Pro को अभी लॉन्च हुए कुछ ही दिन हुए है इसके बाद खबरों से पता चल रहा है की बहुत जल्द कंपनी Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इस पहले कंपनी ने अपने Redmi Note 7 Pro को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का कैमरा 48MP का है। इसके अलावा, भी इस स्मार्टफोन में कई स्टाइलिश फीचर्स को दे रखा था।
Redmi Note 7 Pro Full Specifications
Performance | Octa core |
Display | 6.3″ (16 cm) |
Storage | 64 GB |
Camera | 48 MP + 5 MP |
Battery | 4000 mAh |
RAM | 4 GB |
Launch Date in India | March 13, 2019 (Official) |