विश्व पर्यावरण दिवस 2019 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए दिया यह खास संदेश

हर वर्ष आज ही के दिन को यानी 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' रूप में मनाया जाता है। इस पर्यावरण दिवस को मानाने का मुख्य उद्देश्य है की विश्व के सभी नागरिकों को पर्यावरण की गुणवत्ता को अधिक से अधिक बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा सके। तथा नागरिको को पर्यावरण की समस्या और संरक्षण के लिए जागरूक किया जा सके। विश्व पर्यावरण दिवस 2019 पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए एक खास संदेश दिया है उन्होंने हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाना के लिए कहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा यह संदेश ट्वीटर के माध्यम से दिया गया है। नरेंद्र मोदी ने अपने इस संदेश के माध्यम से कहा है की 'हर व्यक्ति को पर्यावरण और पृथ्वी पर हमेशा गर्व करना चाहिए। आज पूरी दुनिया इस पर्यावरण दिवस को मना रही है। साथ ही उन्होंने कहा की हमें पृथ्वी को स्वच्छ रखने के लिए सभी नागरिकों को सतर्क करना चाहिए। क्योंकि हमारे लिए स्वच्छ पर्यावरण बेहद जरुरी है। तथा हमें अपने उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रकृति के अनुरूप होना जरुरी है। इस संदेश के साथ ही साथ नरेंद्र मोदी द्वारा एक इकोलॉजिकल वीडियो भी ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की गई है। [embed][/embed]
कब हुई थी इस दिवस की शुरुआत
इस दिवस को इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगो को पर्यावरण के महत्व के बारे में अधिक से अधिक बताया जा सके। इस दिवस को मानाने की शुरुआत वर्ष 1972 से की गई थी। तथा इसका मुख्य उद्देश्य विश्व के पर्यावरण के संरक्षण पर अधिक ध्यान केंद्रित करना है।विश्व पर्यावरण दिवस 2019 - जाने मुख्य रूप से क्या किया जाता है इस दिन
आज ही एक दिन दुनियाभर में पर्यावरण से जुडी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया जाता है। तथा नागरिकों को यह बताया जाता है की वह कैसे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दे सकते है। साथ ही अन्य प्रकार की गतिविधियों पर बल दिया जाता है जो निम्न प्रकार है जैसे की -- पेड़-पौधे लगाना
- साफ-सफाई अभियान
- रीसाइकलिंग
- सौर ऊर्जा
- बायो गैस
- बायो खाद
- सीएनजी वाले वाहनों का इस्तेमाल
- रेन वॉटर हार्वेस्टिंग
जाने आप कैसे पर्यावरण दिवस पर अपना योगदान दे सकते है।
- अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर।
- कोशिश करें की आप सड़क पर कूड़ा ना फेंके और न ही कूड़े में आग लगाएं।
- अपने घर में इकट्ठा होने वाले कूड़े को रीसाइकल के लिए भेजें।
- स्वस्छता को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक, पेपर, ई-कचरे के लिए बने अलग-अलग कूड़ेदान में कूड़ा डाले ताकि वह आसानी से रीसाइकल के लिए जा सके।
- पानी का दुरूपयोग न करके आप पर्यारवण को स्वच्छ रखने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते है।




