Realme 16 5G: Selfie Mirror से बदलेगा सेल्फी एक्सपीरियंस, मिलेंगे शानदार फीचर्स

Realme कंपनी लगातार अपने स्मार्टफोन के नए वेरिएंट्स मार्केट में पेश करती रहती है। अब कंपनी एक नए स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी एक ऐसा फोन लॉन्च करने जा रही है, जिसकी मदद से यूजर्स का सेल्फी लेने का अंदाज पूरी तरह से बदल आएगा। जी हां, इस स्मार्टफोन की मदद से यूजर्स अब फ्रंट के साथ ही बैक कैमरा से भी सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
यहां हम बात कर रहे हैं Realme 16 5G फोन के बारे में, जो कि कल यानी 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे भारतरीय बाजार में उतरेगा। कंपनी का कहना है कि यह फोन बजट फ्रेंडली होने के साथ ही कई सारे फीचर्स लेकर आएगा। हालांकि, कंपनी ने रियलमी के इस नए फोन की लॉन्चिंग से पहले कई सारे फीचर्स के बारे में जानकारी दे दी है। आइए जानते हैं कि Realme 16 5G फोन किन-किन खूबियों के साथ लॉन्च होगा और कितनी कीमत के साथ आएगा।
Realme 16 5G के फीचर्स
Realme 16 5G Design: कंपनी ने अपने इस फोन को Google Pixel स्मार्टफोन के डिजाइन से कॉपी किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने रियर कैमरा बार में पहली बार सेल्फी मिरर कैमरा जोड़ा है, जो कि यूजर्स को सेल्फी लेने के नए अंदाज से कनेक्ट करेगा।
कंपनी का कहना है कि यूजर्स को सेल्फी क्लिक करने के लिए फोन के बैक कैमरा पर लगे Selfie Mirror का इस्तेमाल करना होगा। इसकी मदद से आप बैक कैमरा के साथ सेल्फी ले सकेंगे। चीनी कंपनी पहली बार अपने सेगमेंट में बैक सेल्फी मिरर फीचर्स जोड़ने जा रही है। ऐसे में ये फोन भारत का पहला सेल्फी मिरर स्मार्टफोन बन जाएगा।
Realme 16 5G Camera: रियलमी का ये नया स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा, जिसमें Sony का बैक कैमरा मिलेगा। Realme कंपनी ने बताया है कि इस सेगमेंट के फोन में पहली बार यूजर्स को 50MP का डुअल पोट्रेट कैमरा का सपोर्ट मिलने जा रहा है।
वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। इसमें एक सर्कुलर LED Flash लाइट भी दी गई है। फिलहाल इस फोन के अन्य कैमरा सेंसर की जानकारी सामने नहीं आई है।
Realme 16 5G Battery: Realme 16 5G स्मार्टफोन 7000mah की बड़ी बैटरी के साथ आएगा, जो कि 60W फास्ट चार्जिंग फीचर्स को सपोर्ट करेगा। यानी की फोन के साथ आपको जल्दी से चार्ज करने की समस्या का सामना नहीं करना होगा।
Realme 16 5G Specification: फोन में 6.57 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी, जो कि 120HZ रिफ्रेश रेट और 4200nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। बता दें कि यह डिस्प्ले एमोलेड पैनल पर बनी होगी। Realme 16 5G फोन को MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
रियलमी के इस फोन को IP69 रेटिंग मिली है, जिसकी मदद से फोन को धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षा मिलेगी। फोन की मोटाई 8.1mm होगी और इसका वजन 183 ग्राम होगा। यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करेगा।
Realme 16 5G Price In India: रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 3 वेरिएंट के साथ मार्केट में दस्तक देगा। फोन की भारत में शुरुआती कीमत 31,999 रुपये होगी, जो कि 8GB RAM+128GB स्टोरेज के लिए रखी गई है। इसके दूसरे 8GB RAM+256GB वेरिएंट का लॉन्च प्राइज 33,999 रुपये बताया जा रहा है। वहीं, फोन का तीसरा 12RAM+256GB वेरिएंट को 36,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
Realme 16 5G Discount And Offers: सामने आई जानकारी के मुताबिक, Realme का ये 5G फोन शुरुआती सेल में 3000 रुपये की छूट के साथ बेचा आएगा। यानी की छूट के बाद इस फोन की कीमत घटकर 28,999 रुपये हो जाएगी। इतना ही नहीं, कंपनी इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी लेकर आएगी।
अगर आप पुराने फोन को एक्सचेंज करके नया फोन खरीदते हैं, तो आप सीधे 5,000 रुपये की बचत का लाभ ले सकेंगे। बता दें कि Realme 16 5G की प्री-बुकिंग 5 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। ऐसे में जो यूजर्स इस फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उनके लिए यह समय सही हो सकता है।
Realme 16 5G फोन के कलर ऑप्शन्स
फोन को कंपनी दो नए कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी। कंपनी अपने इस नए 5G फोन को एयर व्हाइट और एयर ब्लैक जैसे बेहतरीन कलर ऑप्शन के साथ लाने जा रही है। यानी की अगर आप ब्लैक और व्हाइट कलर के शौकीन हैं, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है।
Realme 16 5G के अन्य फीचर्स
कंपनी का कहना है कि यह फोन कई AI फीचर्स से लैस होगा। इसमें AI Portrait Glow, AI Light Me और AI Style Me जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा, जो कि आपके फोन के इस्तेमाल करने के एक्सपीरियंस को बढ़ाने में मदद करेगा। इस फोन में 5 साल की बैटरी हेल्थ भी दी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, फोन में 3 साल के लिए एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 4 साल के लिए एंड्रॉयटड सिक्योरिटी अपडेट भी मिल सकते हैं।
Realme ने लॉन्च किए कई अन्य स्मार्टफोन्स
Realme 16 5G से पहले कंपनी अपने कई सारे स्मार्टफोन्स भारत में पेश कर चुकी है। कंपनी ने इसी साल Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+5G लॉन्च किया था, जिसमें 7000mah की बड़ी बैटरी और 200mp कैमरा का सपोर्ट दिया था। कंपनी ने साल 2025 में Realme C85 5G फोन वॉटरप्रूफ फीचर्स के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने इस नए वेरिएंट को भारत में पेश करने जा रही है।
No tags available for this post.






