SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

बच्चो के लिए कैसे करे क्रिसमस पार्टी की तैयारी।(Prepare Christmas party for your children)

By Ashish Mittal | December 23, 2019
Featured Image

जैसे ही दिसम्बर का महीना शुरू हो जाता है। बच्चो के मन में क्रिसमस की पार्टी करने की इच्छा शुरू हो जाती है। क्रिसमस  का त्यौहार ईसाइयो का त्यौहार होता है। लेकिन बच्चे इसको मनाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते है। समय से ही इसकी पार्टी की तैयारी  उनके अभिभावक शुरू कर देते है। 
क्रिसमस का त्यौहार  25 दिसंबर को मनाया जाता है। बच्चो में इसका खास उत्साह देखा जाता है स्कूलों में भी स्पेशल पार्टी या फंक्शन बच्चो के लिए रखे जाते है। 
वैसे तो यह ईसाइयो का तयोहार होता है। लेकिन गैर ईसाइयो में भी इसका अच्छा खासा उत्साह देखा गया है। बच्चे इस त्यौहार के लिए कुछ ज़्यादा ही उत्सुक रहते है। आइये जानते है इसकी पार्टी के लिए क्या तैयारियां करे। 

आइये जानते है क्या ख़ास तैयारी करे क्रिसमस मनाने के लिए

1. बच्चे क्रिसमस को हमेशा ही बढ़िया तरीके से मनाना चाहते है इसलिए आप इस पार्टी की तैयारी सही वक़्त से शुरू कर ले। कम से कम से डेढ़  या एक महीने पहले इस पार्टी की प्लानिंग कर ले ताकि आप सही समय पर हर चीज़ कर सके। 

2. क्रिसमस पार्टी की डेट जरूर फिक्स कर ले क्योकि उस समय हर बच्चा और उसके अभिभावक भी पार्टी की प्लानिंग कर रहे होंगे ताकि आप उनको पार्टी की सही डेट और सही समय बता सके। वैसे क्रिसमस पार्टी 20 से 25 दिसंबर के बीच में होती है। 

3. एक बार डेट  पक्की होने के बाद आप किस किस बच्चो को बुलाना चाहेगे यह भी आप तय कर ले। अपने घर मे अपने बच्चो से पूछ ले अगर वो इतने समझदार नहीं है या अभी बहुत छोटे है तो आप खुद ही इसकी लिस्ट तैयार कर ले। 

4. बच्चे क्रिसमस को हमेशा ही बहुत   अच्छे  तरीके से मनाना चाहते है इसके लिए आप एक जगह का चुनाव सही कर ले की आप पार्टी घर पर या किसी पार्क   या फिर किसी पार्टी हॉल  में करना चाहेगे। 

अगर आप घर के बहार करना चाहते है तो जगह को समय से बुक करा ले ताकि आप को सही जगह सही समय से मिल जाए। क्रिसमस पार्टी के लिए जगह का चुनाव बच्चो को ध्यान में रखकर ही करे।  क्योकि एक बार डेट फाइनल हो गयी और कौन कौन से मेहमानो को बुलाना है। यह अगर पक्का हो गया है  तो जगह का चुनाव करने में आसानी होती है। 

5 . खाने का मेन्यू  भी निश्चित कर ले जब आप की डेट ,पार्टी की मेहमानो की लिस्ट और जगह तय हो जाए तो आप भी खाने का मेन्यू भी तैयार कर ले क्योकि खाने की आइटम मेहमानो की संख्या पर ही निर्भर करती है। 

6 . जब आप की पार्टी की जगह ,पार्टी की डेट   बाकि सब चीज़े हो जाए तो अब आप का अगला काम उन सब को  अपनी क्रिसमस पार्टी के लिए बुलाना होगा यानि की अपनी पार्टी का इनविटेशन भेजना होगा या बोलना होगा ताकि आप  के सारे गेस्ट आप की क्रिसमस पार्टी में आ सके। 

7. यह क्रिसमस पार्टी है तो और यह बच्चो के लिए है तो इस पार्टी में बच्चो के लिए गिफ्ट रखना न भूले और कोई सैंटा बन इन बच्चो को यह गिफ्ट दे । क्योकि बच्चो की क्रिसमस पार्टी मे एक सैंटा जरूर होता है जो बच्चो को गिफ्ट देता है। 

इस तरीके से आप अपने बच्चो की क्रिसमस पार्टी मना सकते हो और यह पार्टी यादगार बना सकते हो। 

❖ और पढ़ें:

दुनिया मे कम घूमने वाली जगह ( Least visited places in the world)

सर्दियों मे कच्ची हल्दी के फायदे ( raw turmeric Benefits in winter)

दोस्तों के साथ घूमने के लिए भारत की टॉप Party Destination

Mumbai Party Destinations – कपल्स के लिए मुंबई में स्थित यह जगह है Vacation Party के लिए सबसे बेहतर

जाने Vacation Party के लिए भारत की कौन–सी जगह है सबसे बेहतर

Click to read the full article

Tags:
best christmas party plans house christmas party ideas christmas party themes 2019 christmas plans 2019 kids christmas party planning a christmas party planning a christening party christmas party cheap christmas party ideas for kids hosting a christmas party at home when to start christmas planning how to plan a kids party childrens party ideas christmas party preparation list christmas activities for childrens christmas event ideas for kids kids christmas party ideas best christmas party tips in hindi

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *