Find the latest news and articles

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 : क्रिकेट मैच नहीं खेला तो पाकिस्तान होगा T20 वर्ल्ड कप से बाहर!

By |
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 : क्रिकेट मैच नहीं खेला तो पाकिस्तान होगा T20 वर्ल्ड कप से बाहर!

आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में मात्र 5 दिन बाकी है, पिछले कुछ दिनों से इस वर्ल्ड से जुड़ा कोई न कोई बड़ा विवाद देखनें को मिल रहा है। हाल ही में, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा इस वर्ल्ड में भारत के खिलाफ खेले जाने वाले ग्रुप स्टेज मैच से बहिष्कार करने की बात कही गई थी।

हम आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 मे भारत और पस्किस्तान के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलोंबो में ग्रुप स्टेज का मैच खेला जाना हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएँगे की यदि पाकिस्तान भारत से मैच नहीं खेलती है, तो टूर्नामेंट की क्वालिफिकेशन स्थिति पर इसका क्या असर पड़ेगा?

इस बात से हर क्रिकेट प्रेमी अच्छे से अवगत है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले हमेशा से विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले में से एक होता है। इतना ही नहीं, यह केवल एक मैच नहीं होता है, बल्कि भावनाओं और रोमांच का सबसे बड़ा प्रतीक भी होता है। लेकिन इस बार पाकिस्तान की ओर से उठाया गया यह कदम न सिर्फ खेल जगत में बल्कि प्रशंसकों के दिलों में भी चौंकाने वाला रहा है।

बहिष्कार का सीधा असर मैच के अंक और नेट रन रेट पर

अगर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी की ICC के नियमों को देखा जाए तो, आपको पता चलेगा कि यदि कोई टीम अपना मैच नहीं खेलती है, तो उसे वॉकओवर के जरिए हारा हुआ माना जाता है। इसका मतलब है कि भारत को बिना खेले पूरे दो अंक मिल जाएंगे, जबकि पाकिस्तान को कोई अंक नहीं मिलेगा।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पता होना चाहिए कि पाकिस्तान के मैच न खेलने के फैसले से उनके नेट रन रेट (NRR) पर भी नकरात्मक प्रभाव पड़ेगा, जो आगे चलकर उन्हें क्वालिफिकेशन में बहुत परेशान करेगा।

वर्ल्ड कप में नेट रन रेट का असर इसलिए अधिक महत्वपूर्ण हो जात है क्योंकि ग्रुप स्टेज में टॉप-2 टीमें ही अगले राउंड यानी कि सुपर-8 के मैचों के लिए क्वालीफाई करती है। यदि पाकिस्तान का रन रेट ख़राब हो जाता है तो उसे अपने अगले तीनों मैचों को काफी अच्छे अंतर से जीतना होगा, अन्यथा उनका इस टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुँचाना नमुमकिन हो जाएगा।

आईसीसी का रुख और संभावित परिणाम

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा पाकिस्तान के इस फैसले पर गहरी चिंता जताई गई है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से आधिकारिक रूप से बातचीत करने का इंतजार कर रहा है। साथ ही ICC ने यह भी कहा है कि इस तरह का फैसला वैश्विक प्रतियोगिता की मूल भावना के खिलाफ है और खेल के हितों को ध्यान में रखते हुए किसी समाधान की तलाश की जानी चाहिए।

यदि पाकिस्तान अपने निर्णय को नहीं बदलता है तो ICC के नियमों के तहत भविष्य में पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर कड़ी कार्यवाई की जा सकती है। क्या आप जानते हैं कि इस तरह के बहिष्कार से केवल टीम के अंक ही नहीं प्रभावित होते हैं, बल्कि टूर्नामेंट की प्रतिष्ठा और दर्शकों की उम्मीदें भी अचानक कमजोर पड़ सकती हैं।

इस पूरे विवाद पर पाकिस्तान कप्तान की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान टीम का भारत के खिलाफ मैच से बहिष्कार करने बात पर पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा का कहना है कि वे सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे। साथ ही सलमान अली आगा ने इस बात के भी उन्होंने संकेत दे दिए हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पास इस फैसले पर कुछ खास नियंत्रण नहीं है।

इस बात को भी अच्छे से याद रखना ज़रूरी है कि पाकिस्तान टीम इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड 2026 के टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर नहीं हो रही है। पाकिस्तान इस वर्ल्ड के ग्रुप A के अन्य तीन मैच नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया से खेलेगी। यदि पाकिस्तान की टीम द्वारा इन तीनों मैच में अच्छा प्रदर्शन किया जाता है, तो उनकी सुपर-8 की दौड़ में बने रहने की संभावना बनी रहती है, लेकिन नेट रन रेट के कारण उनकी राह पहले से कठिन होगी।

पकिस्तान के इस फैसले का प्रशंसकों और टूर्नामेंट पर प्रभाव

किसी भी वर्ल्ड में भारत–पाकिस्तान मैच को दुनियाभर के लाखों दर्शक देखना पसंद करते हैं। इस मैच के न होने से सिर्फ दर्शक ही निराश नहीं होंगे, बल्कि इसका असर हमें ब्रॉडकास्टिंग राइट्स पर भी अधिक असर देखनें को मिल सकता है।

FAQs –

Q. ICC ने इस विवाद पर क्या कहा है?

A. ICC ने इसे क्रिकेट की भावना के खिलाफ बताया और पाकिस्तान बोर्ड से संवाद की उम्मीद जताई।

Q. भारत के अलावा ग्रुप में बाकी टीमें कौन-कौन हैं?

A. नीदरलैंड्स, अमेरिका और नामीबिया।

Click to read the full article

No tags available for this post.