मूलांक 1 वालों का व्यक्तित्व: जानें इनके जीवन, प्रेम और करियर के राज़!

आप में से अधिकांश लोग मूलांक के बारे में जानते ही होंगे और अगर नहीं जानते हैं, तो हम आपको बताते हैं। जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी महीने की 1,10,19 या 28 तारीख को हुआ होता है तो उनका मूलांक 1 कहलाता है। आइए जानते हैं अब मूलांक 1 वालों के बारे में विस्तार से।
Numerology Number 1 : जिनका मूलांक 1 होता है वैसे व्यक्ति किसी के अंडर काम करना पसंद नहीं करते हैं। यह निडर व स्वाभिमानी होते हैं जिससे जीवन में आने वाली कठिनाइयों सामना करने से नहीं घबराते हैं। मगर इनमें से कुछ लोग बिना स्वार्थ के कोई काम नहीं करते हैं, शायद यही गुण इन्हें सफलता दिलाने में भी मददगार होता है।
मूलांक 1 (numerology number 1) वाले लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। इनमें से कुछ लोग शोध कार्यों में रुचि रखते हैं, जिसमें उन्हें न केवल सफलता मिलती है, बल्कि काफी सम्मान भी मिलता है। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती हैं, इनको धन की कमी नहीं होती है। अगर कभी धन की आवश्यकता पड़ भी जाती हैं मित्रों और संबंधियों से धन एकत्र कर लेते हैं। अपनी शान-शौकत में भी काफी धन खर्च करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

यह अपने भाई-बहनों की पूरी मदद करते हैं। अगर ये बड़े भाई-बहन नहीं होते तो भी घर में मुखिया की भूमिका निभाते हुए देखे जा सकते हैं। इनके कुछ सम्बंधी ऐसे भी होते हैं जो इनको क्षति पहुंचाना चाहते हैं लेकिन फिर भी ये उनकी भलाई करते हैं। लेकिन फिर भी ये उनके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं। इनके अधिकतर मित्र 2, 3, 9 अंक वाले होते हैं, लेकिन 1, 6, 7 अंक वालों से भी इनके अच्छे संबंध रहते हैं।
अगर इनका विवाह या प्रेम संबंधों के बारे में बात करें तो बाहर से कठोर दिखने के बावजूद, यह लोग अंदर से मृदु स्वाभाव व प्रेम के इच्छुक देखे गए हैं। वैसे तो इनका (mulank 1) प्रेम सम्बन्ध स्थायी रहता हैं, लेकिन अपने प्रेमी/प्रेमिका से इनका विवाह नहीं भी हो पाता है। मगर उनसे मैत्री सम्बन्ध रहते हैं और ये एक दूसरे की सहायता भी करते रहते हैं। इनकी इच्छा होती हैं कि जीवन साथी धैर्यवान हो साथ ही आज्ञाकारी और वफादार हो। मूलांक 1 (numerology number 1) वाले लोगों को संतान कम होती हैं लेकिन फ़िर भी एक पुत्र अवश्य होता हैं। वैसे तो ये अपनी संतान को बहुत प्यार करते हैं लेकिन अपने प्यार को कभी प्रकट नहीं कर पाते, जिससे संतान को इनके प्यार की कमी महसूस हो सकती है।
कार्यस्थल पर ये अच्छे प्रबंधक, विचारक, आईएएस या पीसीएस अधिकारी बन सकते हैं। इनमें जन्म से ही नेतृत्व के गुण होते हैं, इसलिए ये अच्छे नेता बन सकते हैं। इसके सिवा, डॉक्टर-सर्जन, डेंटिस्ट भी बन सकते हैं। अगर चाहे तो समाचार पत्रों, पत्रिकाओ, सिनेमा, प्रिंटिंग प्रेस में भी अच्छे सफल रह सकते हैं। इनकी जीवनशक्ति प्रबल होने की वजह से सामान्यत: स्वास्थ उत्तम रहता हैं, फिर भी दिल की बीमारी, धड़कन की अनियमितता, पेट से जुड़ें विकार, आँखों की बीमारी होने का भय बन सकता है।
मूलांक 1 (numerology number 1) वालों के लिए 1,2, 3 व 9 मूलांक वाली तारीखे और रविवार व सोमवार के दिन शुभ माने जाते हैं। रंगों में पीला, सुनहरा या नारंगी रंग इनके लिए अनुकूल रहता हैं।
Click to read the full article
No tags available for this post.